| अमरीकी राष्ट्रपतीय प्रत्याशी डेमोक्रेटिक सेनेटर ओबामा द्वारा अपने विदेश नीति अनुभव और ज्ञान का पक्ष समर्थन |
19/08/2008
|
|
अमरीकी डेमोक्रेटिक राष्ट्रपतीय प्रत्याशी सेनेटर बराक ओबामा ने अमरीकी युद्ध के अनुभवी सैनिकों के एक दल के समक्ष विदेश नीति संबन्धी अपने अनुभव और समझबूझ का समर्थन किया है और कहा है कि इराक युद्ध का विरोध करके उन्होंने सही क़दम उठाया. ओबामा ने कहा कि उन्होंने ये कह कर सही समझबूझ का परिचय दिया कि अमरीका को इराक में युद्ध शुरू करने के बजाय अल कैदा और अफगानिस्तान पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए था.
रिपब्लिकन प्रत्याशी जोन मकैन ने भी इसी समुदाय को संबोधित करते हुए ओबामा के विदेश नीति संबन्धी अनुभव की आलोचना की और कहा कि युवा सेनेटर का इराक में सैनिक वृद्धि का आरंभिक विरोध उनकी अनुभवहीनता और कमज़ोर निर्णय क्षमता का परिचय देता है.
|