वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

रिपब्लिकन सदस्यों को सीनेटर मैककेन के राष्ट्रपति चुने जाने की आशा बढ़ी

16/08/2008

 

John McCain (file photo)
John McCain (file photo)
जो रिपब्लिकन सदस्य राष्ट्रपति पद के लिए सीनेटर जॉन मैककेन का समर्थन करते हैं, उनका यह विश्वास बढ़ता जा रहा है कि डेमोक्रेटिक पार्टी के संभावित उम्मीदवार सीनेटर बराक ओबामा के मुकाबले उनके उम्मीदवार के चुने जाने की संभावना बढ़ रही है । वॉशिंगटन से वी.ओ.ए के राष्ट्रपति संवाददाता, जिम मेलोन की रिपोर्ट-

2008 को डेमोक्रेटिक वर्ष माना जा रहा था । जनमत सर्वेक्षणों से पता चला था कि मतदाता अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लेकर चिंतित हैं और राष्ट्रपति बुश से खुश नहीं हैं तथा परिवर्तन चाहते हैं ।

डेमोक्रेटिक उम्मीदवार को मिले इस लाभ के बावजूद सर्वेक्षणों से यह भी पता चला कि सीनेटर ओबामा और सीनेटर मैककेन के बीच राष्ट्रपति पद के लिए कांटे की टक्कर होगी ।

जुलाई में श्री मैककेन के प्रचार अभियान में 2.7 करोड़ डॉलर का चंदा जमा किया गया, जो एरिज़ोना के सीनेटर द्वारा इस साल के शुरू में अपनी पार्टी का नामांकन हासिल करने के बाद एक महीने में इकट्ठा किया गया सबसे अधिक चंदा है ।

रिपब्लिकन सदस्यों को आशा है कि इससे संकेत मिलता है कि श्री मैककेन चंदा इकट्ठा करने में सीनेटर ओबामा का मुकाबला कर सकते हैं । इस साल श्री ओबामा के प्रचार अभियान ने चंदा इकट्ठा करने के नए रिकॉर्ड कायम किये हैं ।

रिपब्लिकन सदस्य सितंबर के पहले सप्ताह में मिनेसोटा में श्री मैककेन को राष्ट्रपति पद के लिए अपना औपचारिक उम्मीदवार मनोनीत करेंगे । इससे एक हफ्ते पहले डेमोक्रेट सदस्य कोलोराडो में सीनेटर ओबामा को चुनेंगे ।  

श्री मैककेन के प्रचार प्रबंधक रिक डेविस ने पत्रकारों को बताया कि रिपब्लिकन सदस्य अपने सम्मेलन से पहले अपने उम्मीदवार के पीछे एकजुट हो रहे हैं ।

ज्यादातर विशेषज्ञों का मानना है कि इस साल डेमोक्रेटिक मतदाता ज्यादा उत्साहित हैं, जिससे प्राइमरी चुनावों में श्री ओबामा को अपनी डेमोक्रेट प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन को हराने में मदद मिली थी ।

प्यू रिसर्च सेंटर के चुनाव विशेषज्ञ एंड्र्यू कोहुट का कहना है कि कॉकस और प्राइमरी चुनावों के दौरान श्री ओबामा को मिली सफलता का महत्वपूर्ण कारण युवा मतदाता थे ।

उन्होंने कहा कि प्राइमरी और कॉकस चुनावों में युवा लोगों ने हिलेरी क्लिंटन और अन्य डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों के बजाय श्री ओबामा का समर्थन किया था । अभी तक आम चुनावों के जनमत सर्वेक्षणों में श्री ओबामा का समर्थन करने वाले युवा लोगों और बूढ़े लोगों में आयु का बहुत बड़ा अंतर है । 50 और 65 वर्ष से अधिक आयु के लोग सीनेटर मैककेन का समर्थन कर रहे हैं ।

परंतु राजनीतिक विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि ऐतिहासिक रूप से युवा मतदाता वृद्ध मतदाताओं के मुकाबले चुनाव के दिन वोट देने कम ही बाहर आते हैं ।

पिछले हफ्ते सीनेटर ओबामा हवाई में छुट्टियां मना रहे थे, इसलिए सीनेटर मैककेन को अपना प्रचार करने का भरपूर अवसर मिला । उन्होंने जॉर्जिया के संकट के बारे में बहुत कुछ कहा और रूस के प्रति आक्रामक रुख अपनाया । श्री ओबामा ने भी इस विवाद में रूस की भूमिका की आलोचना की थी, लेकिन एक हफ्ते तक वह जनता की नजरों से दूर रहे ।

दोनों उम्मीदवार अगले कुछ दिन दो बड़े मुद्दों की तैयारी करेंगे- एक तो उप राष्ट्रपति पद के लिए अपने सहयोगी उम्मीदवार को चुनने की और दूसरे, अपनी पार्टी के नामांकन सम्मेलन की ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
निर्वाचित राष्ट्रपति ओबामा ने श्रीमती हिलरी क्लिंटन को विदेश मंत्री नामांकित किया  Video clip available

  अन्य रिपोर्टें
मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों से भारत की राजनीति में उथल पुथल
मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों के बाद भारत-पाक संबंधों में तनाव बढ़ा
अमरीकी विदेश मंत्री कौंडोलीज़ा राइस - पाकिस्तान मुंबई आतंकवाद काण्ड में सहयोग करे
विश्व एड्स दिवस की बीसवीं जयंती :  एड्स बचाव संकल्प   
बैंकॉक हवाई अड्डे पर  घेराव के कारण थाई अर्थव्यवस्था क्षतिग्रस्त  
पाकिस्तान में आत्मघाती  हमला
अफगानिस्तान में आत्मघाती बम हमले में १० मरे  
इराक में बममारी - ३० मरे
अगले वर्ष विश्व की अर्थ व्यवस्था का विकास घट कर एक प्रतिशत रह जाएगाः राष्ट्रसंघ
मुंबई पर हुए आतंकवादी हमलों पर भारतीय अमेरीकियों की प्रतिक्रिया  Video clip available