वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

अमेरिकी उप राष्ट्रपति ने अफगानिस्तान में ज्यादा नाटो सहायता की मांग की

20/03/2008

(संवाददाता, वी.ओ.ए न्यूज़)

तालिबान के फिर से उभरने और अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था के बारे में बढ़ती हुई चिंता की वजह से अमेरिकी उप राष्ट्रपति ने अचानक अफगानिस्तान की यात्रा की । इस्लामाबाद से वी.ओ.ए संवाददाता स्टीव हर्मन ने खबर दी है कि श्री डिक चेनी ने कहा है कि अफगानिस्तान के भविष्य के लिए यहां नाटो फौजों का मौजूद रहना जरूरी है ।

 

काबुल की अघोषित यात्रा के दौरान, जो उप राष्ट्रपति के तौर पर उनकी चौथी अफगानिस्तान यात्रा है, श्री डिक चेनी ने नाटो देशों से युद्धग्रस्त देश में और अधिक मजबूत प्रतिबद्धता के लिए कहा है ।

 

नाटो सदस्य यह विचार कर रहे हैं कि अफगानिस्तान में ऐसे समय और अधिक सैनिक भेजे जाएं या नहीं, जब यूरोपीय राजनेताओं के लिए आतंकवाद-विरोधी अभियान ज्यादा अलोकप्रिय होता जा रहा है । परंतु अमेरिकी उप राष्ट्रपति का कहना है कि अमेरिका और नाटो को अफगानिस्तान में फिर से उभर रहे तालिबान और अल-कायदा का मुकाबला करने के लिए पर्याप्त फौजें बनाए रखने की जरूरत है ।

 

उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान की सुरक्षा अंततः अफगान लोगों की पर्याप्त फौजें मुहैया कराने, जो सुप्रशिक्षित और सक्षम हों, की क्षमता पर निर्भर करेगी ।

 

श्री चेनी के साथ अपने अति सुरक्षित राष्ट्रपति महल में खड़े अफगान राष्ट्रपति हामिद करज़ई ने कहा कि जब तक अफगानिस्तान खुद की रक्षा करने के लिए तैयार नहीं हो जाता, तब तक नाटो की जरूरत बनी रहेगी ।

 

उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे हम अपनी संस्थाओं के साथ मजबूत होते जाएंगे, हम अफगानिस्तान की रक्षा करने और आतंकवाद से लड़ने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की जिम्मेदारी कम करते जाएंगे ।

 

अफगानिस्तान के पास अपने 70,000 सैनिक हैं, जो अपेक्षाकृत अच्छी तरह प्रशिक्षित माने जाते हैं, लेकिन रक्षा मंत्रालय का कहना है कि हजारों और सैनिकों की जरूरत है । नाटो-नीत अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता फौज के अफगानिस्तान में 43,000 सैनिक हैं ।

 

अमेरिका पर 2001 में हुए आतंकवादी हमलों के बाद अमेरिका-नीत और अफगान फौजों ने तालिबान का सफाया कर दिया था, लेकिन वह फिर से संगठित हो गए हैं ।

 

अधिक सैनिक भेजने के मुद्दे पर अगले महीने रोमानिया में नाटो शिखर सम्मेलन में चर्चा की जाएगी ।

 

श्री चेनी ने यह विश्वास भी जताया कि पाकिस्तान में बनने वाली नई लोकतांत्रिक ढंग से चुनी गई गठबंधन सरकार आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में वॉशिंगटन को सहयोग देती रहेगी ।

 

उप राष्ट्रपति ने पत्रकारों को बताया कि उन्हें यकीन है कि इस्लामाबाद में सत्ता में आने वाले राजनेता यह समझते हैं कि अफगान-पाकिस्तानी सीमा पर अल-कायदा ताकतें उन्हें भी निशाना बनाने की कोशिश कर रही हैं ।

 

उन्होंने कहा कि हमारा मानना है और हमारे विचार में ज्यादातर लोग मानते हैं कि सरकार की जिम्मेदारी अपने सार्वभौमिक क्षेत्र पर नियंत्रण करने, यह सुनिश्चित करने की है कि यह क्षेत्र आतंकवादी गुटों के लिए सुरक्षित गढ़ न बने । मैं आशा करता हूं कि पाकिस्तान निश्चय ही यह जिम्मेदारी पूरी करेगा ।

 

वह अफगानिस्तान द्वारा पहले की गई इन शिकायतों का उल्लेख कर रहे थे कि पाकिस्तान ने अपने पर्वतीय सीमावर्ती क्षेत्रों में आतंकवादियों को पनाह लेने की इजाजत दी है ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति की वर्षगांठ पर राष्ट्रपति ओबामा और विश्व नेताओं द्वारा अनुभवी सैनिकों का सम्मान

  अन्य रिपोर्टें
अमरीकी विदेश मंत्री क्लिंटन ने एपेक शिखर सम्मेलन में उत्तर कोरिया और बर्मा के बारे में चर्चा की
अफ़ग़ानिस्तान में हुए बम विस्फोट में स्वीडन के पांच सैनिक घायल
भोपाल त्रासदी की वर्षगांठ पर उस स्थल को पर्यटकों के लिए खोलने की भारत सरकार की योजना की आलोचना 
भारत के विवादास्पद क्षेत्र में दलाई लामा ने सार्वजनिक उपदेश समाप्त किए
माओवादियों ने उड़ीसा में 4 की हत्या की
फयान चक्रवात की वजह से अरब सागर में 50 मछली पकड़ने वाली नौकायें लापता
चक्रवात फयान के 6 घण्टों में कमजोर पड़ने की उम्मीद
तमिलाडु में भारी बारिश से मरने वालों की संख्या 77 पहुंची
मधुर भण्डारकर पर बलात्कार का दोष सिद्ध
भारतीय नौसेना अधिकारी की हत्या में ब्रिटिश नागरिक को 18 वर्ष की सजा
राष्ट्रपति ओबामा ने फ़ोर्ट हुड में मारे गए लोगों को श्रृद्धांजलि अर्पित की
उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में हुए कार बम हमले में 24 व्यक्तियों की मृत्यु  
उत्तर और दक्षिण कोरिया के नौ सैनिकों के बीच गोलीबारी
उत्तर प्रदेश उपचुनाव: बसपा की जीत, सपा-भाजपा को झटका
पश्चिम बंगाल उपचुनाव: तृणमूल को जोरदार सफलता
छत्तीसगढ़ में पुलिस से मुठभेड़ में 7 माओवादी मारे गये
दो-तीन सालों में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों पर सरकार का नियंत्रण होगा: गृहमंत्री
डेविड हैडली से पूछताछ किये बिना भारतीय अधिकारी वापस लौटे
जेसिका लाल का हत्यारा मनु शर्मा तिहाड़ वापस लौटा
जर्मन चान्सलर ने बर्लिन दीवार के स्थल पर श्री गौरबाचौफ़ को धन्यवाद दिया
जर्मनी में बर्लिन की दीवार गिराए जाने के समारोह
अमरीकी विदेश मंत्री क्लिंटन ने अफ़ग़ानिस्तान से भृष्टाचार उन्मूलन का आग्रह किया
उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में आत्मघाती बम हमले में ३ लोगों की मौत
वाशिंगटन में इस्रायली प्रधान मंत्री ने शान्ति वार्ताओं का आहवान किया
इंडोनेशिया में, भूकंप में २ लोगों और भूस्खलन में ८ लोगों की मृत्यु
आर. आर. पाटिल दोबारा महाराष्ट्र के गृहमंत्री बने
कर्नाटक उच्च न्यायालय में अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन
हिंदी में शपथ लेने पर महाराष्ट्र विधानसभा में सपा नेता पर हमला 
आज़मी पर हमला करने के लिये मनसे के 4 विधायक सदन से निलंबित
तमिल शरणार्थियों को वापस लेने को तैयार: महिंद्रा राजपकसे