वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

भारत को चावल, मकई, सोयाबीन की अच्छी फसल की आशा

18/07/2008

 

A vendor sells vegetables in flooded road in Ahmadabad, India, 13 Jul 2008
A vendor sells vegetables in flooded road in Ahmadabad, India
भारतीय कृषि अधिकारियों ने कहा है कि इस साल मानसून के मौसम में पर्याप्त वर्षा होने के कारण उन्हें खाद्यान्न की अच्छी फसल होने की आशा है । नई दिल्ली से अंजना पसरीचा ने खबर दी है कि खाद्य आपूर्ति में अपेक्षित वृद्धि से देश को खाद्य पदार्थों के बढ़ते हुए मूल्यों से निपटने में सहायता मिल सकती है ।

हालांकि भारत में मानसून का मौसम अभी आधा ही बीता है, लेकिन पर्याप्त वर्षा के कारण किसान खुश हैं ।

देश में केवल 40 प्रतिशत खेती की जमीन की सिंचाई की जाती है, इसलिए जून से सितंबर तक होने वाली मानसून की वर्षा किसानों के लिए बहुत जरूरी है ।

कृषि मंत्री शरद पवार ने कहा है कि सब जगह अच्छी बारिश होने के कारण इस साल उन्हें चावल, मकई और सोयाबीन की प्रचुर फसल होने की उम्मीद है । इस वर्ष के शुरू में गेहूं का भी रिकॉर्ड उत्पादन हुआ था ।

भारत के लिए यह एक अच्छी खबर है, जहां लाखों गरीब लोगों को खाद्य पदार्थों के बढ़ते हुए मूल्यों की मार झेलनी पड़ रही है ।

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य, अर्थशास्त्री सौमित्र चौधरी ने कहा है कि खाद्यान्न के अच्छे उत्पादन से घरेलू खाद्य कीमतों पर दबाव कम होगा ।

श्री चौधरी ने कहा कि भोजन विशेष रूप से संवेदनशील वस्तु है । गरीब लोगों की उपभोक्ता वस्तुओं में सबसे ज्यादा भोजन ही होता है और अच्छी फसल से हमें मूल्यों पर नियंत्रण रखने में मदद मिलेगी ।

अधिकारियों ने कहा है कि भारत को इस साल गेहूं आयात करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जैसा कि वह पिछले दो सालों से कर रहा है । सरकार ने किसानों से अनाज का करीब एक-तिहाई उत्पादन खरीद लिया है और अपने भंडारों को भर लिया है, जिससे अभाव होने की चिंताएं कम हो गई हैं ।

इसके बावजूद भारत इस साल के शुरू में चावल की ज्यादातर किस्मों के निर्यात पर लगाई गई रोक संभवतः नहीं हटाएगा । इस प्रतिबंध ने विश्व में चावल के बढ़ते मूल्यों में योगदान दिया था ।

श्री चौधरी ने कहा कि अनाज के अंतर्राष्ट्रीय मूल्य भारत के लिए बहुत अधिक हैं और वह प्रतिबंध हटाने का खतरा नहीं उठा सकता ।

उन्होंने कहा कि मेरे विचार में भारत इस स्थिति में अनाज आयात नहीं करना चाहता, क्योंकि तब खाद्य के मूल्यों पर अब तक जो भी नियंत्रण लगाया गया है, वह खत्म हो जाएगा । इसलिए वे इस प्रतिबंध को हटाने से पहले खाद्यान्न मूल्य के अधिक तर्कसंगत स्तर तक गिरने की प्रतीक्षा करेंगे ।  

भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा गेहूं और चावल उत्पादक है और कुछ वर्ष पहले वह फालतू अनाज का निर्यात कर देता था, परंतु पिछले कुछ वर्षों में कृषि उत्पादन में गिरावट आने से यह चिंता पैदा हो गई है कि देश अपनी एक अरब से ज्यादा आबादी के लिए पर्याप्त खाद्यान्न पैदा नहीं कर सकेगा, जिससे विश्व पर और दबाव बढ़ेगा, जहां खाद्यान्न की कमी होती जा रही है ।  

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
नेतनयाहूः पूर्व यरुशलम में कोई रियायत नहीं

  अन्य रिपोर्टें
राष्ट्रसंघ प्रमुख फ़िलिस्तीनियों के साथ एकात्मकता प्रदर्शित करने के लिए गाज़ा पहुंचे
अमरीका में स्वास्थ्य सेवा सुधार विधेयक पर महत्वपूर्ण मतदान आज, रविवार को
पाकिस्तान के कबायली इलाके में हुए हवाई हमले में १५ लोगों की मौत
ईरान के सर्वोच्च नेताः अमरीका की कार्यवाहियां उसके शब्दों के अनुकूल नहीं
अफ़गानिस्तान में दो बम विस्फोटों में १२ लोगों की मौत
राष्ट्रपति ओबामा के स्वास्थ्य सेवा सुधार विधेयक पारित करवाने के अंतिम प्रयास
इराक़ में मतगणना जारी-कांटे की टक्कर के संकेत
अमरीका, भारत को मुम्बई संदिग्ध से प्रश्न करने की इजाज़त देगा
राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ईरान को इन्टरनेट के माध्यम से सम्बोधित किया
डब्लू एच ओ स्वाईन फ्लू टीके के वितरण को बढाएगा
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री का निधन
पाकिस्तानी पुलिस ने तीन तालिबान उग्रवादियों को गिरफ़्तार किया
थाईलैंड में शांतिपूर्ण प्रदर्शनों का सातवां दिन
2030 तक भारत से सबसे ज्यादा शिक्षित लोग होंगे: कपिल सिब्बल
रूस जून से नये नौसेनिक परमाणु प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण आरंभ करेगा
जीपीएस उपकरण की वजह से कसाब का झूठ पकड़ा गया: उज्ज्वल निकम  
ईरान में पूर्व उप-राष्ट्रपति को जेल की सजा
तहव्वुर हुसैन राना को 26/11 के बारे में पहले से मालूम था: हेडली
हेडली और अमेरिकी अभियोजकों के बीच समझौता भारत के लिये झटका नहीं: चिदंबरम
राष्ट्रपति ओबामा ने कहा है पूर्वी यरुस्लम योजना मददगार नहीं
महाराष्ट्र में पांच बच्चों की बलि का मामला सामने आया, चार गिरफ्तार  
वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी की भारतीय गृहमंत्री से मुलाकात
हेडली के सरकारी गवाह बनने का मुंबई हमले के मुकदमे पर असर नहीं: उज्ज्वल निकम
महाराष्ट्र में पांच बच्चों की बलि का मामला सामने आया, चार गिरफ्तार
विदेशमंत्री क्लिंटन मध्य-पूर्व ,अस्त्र कटौती वार्ताओं के लिए मोस्को में
कंधार में सैनिक संचालन शुरूः मकक्रिस्टल
वाशिंगटन में अमरीका और पाकिस्तान के बीच होने वाली उच्च स्तरीय वार्ताएं  
निरुपमा राव की अमेरिकी अधिकारियों से मुलाकात, भारत-पाक वार्ता में प्रगति की जानकारी दी
भारत-पाक वार्ता से चमत्कार की उम्मीद नहीं: भारतीय रक्षामंत्री
आलोचनाओं के बावजूद मायावती ने दोबारा नोटों की माला पहनी
मुंबई हमलों के संदिग्ध अमरीकी की अपराध स्वीकारोक्ति 
अफ़ग़ानिस्तान में दो भावी बम हमलावर मारे गए
इराक़ में हुए चुनावों में धर्म निरपेक्ष गठजोड़ आगे 
ईरान-पाकिस्तान के बीच गैस पाइपलाइन पर समझौता, भारत शामिल नहीं  
पेट्रियसः ईरान-क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए बहुत बड़ा ख़तरा 
राष्ट्रपति ओबामा और अफ़ग़ान राष्ट्रपति करज़ई की तालिबान के साथ पुनर्मेल के बारे में वार्ताएं
थाई प्रदर्शनकारियों ने सरकार के विरोध में ख़ून बहाया 
पूर्व यरुशलम में इस्रायल द्वारा यहूदी प्रार्थना स्थल के निर्माण पर फ़िलिस्तीनियों का विरोध प्रदर्शन
भारत के साथ संबंधों में उल्लेखनीय प्रगति: चीन 
अफ़ग़ान सहायता अभियान में कोई कमी नहीं: भारत
समझौता एक्सप्रेस मार्च ११  Video clip available