संयुक्त राष्ट्रसंघ के अनुसार पूर्वी भारत में बाढ़ से चौदह लाख लोग प्रभावित
29/08/2008
संयुक्त राष्ट्रसंघ के बाल कोष ने कहा है कि भारत के पूर्वी राज्य बिहार में भीषण बाढ़ से कम से कम चौदह लाख लोग प्रभावित हैं. यूनिसेफ का कहना है कि बाढ़ से उत्तरी बिहार के एक हज़ार से अधिक गांवों में जनजीवन प्रभावित हुआ है और लगभग ढाई लाख मकान नष्ट हो गए हैं.
भारत सरकार ने विस्थापितों के लिए शिविर स्थापित किए हैं लेकिन यूनिसेफ की प्रवक्ता ने कहा है कि इस शिविरों में परिस्थितियाँ बहुत ख़राब हैं. बाढ़ से मरने वालों की आधिकारिक संख्या ५५ है लेकिन इसके बढ़ने की संभावना है.
वृहस्पतिवार को भारत के प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह ने स्थिति को एक राष्ट्रिय विपदा कहा था और लाखों डॉलर की आर्थिक सहायता आपतकालिक प्रयासों के लिए देने का वचन दिया था.