सामान्य रूप

VOANews.com
News in 44 languages


चीन ने पैलोसी-दलाई लामा की मुलाकात पर नाराजगी जताई, दखल न देने की चेतावनी दी

21/03/2008

(संवाददाता, वी.ओ.ए न्यूज़)

चीन ने अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पैलोसी के दलाई लामा से मिलने पर नाराजगी जताते हुए आज चेतावनी दी कि उसके घरेलू मामलों में दखल न दिया जाए । उसने भारत और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से कहा है कि वह दलाई लामा की चिकनी-चुपड़ी बातों से गुमराह न हों ।

 

आज नई दिल्ली में चीनी दूतावास ने मीडिया के लिए एक वृत्त चित्र दिखाने की व्यवस्था की । इसका उद्देश्य यह साबित करना था कि दलाई लामा ने ही ल्हासा में हिंसा की साजिश की थी ।

 

दलाई लामा इस आरोप का पहले ही खंडन कर चुके हैं, लेकिन भारत में चीनी राजदूत झांग यान ने जोर देकर कहा कि तिब्बती नेता के कार्यों से पता चलता है कि ल्हासा में असंतोष के पीछे उनका हाथ था और भारत तथा अन्य देशों को उनके इरादों को परखना चाहिए । उन्होंने पत्रकारों को बताया कि चीन भारत द्वारा अभी तक अख्तियार की गई भूमिका की सराहना करता है और आशा करता है कि नई दिल्ली तिब्बत की घटनाओं के बारे में सही रुख अपनाती रहेगी ।

 

श्री झांग यान ने पत्रकारों से कहा कि तिब्बत चीन का अंदरूनी मामला है और किसी देश, संगठन या व्यक्ति को गैर-जिम्मेदार बातें नहीं करनी चाहिए । उन्होंने कहा कि हम किसी भी देश को चीन के अंदरूनी मामलों में दखल देने की इजाजत नहीं देते और चीन में गड़बड़ फैलाने के प्रयास असफल हो जाएंगे ।

 

अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने चीन से तिब्बत में हाल में हुई हिंसा के मामले में संयम बरतने के लिए कहा है । मानवाधिकार संगठनों का कहना है कि तिब्बत में चीनी शासन के प्रति गहरी वितृष्णा है । चीन का कहना है कि दलाई लामा ने बीजिंग में होने वाले ओलंपिक खेलों को नुकसान पहुंचाने के लिए हिंसा भड़काई है ।

 

चीन का 1951 से तिब्बत पर नियंत्रण है । 1959 में चीनी शासन के खिलाफ आंदोलन असफल हो जाने पर दलाई लामा वहां से भाग कर भारत आ गए थे, जहां वह निर्वासन में रह रहे हैं । उन्होंने कहा है कि चीनियों द्वारा तिब्बत की विलक्षण संस्कृति का विनाश किये जाने का खतरा है और वह इस क्षेत्र के लिए ज्यादा स्वायत्ता चाहते हैं ।

 

 

 

सबसे महत्वपूर्ण
ईरान ने अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की रक्षा के लिए सैनिक अभ्यास शुरू किए   

अन्य रिपोर्टें
इंडोनेशिया में नौका डूबने से २९ लोगों की मौत अधिकांश लोगों को बचा लिया गया
पाकिस्तानी सैनिकों  ने तालिबान के अड्डे में पांच उग्रवादियों को मारा   
अमरीकी विधायकों में अफ़गानिस्तान को लेकर मतभेद
कंधार में ५ अफ़गान सीमा प्रहरियों की ह्त्या
भारत में बम विस्फोट में ७ की मौत
दलाई लामाः चीन के प्रति राष्ट्रपति ओबामा का रुख़ नरम नहीं    
श्री लंका तमिल युद्ध-शरणार्थियों को मुक्त करेगा  
इराक़ी विधायक चुनाव कानून में आये गतिरोध को दूर करने में विफल रहे
अमरीकी स्वास्थ्य सेवा सुधार विधेयक पर अब संसद में बहस
अमेरिका के साथ संबंध हमारे लिये बेहद महत्वपूर्ण: मनमोहन सिंह     
अमेरिका दौरे में मनमोहन सिंह ब्लेयर हॉउस में नहीं ठहरेंगे
विकास और रोजगार बढ़ाने के लिये एशिया दौरा: ओबामा   
चीन के साथ तिब्बत का विषय उठाने के लिए दलाई लामा ने राष्ट्रपति ओबामा को धन्यवाद दिया   
अमरीकी दूत की यात्रा के पहले अमरीकी विशेषज्ञ उत्तर कोरिया में     
अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी के एक आलीशान होटल के निकट बम विस्फोट    
मुंबई हमले के संबंध  में इटली ने 2 पाकिस्तानियों को गिरफ्तार किया    
राना नवंबर 2008 में कोच्ची में था: पुलिस
चुनाव खत्म होने के बाद ही ईडी की पूछताछ का सामना करूंगा: मधु कोड़ा    
चीन में खान विस्फोट में 42 की मौत, कई अभी भी फंसे     
ईरान की वायु सैनिक अभ्यास की योजना
स्वाइन फ्लू से पिछले हफ्ते ५०० मरे 
अफ्रीका कप को लेकर दुनिया भर में दिलचस्पी
गंभीर और तेंदुलकर के प्रयासों से भारत-श्रीलंका मैच ड्रॉ
कभी भी राष्ट्रपति पद का चुनाव करवाने के लिये तैयार: श्रीलंका सरकार
ड्रोन हमले में पाकिस्तान में ८ मरे
ओबामा ने क्यूबा के ब्लोगर के प्रश्नों का जवाब दिया
समझौता एक्सप्रेस टीवी कार्यक्रम नवम्बर १९  Video clip available
माओवादियों ने रेल पटरी उड़ाई, 2 की मौत 47 घायल
मुंबई हमले के दौरान आतंकवादियों के विरुद्ध जहरीली गैस नहीं प्रयोग करने का निर्णय
पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन मुंबई जैसे और हमलों का षड़यंत्र रच रहे हैं: प्रधानमंत्री
गन्ना किसानों की समस्याओं पर संसद में गतिरोध, सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई  
चीन का भारत-पाक संबंधों में दखल से इंकार
भारत और अफ्रीका के छात्र ऑस्ट्रेलिया में नस्लभेद के शिकार: सर्वेक्षण
ट्रेन-ऑटो रिक्शे की टक्कर में 10 की मौत
फ्रांस के साथ दोबारा मुकाबले की आयरलैंड की मांग
दिसम्बर में अमेरिका का विशेष दूत उत्तर कोरिया में
चीन से संबंध भारत की कीमत पर नहीं: अमेरिका