वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के परमाणु गतिरोध से आर्थिक सहयोग धीमा होने की चेतावनी दी

20/03/2008

(संवाददाता, वी.ओ.ए न्यूज़)

उत्तर कोरिया नीति पर दक्षिण कोरिया के मुख्य अधिकारी ने चेतावनी दी है कि प्योंगयांग के परमाणु हथियारों पर वार्ता में प्रगति न होने से संयुक्त औद्योगिक पार्क के विकास को खतरा हो सकता है । दक्षिण कोरिया द्वारा उत्तर कोरियाई शहर केसोंग में बनाया गया यह पार्क पिछली सभी सरकारों द्वारा अवांछित माना जाता रहा है ।

 

दक्षिण कोरियाई एकीकरण मंत्री किम हा-जुंग ने इस हफ्ते दक्षिण कोरियाई उद्यमियों को बताया कि उत्तर कोरिया के परमाणु हथियारों पर वार्ता में जारी गतिरोध से दक्षिण कोरिया के साथ आर्थिक सहयोग में भी बाधा पड़ सकती है ।

 

श्री किम ने कहा कि उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार कार्यक्रमों को खत्म कराने के उद्देश्य से हो रही बहुदेशीय वार्ता में कोई प्रगति नहीं हो रही है, जिससे उत्तर कोरियाई शहर केसोंग में दक्षिण कोरिया द्वारा निर्मित औद्योगिक पार्क के निर्धारित विस्तार को खतरा हो सकता है ।

 

केसोंग औद्योगिक क्षेत्र वर्ष 2000 में हुए ऐतिहासिक अंतर-कोरियाई शिखर सम्मेलन का मुख्य परिणाम है, जिससे दोनों पक्षों के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ा है । आज इस क्षेत्र में करीब 22,000 उत्तर कोरियाई काम करते हैं और दक्षिण कोरियाई कंपनियों के लिए अधिकतर ऐसा सामान बनाते हैं, जिसमें ज्यादा दक्षता की जरूरत नहीं पड़ती ।

 

पूर्व दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति रोह मू-ह्यून के प्रशासन ने इस क्षेत्र को उत्तर कोरिया के साथ सियोल के शांतिपूर्ण संबंधों की मिसाल के तौर पर पेश किया था । उत्तर कोरिया द्वारा अक्टूबर, 2006 में पहला परमाणु हथियार परीक्षण किये जाने के बाद भी दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने केसोंग में काम-काज बंद नहीं किया था और भविष्य में इसके विस्तार पर भी संदेह नहीं जताया था ।

 

पिछले महीने दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति का पद ग्रहण करने वाले ली म्यूंग-बाक ने कहा है कि वह उत्तर-दक्षिण सहयोग को परमाणु मुद्दे से अलग मुद्दा नहीं मानेंगे । ली सरकार के अधिकारियों ने कहा कि उत्तर-दक्षिण संबंध सुधारने के लिए उत्तर कोरिया के परमाणु हथियारों को खत्म करना पूर्व शर्त है ।

 

उत्तर कोरिया ने बहुराष्ट्रीय वार्ताकारों से वायदा किया था कि वह पिछले साल के अंत तक अपने परमाणु कार्यक्रमों की सूची पेश कर देगा, लेकिन अब इसमें तीन महीने का विलंब हो चुका है । प्योंगयांग ने यह संकेत नहीं दिया है कि वह अपना वायदा पूरा करेगा या नहीं, या कब पूरा करेगा ।

 

सियोल में कोरियन इंस्टीट्यूट फॉर नेशनल यूनीफिकेशन के वरिष्ठ विश्लेषक किम योंग-युन का कहना है कि एकीकरण मंत्री किम ने केसोंग के बारे में जो टिप्पणी की है, उस पर प्योंगयांग निश्चय ही ध्यान देगा । उन्होंने कहा कि केसोंग क्षेत्र का विस्तार रोकने की धमकी से उत्तर कोरिया को यह संदेश जाएगा कि दक्षिण कोरियाई सरकार परमाणु मुद्दे को तुरंत हल करना चाहती है ।

 

करीब 200 दक्षिण कोरियाई उद्यमियों का दल पूंजीनिवेश के संभावित अवसर तलाशने के लिए उत्तर कोरिया का दौरा कर रहा है । यह यात्रा ली प्रशासन द्वारा उत्तर कोरिया के साथ व्यावसायिक और व्यापारिक सहयोग बढ़ाने का हिस्सा है ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
इंडोनेशिया में नौका डूबने से २९ लोगों की मौत अधिकांश लोगों को बचा लिया गया

  अन्य रिपोर्टें
अमरीकी विधायकों में अफ़गानिस्तान को लेकर मतभेद
पाकिस्तानी सैनिकों  ने तालिबान के अड्डे में पांच उग्रवादियों को मारा   
कंधार में ५ अफ़गान सीमा प्रहरियों की ह्त्या
ईरान ने अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की रक्षा के लिए सैनिक अभ्यास शुरू किए   
श्री लंका तमिल युद्ध-शरणार्थियों को मुक्त करेगा  
भारत में बम विस्फोट में ७ की मौत
इराक़ी विधायक चुनाव कानून में आये गतिरोध को दूर करने में विफल रहे
अमरीकी स्वास्थ्य सेवा सुधार विधेयक पर अब संसद में बहस
अमेरिका के साथ संबंध हमारे लिये बेहद महत्वपूर्ण: मनमोहन सिंह     
अमेरिका दौरे में मनमोहन सिंह ब्लेयर हॉउस में नहीं ठहरेंगे
विकास और रोजगार बढ़ाने के लिये एशिया दौरा: ओबामा   
चीन के साथ तिब्बत का विषय उठाने के लिए दलाई लामा ने राष्ट्रपति ओबामा को धन्यवाद दिया   
अमरीकी दूत की यात्रा के पहले अमरीकी विशेषज्ञ उत्तर कोरिया में     
अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी के एक आलीशान होटल के निकट बम विस्फोट    
मुंबई हमले के संबंध  में इटली ने 2 पाकिस्तानियों को गिरफ्तार किया    
राना नवंबर 2008 में कोच्ची में था: पुलिस
चुनाव खत्म होने के बाद ही ईडी की पूछताछ का सामना करूंगा: मधु कोड़ा    
चीन में खान विस्फोट में 42 की मौत, कई अभी भी फंसे     
ईरान की वायु सैनिक अभ्यास की योजना
स्वाइन फ्लू से पिछले हफ्ते ५०० मरे 
अफ्रीका कप को लेकर दुनिया भर में दिलचस्पी
गंभीर और तेंदुलकर के प्रयासों से भारत-श्रीलंका मैच ड्रॉ
कभी भी राष्ट्रपति पद का चुनाव करवाने के लिये तैयार: श्रीलंका सरकार
ड्रोन हमले में पाकिस्तान में ८ मरे
ओबामा ने क्यूबा के ब्लोगर के प्रश्नों का जवाब दिया
समझौता एक्सप्रेस टीवी कार्यक्रम नवम्बर १९  Video clip available
माओवादियों ने रेल पटरी उड़ाई, 2 की मौत 47 घायल
मुंबई हमले के दौरान आतंकवादियों के विरुद्ध जहरीली गैस नहीं प्रयोग करने का निर्णय
पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन मुंबई जैसे और हमलों का षड़यंत्र रच रहे हैं: प्रधानमंत्री
गन्ना किसानों की समस्याओं पर संसद में गतिरोध, सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई  
चीन का भारत-पाक संबंधों में दखल से इंकार
भारत और अफ्रीका के छात्र ऑस्ट्रेलिया में नस्लभेद के शिकार: सर्वेक्षण
ट्रेन-ऑटो रिक्शे की टक्कर में 10 की मौत
फ्रांस के साथ दोबारा मुकाबले की आयरलैंड की मांग
दिसम्बर में अमेरिका का विशेष दूत उत्तर कोरिया में
चीन से संबंध भारत की कीमत पर नहीं: अमेरिका