वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

दो बार विलंब के बाद नेपाल में राष्ट्रीय चुनाव संपन्न

10/04/2008

Nepali women stand in a queue to cast their votes, as a policewoman stands guard outside a polling booth in Katmandu, Nepal, Thursday, 10 April, 2008
Nepali women stand in a queue to cast their votes, as a policewoman stands guard outside a polling booth in Katmandu, Nepal.
नेपाल में लाखों मतदाताओं ने हिंसा के खतरों और दुर्गम क्षेत्र की परवाह न कहते हुए 601 सदस्यों की राष्ट्रीय असेंबली के ऐतिहासिक चुनाव में मतदान किया, जो संविधान बनाएगी । दो बार विलंब के बाद हुए चुनावों पर हजारों घरेलू और 850 अंतर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षकों ने नजर रखी जिनमें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जिमीकार्टर भीथे 

 

नेपाल में 50 से ज्यादा पार्टियों के करीब 4,000 उम्मीदवारों के नाम मतपत्र पर थे । ये चुनाव लोकतांत्रिक सरकार के अंतर्गत इस हिमालयी सामंती राज्य के एक बहु-जातीय आधुनिक गणराज्य में परिवर्तित होने की लंबी और कभी-कभी हिंसक प्रक्रिया का नवीनतम कदम है ।

 

राजधानी में मतदाता केशव राज वज्राचार्य ने कहा कि वह काठमांडू में अपने मतदान केंद्र पर हिंसा को लेकर चिंतित नहीं था, लेकिन उसने अन्य क्षेत्रों में हमले होने की खबरें सुनी थीं ।

 

उसने कहा कि उसे इतने वर्षों के विलंब के बाद मतदान करके खुशी हुई है, क्योंकि ये चुनाव उन जातीय गुटों को ऊपर उठाएंगे, जो दबाए गए हैं ।

 

संवैधानिक सभा के चुनाव सरकार और माओवादियों के बीच 2006 में हुए शांति समझौते का परिणाम हैं । माओवादी नेपाल को राजशाही से छुटकारा दिलाने के लिए एक दशक से युद्ध कर रहे थे । पूर्व तानाशाही राजा मौजूद है, लेकिन उसके अधिकार छीन लिये गए हैं और अब एक बहु-दलीय गठबंधन, जिसमें पूर्व विद्रोही शामिल हैं, सरकार चला रहा है और नेपाल को लोकतांत्रिक गणराज्य के रास्ते पर ले जा रहा है ।

 

मतदाता पुष्पा बन्या ने शाही महल के गेट की सड़क के पार वोट डाला है । इस गृहणि का कहना है कि नेपाल को अब भी राजा की जरूरत है, लेकिन आशा है कि चुनावों के बाद आने वाली नागरिक सरकार देश के लिए अच्छी होगी ।

 

बहुत से मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं, जिससे पता चलता है कि चुनाव में लोग गहरी रुचि ले रहे हैं ।

 

सबसे प्रतिष्ठित चुनाव पर्यवेक्षक, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने वी.ओ.ए न्यूज़ को बताया कि फिलहाल सबसे बड़ी चिंता यह है कि क्या चुनाव हारने वाले जनता के फैसले को शांतिपूर्वक स्वीकार करेंगे ।

 

श्री कार्टर ने कहा कि यहां लोगों के बीच अपेक्षाएं बहुत ज्यादा हैं और उनका निराश होना लगभग अपरिहार्य है । पर उससे पहले उन्होंने प्रतिबद्धता जताई है कि निराशाजनक होने पर भी वे परिणामों को शांतिपूर्वक स्वीकार करेंगे ।

 

चुनाव पूर्व हुई हिंसा के अतिरिक्त, जिसमें कुछ प्रत्याशी और उनके समर्थक मारे गए थे, इस दुर्गम भूभाग में लोकतंत्र की प्रक्रिया अन्य कुछ तरह से भी भारी पड़ रही है । कुछ चुनाव अधिकारी ऊंचाई पर होने वाली बीमारी के कारण बीमार पड़ गए या भारी बर्फबारी की वजह से देर से पहुंच सके । कुछ याक पालकों ने जब रेडियो पर यह सुना कि उन्हें वोट डालने चाहिए तो वे अपने पशुओं को अपने बच्चों की देखरेख में छोड़ गए और कई दिनों तक पैदल चलकर मतदान केंद्रों तक पहुंचे ।

 

हालांकि कुछ जिलों से प्रारंभिक नतीजे एक या दो दिन में आने की संभावना है, लेकिन 240 निर्वाचन क्षेत्रों की सही तस्वीर आने में हफ्तों लग सकते हैं ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
ईरान ने उच्चतर स्तर तक युरेनियम संवर्धन शुरू किया

  अन्य रिपोर्टें
सरकार ने नक्सलियों से एक बार फिर बातचीत की अपील की
आठ दिनों के बंद के बाद कश्मीर घाटी में हालात सामान्य हुये
सरथ फोन्सेका का कोई अता-पता नहीं: पत्नी
कश्मीर में ताज़ा हिमस्खलन में 2 सैनिकों सहित तीन की मौत
रक्षा मंत्री गेट्स को ईरान पर निषेधों से, सैनिक कार्यवाही से बचने की प्रत्याशा
भारत की अर्थव्यवस्था में शक्तिशाली विकास की प्रत्याशा   
नेपाल में माओवादियों ने अंतिम बाल सैनिकों को रिहा किया
ईरान में युरेनियम संवर्धन बढ़ाने के आदेश  
वाशिंगटन भारी बर्फीले तूफ़ान की चपेट में 
अमरीकी अन्तरिक्ष शटल एंडेवर प्रक्षेपित
बीटी बैंगन पर फैसला जनभावनाओं के अनुरूप: सरकार
अमरीका के एक बिजलीघर में विस्फोट, ५ मरे १२ ज़ख्मी
ईरान के खिलाफ निषेधों पर काम करने के लिए अभी भी समय है : प्रतिरक्षा मंत्री गेट्स
आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने मुस्लिमों के लिये आरक्षण को रद्द किया
ईरान ने अमरीकी आर्थिक सहायता से चलाए जा रहे रेडियो के ७ लोगों को गिरिफ़्तार किया
जम्मू कश्मीर में हिमस्खलन से 17 सैनिकों की मौत
पश्चिम बंगाल ने मुस्लिमों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की 
मुशर्रफ के कार्यकाल में कश्मीर विवाद के सुलझने के करीब नहीं था: पाकिस्तान 
सरथ फोन्सेका को गिरफ्तार किया गया: श्रीलंकाई राजनीतिक दल
एसपीएस राठौर पर चण्डीगढ़ न्यायालय के बाहर हमला
राजधानी वाशिंगटन, निकटवर्ती राज्य बर्फीले तूफान की चपेट में
ईरान का युरेनियम संवर्धन कार्यवाही आगे बढाने का आदेश
अमरीका का पूर्वी भाग तूफ़ानी बर्फ की चादर में
इराक के उग्रवादी वीडियो में अप्रहत अमरीकी  की छवि
कराची में भयंकर बम हमलों के बाद शोकाकुल लोगों का जमाव
अफ़गान सीमा की गलती से ७ नागरिकों की ह्त्या
अमरीकी रक्षा मंत्री  का  ईरान परमाणु  समझौते की संभावना को ज्यादा महत्त्व नहीं
इराक़ी शहर कर्बला में बम विस्फोट में २७ लोगों की मौत
कराची में बम विस्फोट,२६ लोगों की मौत
अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की, सप्लाईयों के साथ हैती वापसी
शिवसेना की धमकी को नज़रअंदाज कर राहुल गांधी ने मुंबई में लोकल ट्रेन की सवारी की
सीबीआई ने एसपीएस राठौर के लिये अधिकतम 2 वर्ष की सजा की मांग की
श्रीनगर में आतंकवादियों ने नमाजियों पर गोली चलायी, दो की मौत
पाकिस्तान ने अमरीकी सेनाओं पर हमले के लिए ३५ लोगों को गिरिफ़्तार किया
भारत ने पाकिस्तान के साथ सचिव स्तर की वार्ता की पेशकश की
हेलमंद में सयुंक्त सैनिक कार्यवाही में ३२ उग्रवादियों की मौत
समग्र वार्ता शुरू करने का स्वागत है: पाकिस्तान
26/11 हमलावरों का नियंत्रक भारतीय भी हो सकता है: गृहमंत्री
राजपक्षे ने तमिलों से बातचीत के जरिये समस्या सुलझाने का आग्रह किया
यूनीसेफ़ को पशचिम,मध्य अफ़्ररीका के लिये २६२ मिलियन डालर से भीअधिक की आवश्यकता 
भारत के लिये द्रविण का होना अहम: विलियर्स
सहवाग और दूसरे बल्लेबाजों की बोलती बंद करने मैं भारत आया: स्टेन
चीन ने कहा है ईरान पर प्रतिबन्ध, कूटनीति में बाधक