वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

अमेरिकी संसद की स्पीकर ने तिब्बत में दमन के लिए चीन की आलोचना की

21/03/2008

(संवाददाता, वी.ओ.ए न्यूज़)

Tibetan spiritual leader the Dalai Lama, left, looks on as US House Speaker Nancy Pelosi talks to the media in Dharamsala, India, 21 Mar 2008
Tibetan spiritual leader the Dalai Lama, left, looks on as US House Speaker Nancy Pelosi talks to the media in Dharamsala, India, 21 Mar 2008
अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पैलोसी ने कहा है कि तिब्बत विश्व की अंतरात्मा के लिए चुनौती पेश कर रहा है और उन्होंने उस इलाके में, जिस पर चीन का नियंत्रण है, हाल में हुए दंगों के कारणों की अंतर्राष्ट्रीय जांच कराने की मांग की है । चीन ने इसके जवाब में कहा है कि तिब्बत उसका अंदरूनी मामला है । वी.ओ.ए संवाददाता, धनंजय की धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश से रिपोर्ट-

 

अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पैलोसी आज तिब्बत के निर्वासित धार्मिक नेता दलाई लामा से उत्तर भारतीय शहर धर्मशाला में मिलीं, जहां उनकी निर्वासित सरकार स्थित है ।

 

सुश्री पैलोसी भारत की यात्रा पर हैं । तिब्बत में पिछले हफ्ते हुए हिंसक और सरकार-विरोधी प्रदर्शनों को चीनी अधिकारियों द्वारा कुचले जाने के बाद वह दलाई लामा से मिलने वाली पहली वरिष्ठ विदेशी अधिकारी हैं । 

 

धर्मशाला में हजारों तिब्बतियों ने सुश्री पैलोसी का स्वागत किया । उन्होंने कहा कि विश्व को तिब्बत के मुद्दे पर अपनी आवाज उठानी चाहिए । उन्होंने कहा कि अपनी ओर से मैं कहूंगी कि अगर विश्व के स्वतंत्रता प्रेमी लोग चीन के दमन के खिलाफ और चीन तथा तिब्बत के बारे में आवाज नहीं उठाएंगे तो हम विश्व में कहीं भी मानवाधिकारों के बारे में बोलने का नैतिक अधिकार खो देंगे ।

 

उन्होंने कहा कि तिब्बत के हालात का जायजा लेने के लिए वहां अंतर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षकों को भेजे जाने की जरूरत है । उन्होंने चीन से इन पर्यवेक्षकों को तिब्बत जाने की अनुमति देने की मांग की । उन्होंने कहा कि चीन के इस आरोप की एक स्वतंत्र जांच एजेंसी से जांच कराई जानी चाहिए कि दलाई लामा ने ही तिब्बत में हिंसा भड़काई है । हालांकि उन्होंने कहा कि वे नहीं मानती कि शांति और अहिंसा के पैरोकार रहे दलाई लामा ऐसा कुछ कर सकते हैं ।

 

अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पैलोसी ने आज तिब्बत की निर्वासित सरकार के भारत में धर्मशाला स्थित मेकल्योड गंज मुख्यालय में तिब्बतियों के धार्मिक गुरु दलाई लामा से मुलाकात की । निर्वासित तिब्बतियों के हुजूम ने यहां उनका बार-बार तालियों की गड़गड़ाहट से भरपूर स्वागत किया । नैंसी पैलोसी के आने से अपने लोगों पर हो रहे चीनी दमन से दुखी तिब्बतियों में साहस का संचार साफ देखा जा सकता था ।

 

स्वागत समारोह के मौके पर नैंसी पैलोसी ने लंबे संघर्ष के उनके साहस की दिल खोलकर प्रशंसा की । इस मौके पर तिब्बत के निर्वासित संसद के स्पीकर करमा चोफेल ने पैलोसी का स्वागत तो किया, लेकिन कहा कि वे और तमाम तिब्बती अभी संकट के भारी दौर से गुजर रहे हैं और वे बेहद दुखी हैं ।

 

स्वागत समारोह के बाद नैंसी पैलोसी ने दलाई लामा के साथ लंच किया । इस दौरान पैलोसी एवं अमेरिकी शिष्टमंडल में शामिल अन्य सदस्यों ने उनके साथ मौजूदा संकट पर देर तक विचार-विमर्श किया ।

 

इसके बाद नैंसी पैलोसी ने संवाददाताओं को भी संबोधित किया । उन्होंने कहा कि यहां तिब्बतियों ने उनका जो स्वागत किया, उससे आजादी की लड़ाई में साथ देने की उनकी इच्छा और बलवती हो गई है ।

 

नैंसी पैलोसी ने तिब्बतियों के संघर्ष में साथ देने के लिए भारत की भी खुल कर प्रशंसा की । इस मौके पर दलाई लामा ने सुश्री पैलोसी के आने पर खुशी जाहिर की । उन्होंने कहा कि उन्होंने बहुत पहले उन्हें यहां आने की दावत दी थी । वे चाहते थे कि सुश्री पैलोसी यहां आकर तिब्बतियों के साथ एकजुटता जाहिर करें । मेरा वह सपना आज पूरा हुआ । उन्होंने सुश्री पैलोसी को लोकतंत्र, आजादी और शांति का बहुत बड़ा पैरोकार करार दिया । दलाई लामा ने उन्हें एक स्पीकर के रूप में सफल होने का आशीर्वाद भी दिया ।

 

धर्मशाला का माहौल दिल को छूने वाला था । धर्मशाला में जन्मे एवं पले-बढ़े तिब्बती बच्चे अपना वतन देखना चाहते हैं । वहां का पानी पीना चाहते हैं । वहां की हवा में सांस लेना चाहते हैं । अपने वतन की बात करते हुए कई स्कूली छात्र-छात्राएं फूट-फूटकर रो पड़े ।

 

यहां 10 मार्च से भूख हड़ताल लगातार जारी है, जिसमें बीसियों तिब्बती लोग शामिल हैं । तिब्बती युवक जुलूस निकाल रहे हैं और हर जगह तिब्बत का झंडा लिये हुए दिखाई देते हैं । बच्चे अपने स्कूली बस में भी झंडा हाथ में लेकर चलते हैं । यहां के तिब्बती बच्चों के स्कूलों की शिक्षिकाओं ने बताया कि तिब्बत की नवीनतम घटनाओं की वजह से इन बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लग रहा है । उनकी भूख मर गई है । हमलोग उन्हें समझाते हैं कि संघर्ष बहुत लंबा है, इसलिए ऐसा करने से काम नहीं चलेगा और हम अंततः कामयाब होंगे ।

 

यहां करीब 20 ऐसे तिब्बती आए थे, जो कभी चीन में राजनीतिक कैदी रह चुके हैं । कुछ वर्ष पहले एमनेस्टी इंटरनेशनल जैसे मानवाधिकार संगठनों के हस्तक्षेप से उन्हें रिहाई मिली थी । उन्होंने बताया कि चीनी जेलों में उन्हें कैसे यातनाएं दी जाती थीं और पीटा जाता था ।

 

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में आए रिपब्लिकन पार्टी के एक सांसद ने बताया कि अमेरिका में तिब्बत के बारे में दोनों पार्टियों में कोई मतभेद नहीं है । उन्होंने कहा कि तिब्बत की आजादी और शांति के मुद्दे पर पूरा अमेरिका एक है । उन्होंने कहा कि तिब्बत ही नहीं, किसी भी देश की संस्कृति को खत्म करने की कोशिश कभी कामयाब नहीं होती ।

 

 

 

 

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
ईरान ने उच्चतर स्तर तक युरेनियम संवर्धन शुरू किया

  अन्य रिपोर्टें
सरकार ने नक्सलियों से एक बार फिर बातचीत की अपील की
आठ दिनों के बंद के बाद कश्मीर घाटी में हालात सामान्य हुये
सरथ फोन्सेका का कोई अता-पता नहीं: पत्नी
कश्मीर में ताज़ा हिमस्खलन में 2 सैनिकों सहित तीन की मौत
रक्षा मंत्री गेट्स को ईरान पर निषेधों से, सैनिक कार्यवाही से बचने की प्रत्याशा
भारत की अर्थव्यवस्था में शक्तिशाली विकास की प्रत्याशा   
नेपाल में माओवादियों ने अंतिम बाल सैनिकों को रिहा किया
ईरान में युरेनियम संवर्धन बढ़ाने के आदेश  
वाशिंगटन भारी बर्फीले तूफ़ान की चपेट में 
अमरीकी अन्तरिक्ष शटल एंडेवर प्रक्षेपित
बीटी बैंगन पर फैसला जनभावनाओं के अनुरूप: सरकार
अमरीका के एक बिजलीघर में विस्फोट, ५ मरे १२ ज़ख्मी
ईरान के खिलाफ निषेधों पर काम करने के लिए अभी भी समय है : प्रतिरक्षा मंत्री गेट्स
आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने मुस्लिमों के लिये आरक्षण को रद्द किया
ईरान ने अमरीकी आर्थिक सहायता से चलाए जा रहे रेडियो के ७ लोगों को गिरिफ़्तार किया
जम्मू कश्मीर में हिमस्खलन से 17 सैनिकों की मौत
पश्चिम बंगाल ने मुस्लिमों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की 
मुशर्रफ के कार्यकाल में कश्मीर विवाद के सुलझने के करीब नहीं था: पाकिस्तान 
सरथ फोन्सेका को गिरफ्तार किया गया: श्रीलंकाई राजनीतिक दल
एसपीएस राठौर पर चण्डीगढ़ न्यायालय के बाहर हमला
राजधानी वाशिंगटन, निकटवर्ती राज्य बर्फीले तूफान की चपेट में
ईरान का युरेनियम संवर्धन कार्यवाही आगे बढाने का आदेश
अमरीका का पूर्वी भाग तूफ़ानी बर्फ की चादर में
इराक के उग्रवादी वीडियो में अप्रहत अमरीकी  की छवि
कराची में भयंकर बम हमलों के बाद शोकाकुल लोगों का जमाव
अफ़गान सीमा की गलती से ७ नागरिकों की ह्त्या
अमरीकी रक्षा मंत्री  का  ईरान परमाणु  समझौते की संभावना को ज्यादा महत्त्व नहीं
इराक़ी शहर कर्बला में बम विस्फोट में २७ लोगों की मौत
कराची में बम विस्फोट,२६ लोगों की मौत
अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की, सप्लाईयों के साथ हैती वापसी
शिवसेना की धमकी को नज़रअंदाज कर राहुल गांधी ने मुंबई में लोकल ट्रेन की सवारी की
सीबीआई ने एसपीएस राठौर के लिये अधिकतम 2 वर्ष की सजा की मांग की
श्रीनगर में आतंकवादियों ने नमाजियों पर गोली चलायी, दो की मौत
पाकिस्तान ने अमरीकी सेनाओं पर हमले के लिए ३५ लोगों को गिरिफ़्तार किया
भारत ने पाकिस्तान के साथ सचिव स्तर की वार्ता की पेशकश की
हेलमंद में सयुंक्त सैनिक कार्यवाही में ३२ उग्रवादियों की मौत
समग्र वार्ता शुरू करने का स्वागत है: पाकिस्तान
26/11 हमलावरों का नियंत्रक भारतीय भी हो सकता है: गृहमंत्री
राजपक्षे ने तमिलों से बातचीत के जरिये समस्या सुलझाने का आग्रह किया
यूनीसेफ़ को पशचिम,मध्य अफ़्ररीका के लिये २६२ मिलियन डालर से भीअधिक की आवश्यकता 
भारत के लिये द्रविण का होना अहम: विलियर्स
सहवाग और दूसरे बल्लेबाजों की बोलती बंद करने मैं भारत आया: स्टेन
चीन ने कहा है ईरान पर प्रतिबन्ध, कूटनीति में बाधक