वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

दलाई लामा चीनी नेताओं से मिलने के लिए तैयार

20/03/2008

Dalai Lama
(संवाददाता, वी.ओ.ए न्यूज़)

तिब्बत के निर्वासित धार्मिक नेता दलाई लामा ने कहा है कि वह तिब्बत के संकट पर चीन के उच्च नेताओं से बातचीत करने के लिए तैयार हैं । उनकी भारत स्थित निर्वासित सरकार का कहना है कि इस क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है ।

 

दलाई लामा ने कहा है कि वह चीनी राष्ट्रपति हू जिनताओ से मिलने के लिए चीन जाने के लिए तैयार हैं, बशर्ते इसके ठोस संकेत हों कि बीजिंग तिब्बत पर बातचीत करने का इच्छुक है ।

 

वह उत्तर भारतीय शहर धर्मशाला में बोल रहे थे, जहां उनकी निर्वासित सरकार स्थित है  

 

बुधवार को उन्होंने विश्व के नेताओं से तिब्बत पर बातचीत करने के लिए चीन पर दबाव डालने के लिए कहा । परंतु उन्होंने स्वीकार किया कि जब तक इस क्षेत्र में प्रदर्शन बंद नहीं होते, तब तक चीन से बातचीत करने की संभावना व्यावहारिक नहीं है ।

 

तिब्बत में बौद्ध भिक्षुओं द्वारा किये जा रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शन पिछले हफ्ते हिंसक हो गए थे, जिसके बाद चीनी अधिकारियों ने इस सुदूर पर्वतीय क्षेत्र में दमन शुरू किया ।

 

मानवाधिकार संगठनों और निर्वासित तिब्बती समुदाय ने चीनी अधिकारियों पर व्यापक दमन का आरोप लगाया है और कहा है कि चीनी शासन के खिलाफ गहरी नाराजगी है ।

 

निर्वासित तिब्बती सरकार के प्रधानमंत्री सामदोंग रिनपोछे ने कहा कि चीन सरकार अंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा तिब्बत में संकट को संयम के साथ निपटाने की मांगों पर प्रतिक्रिया नहीं दे रही है ।

 

श्री रिनपोछे ने कहा कि हमारी समस्या यह है कि चीनी अधिकारी अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की आवाज के प्रति संवेदनशील नहीं हैं । मुझे आशा है कि अब अंतर्राष्ट्रीय संगठन, सरकारें और संस्थाएं तिब्बत में जारी हिंसा को बंद कराने के लिए सकारात्मक तथा कारगर कदम उठाएंगी ।

 

मंगलवार को चीनी प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ ने कहा था कि बीजिंग दलाई लामा के साथ बातचीत करने के लिए तैयार है, बशर्ते वह तिब्बत की स्वतंत्रता का अभियान बंद कर दें । बीजिंग ने उन पर तिब्बत में असंतोष भड़काने का आरोप लगाया है, लेकिन दलाई लामा ने इसका कड़ा प्रतिवाद किया है ।

 

दलाई लामा ने कहा है कि उन्हें डर है कि तिब्बत में बहुत सारी मौतें हो सकती हैं । उन्होंने कहा कि बहुत से स्थानों को अलग-थलग कर दिया गया है ।

 

निर्वासित सरकार के प्रधानमंत्री रिनपोछे ने कहा है कि भारत में स्थित निर्वासित समुदाय द्वारा सुदूर हिमालयी क्षेत्र से जुटाई गई जानकारी के अनुसार, तिब्बत में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है ।

 

उन्होंने कहा कि ल्हासा की वर्तमान स्थिति बहुत गंभीर है और रविवार रात से 800 से ज्यादा लोग गिरफ्तार किये जा चुके हैं और वहां से ले जाए गए हैं । लोगों को हवाई जहाज द्वारा और सड़क के रास्ते अज्ञात ठिकानों पर ले जाया गया है । स्थिति बहुत तनावपूर्ण है ।

 

दलाई लामा ने तिब्बत को ज्यादा स्वतंत्रता दिलाने के लिए अहिंसक अभियान शुरू किया है और कहा है कि इसकी असाधारण संस्कृति और परंपरा की रक्षा की जानी जरूरी है । चीन ने 1951 से तिब्बत पर कब्जा किया हुआ है ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
ईरान ने उच्चतर स्तर तक युरेनियम संवर्धन शुरू किया

  अन्य रिपोर्टें
सरकार ने नक्सलियों से एक बार फिर बातचीत की अपील की
आठ दिनों के बंद के बाद कश्मीर घाटी में हालात सामान्य हुये
सरथ फोन्सेका का कोई अता-पता नहीं: पत्नी
कश्मीर में ताज़ा हिमस्खलन में 2 सैनिकों सहित तीन की मौत
रक्षा मंत्री गेट्स को ईरान पर निषेधों से, सैनिक कार्यवाही से बचने की प्रत्याशा
भारत की अर्थव्यवस्था में शक्तिशाली विकास की प्रत्याशा   
नेपाल में माओवादियों ने अंतिम बाल सैनिकों को रिहा किया
ईरान में युरेनियम संवर्धन बढ़ाने के आदेश  
वाशिंगटन भारी बर्फीले तूफ़ान की चपेट में 
अमरीकी अन्तरिक्ष शटल एंडेवर प्रक्षेपित
बीटी बैंगन पर फैसला जनभावनाओं के अनुरूप: सरकार
अमरीका के एक बिजलीघर में विस्फोट, ५ मरे १२ ज़ख्मी
ईरान के खिलाफ निषेधों पर काम करने के लिए अभी भी समय है : प्रतिरक्षा मंत्री गेट्स
आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने मुस्लिमों के लिये आरक्षण को रद्द किया
ईरान ने अमरीकी आर्थिक सहायता से चलाए जा रहे रेडियो के ७ लोगों को गिरिफ़्तार किया
जम्मू कश्मीर में हिमस्खलन से 17 सैनिकों की मौत
पश्चिम बंगाल ने मुस्लिमों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की 
मुशर्रफ के कार्यकाल में कश्मीर विवाद के सुलझने के करीब नहीं था: पाकिस्तान 
सरथ फोन्सेका को गिरफ्तार किया गया: श्रीलंकाई राजनीतिक दल
एसपीएस राठौर पर चण्डीगढ़ न्यायालय के बाहर हमला
राजधानी वाशिंगटन, निकटवर्ती राज्य बर्फीले तूफान की चपेट में
ईरान का युरेनियम संवर्धन कार्यवाही आगे बढाने का आदेश
अमरीका का पूर्वी भाग तूफ़ानी बर्फ की चादर में
इराक के उग्रवादी वीडियो में अप्रहत अमरीकी  की छवि
कराची में भयंकर बम हमलों के बाद शोकाकुल लोगों का जमाव
अफ़गान सीमा की गलती से ७ नागरिकों की ह्त्या
अमरीकी रक्षा मंत्री  का  ईरान परमाणु  समझौते की संभावना को ज्यादा महत्त्व नहीं
इराक़ी शहर कर्बला में बम विस्फोट में २७ लोगों की मौत
कराची में बम विस्फोट,२६ लोगों की मौत
अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की, सप्लाईयों के साथ हैती वापसी
शिवसेना की धमकी को नज़रअंदाज कर राहुल गांधी ने मुंबई में लोकल ट्रेन की सवारी की
सीबीआई ने एसपीएस राठौर के लिये अधिकतम 2 वर्ष की सजा की मांग की
श्रीनगर में आतंकवादियों ने नमाजियों पर गोली चलायी, दो की मौत
पाकिस्तान ने अमरीकी सेनाओं पर हमले के लिए ३५ लोगों को गिरिफ़्तार किया
भारत ने पाकिस्तान के साथ सचिव स्तर की वार्ता की पेशकश की
हेलमंद में सयुंक्त सैनिक कार्यवाही में ३२ उग्रवादियों की मौत
समग्र वार्ता शुरू करने का स्वागत है: पाकिस्तान
26/11 हमलावरों का नियंत्रक भारतीय भी हो सकता है: गृहमंत्री
राजपक्षे ने तमिलों से बातचीत के जरिये समस्या सुलझाने का आग्रह किया
यूनीसेफ़ को पशचिम,मध्य अफ़्ररीका के लिये २६२ मिलियन डालर से भीअधिक की आवश्यकता 
भारत के लिये द्रविण का होना अहम: विलियर्स
सहवाग और दूसरे बल्लेबाजों की बोलती बंद करने मैं भारत आया: स्टेन
चीन ने कहा है ईरान पर प्रतिबन्ध, कूटनीति में बाधक