वायस औफ़ अमेरिका ▪Hindi
हमें पढ़ें, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

अमेरिका-अफगान सुरक्षा संवाद

18/10/2008

John Negroponte
John Negroponte
अफगान विदेश मंत्री रनगीन दादफार स्पेंटा के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिकी उप विदेश मंत्री जॉन नेग्रोपोंटे ने कहा कि हमने अफगानिस्तान में पिछले सात वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति की है ।

मई, 2000 में राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करज़ई ने अफगानिस्तान के नवजात लोकतंत्र को अपने नागरिकों की सुरक्षा करने और कारगर प्रशासनिक संस्थानों का निर्माण करने, भ्रष्टाचार और नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार पर नियंत्रण करने तथा तालिबान के वर्षों के दमनकारी शासन और लड़ाई के बाद देश का पुनर्निर्माण करने में मदद करने के व्यापक अमेरिकी प्रयास के तहत अमेरिका-अफगानिस्तान सामरिक भागीदारी संवाद की स्थापना की थी ।

विदेश मंत्री स्पेंटा ने कहा कि अब अफगानिस्तान में नव-निर्वाचित सरकार और हजारों किलोमीटर लंबी नई सड़कें हैं तथा स्वास्थ्य क्लीनिक और विकसित होती स्वतंत्र प्रेस है । अफगान बच्चों की नई पीढ़ी स्कूल जा रही है और उस ज्ञान तथा कौशल को अर्जित कर रही है, जिसकी जरूरत उन्हें 21वीं सदी में अफगानिस्तान का नेतृत्व करने के लिए होगी । श्री स्पेंटा ने कहा कि अफगानिस्तान मानवाधिकारों और कानून के शासन पर आधारित मजबूत सरकार बनाने की कोशिश कर रहा है ।

उप विदेश मंत्री नेग्रोपोंटे ने कहा कि अफगानिस्तान गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है, जिनमें नशीले पदार्थों का अवैध व्यापार, आतंकवाद और अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा के पास उग्रवादियों के अड्डों से लगातार जारी हमले शामिल हैं । उन्होंने कहा कि सामरिक भागीदारी इन सबका मिलकर सामना करने के लिए आगे का रास्ता चुनने में हमारी मदद करने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है ।

श्री नेग्रोपोंटे ने कहा कि आतंकवाद से युद्ध का असर अफगान नागरिकों पर पड़ रहा है । नागरिक मौतों की संख्या न्यूनतम करने के लिए अमेरिका, उसके गठबंधन सहयोगियों और अफगान सरकार के बीच घनिष्ठ सहयोग की जरूरत है । उन्होंने कहा कि अमेरिका सैन्य अभियानों के दौरान किसी अफगान नागरिक को नुकसान न पहुंचाने के लिए हर सावधानी बरत रहा है । इसके विपरीत, तालिबान और अल-कायदा के उसके आतंकवादी सहयोगी नागरिकों की हत्या करते हैं और उन्हें डराते हैं तथा नागरिकों को खतरे में डालने की भरपूर कोशिश करते हैं ।  

अमेरिका अफगानिस्तान को उबारने के लिए प्रमुख दानदाता रहा है और 2001 से उसने सुरक्षा, पुनर्निर्माण, प्रशासन और मानवीय सहायता के लिए 31 अरब डॉलर से ज्यादा दिये हैं । ये अनुदान उन प्राथमिकताओं में सहायता करते हैं, जिन्हें अफगान अधिकारियों ने अफगानिस्तान कॉम्पेक्ट और नई, पंचवर्षीय अफगानिस्तान राष्ट्रीय विकास रणनीति के तहत निर्धारित किया है, जो जून, 2008 में अफगानिस्तान के समर्थन में हुए अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में शुरू की गई थी ।  

उप विदेश मंत्री नेग्रोपोंटे ने कहा कि अमेरिका अफगानिस्तान में दीर्घकालिक सुरक्षा, लोकतंत्र और समृद्धि को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है ।

 

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
रक्षा मंत्री गेट्स को ईरान पर निषेधों से, सैनिक कार्यवाही से बचने की प्रत्याशा

  अन्य रिपोर्टें
भारत की अर्थव्यवस्था में शक्तिशाली विकास की प्रत्याशा   
नेपाल में माओवादियों ने अंतिम बाल सैनिकों को रिहा किया
ईरान में युरेनियम संवर्धन बढ़ाने के आदेश  
वाशिंगटन भारी बर्फीले तूफ़ान की चपेट में 
अमरीकी अन्तरिक्ष शटल एंडेवर प्रक्षेपित
बीटी बैंगन पर फैसला जनभावनाओं के अनुरूप: सरकार
अमरीका के एक बिजलीघर में विस्फोट, ५ मरे १२ ज़ख्मी
ईरान के खिलाफ निषेधों पर काम करने के लिए अभी भी समय है : प्रतिरक्षा मंत्री गेट्स
आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने मुस्लिमों के लिये आरक्षण को रद्द किया
ईरान ने अमरीकी आर्थिक सहायता से चलाए जा रहे रेडियो के ७ लोगों को गिरिफ़्तार किया
जम्मू कश्मीर में हिमस्खलन से 17 सैनिकों की मौत
पश्चिम बंगाल ने मुस्लिमों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की 
मुशर्रफ के कार्यकाल में कश्मीर विवाद के सुलझने के करीब नहीं था: पाकिस्तान 
सरथ फोन्सेका को गिरफ्तार किया गया: श्रीलंकाई राजनीतिक दल
एसपीएस राठौर पर चण्डीगढ़ न्यायालय के बाहर हमला
राजधानी वाशिंगटन, निकटवर्ती राज्य बर्फीले तूफान की चपेट में
ईरान का युरेनियम संवर्धन कार्यवाही आगे बढाने का आदेश
अमरीका का पूर्वी भाग तूफ़ानी बर्फ की चादर में
इराक के उग्रवादी वीडियो में अप्रहत अमरीकी  की छवि
कराची में भयंकर बम हमलों के बाद शोकाकुल लोगों का जमाव
अफ़गान सीमा की गलती से ७ नागरिकों की ह्त्या
अमरीकी रक्षा मंत्री  का  ईरान परमाणु  समझौते की संभावना को ज्यादा महत्त्व नहीं
इराक़ी शहर कर्बला में बम विस्फोट में २७ लोगों की मौत
कराची में बम विस्फोट,२६ लोगों की मौत
अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की, सप्लाईयों के साथ हैती वापसी
शिवसेना की धमकी को नज़रअंदाज कर राहुल गांधी ने मुंबई में लोकल ट्रेन की सवारी की
सीबीआई ने एसपीएस राठौर के लिये अधिकतम 2 वर्ष की सजा की मांग की
श्रीनगर में आतंकवादियों ने नमाजियों पर गोली चलायी, दो की मौत
पाकिस्तान ने अमरीकी सेनाओं पर हमले के लिए ३५ लोगों को गिरिफ़्तार किया
भारत ने पाकिस्तान के साथ सचिव स्तर की वार्ता की पेशकश की
हेलमंद में सयुंक्त सैनिक कार्यवाही में ३२ उग्रवादियों की मौत
समग्र वार्ता शुरू करने का स्वागत है: पाकिस्तान
26/11 हमलावरों का नियंत्रक भारतीय भी हो सकता है: गृहमंत्री
राजपक्षे ने तमिलों से बातचीत के जरिये समस्या सुलझाने का आग्रह किया
यूनीसेफ़ को पशचिम,मध्य अफ़्ररीका के लिये २६२ मिलियन डालर से भीअधिक की आवश्यकता 
भारत के लिये द्रविण का होना अहम: विलियर्स
सहवाग और दूसरे बल्लेबाजों की बोलती बंद करने मैं भारत आया: स्टेन
चीन ने कहा है ईरान पर प्रतिबन्ध, कूटनीति में बाधक
आतंकवादी वैष्णोदेवी को निशाना बना सकते हैं: सीआरपीएफ
भारतीय युवक ने मुआवजा लेने के लिये झूठे हमले की कहानी गढ़ी: ऑस्ट्रेलिया पुलिस
अमेरिका को अल कायदा से लगातार खतरा : डेनिस ब्लेयर
अर्थव्यवस्था में सुधार:  70 प्रतिशत भारतीय कंपनियां नये लोगों को रख रही हैं
भारत पाकिस्तान विदेश सचिवों की बैठक में केवल आतंकवाद पर चर्चा होगी
उल्फा ने केंद्र का बातचीत का प्रस्ताव ठुकराया
केंद्र ने तेलंगाना पर समिति का गठन किया
भारत क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर निर्णायक भूमिका निभा रहा है: अमेरिका
चीन की आपत्तियों के बावजूद राष्ट्रपति ओबामा की दलाई लामा से भेंट की योजना
ईरानी प्रतिपक्षी नेताः ईरान में “तानाशाही की जड़ें” अभी भी मौजूद 
ईरानी राष्ट्रपति अहमदीनेजादः खाड़ी में मिसलें तैनात करके अमरीका का विभाजन पैदा करने का प्रयास
राष्ट्रपति ओबामा ने पाकिस्तान को दी जाने वाली सहायता बढ़ाने का प्रस्ताव किया  
उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में संदिग्ध अमरीकी ड्रोन हमले में दस व्यक्तियों की मृत्यु 
चीन की, राष्ट्रपति ओबामा को दलाई लामा से न मिलने की चेतावनी  
पापुआ न्यू गिनी में भूकंप का तेज झटका
भारत अरुणाचल में सुरक्षा मजबूत कर रहा है: रक्षामंत्री  
समूचा भारत भारतीयों के लिये: राहुल गांधी 
दिल्ली श्रृंखलाबद्ध बम हमलों का आरोपी उत्तर प्रदेश में गिरफ्तार  
अमर सिंह और जयाप्रदा सपा से निष्कासित
फोन्सेका ने तख्तापलट का षड़यंत्र रचने की खबरों को निराधार कहा  
राष्ट्रपति ओबामा ने 3.8 खरब डौलर का बजट प्रस्तावित किया 
तायवान को अस्त्रों की बिक्री के मद्दे नज़र चीनी प्रतिबंधों का “औचित्य नहीं”- अमरीका  
हैती भूकंप राहत प्रयासों में महिलाओं की प्रमुख भूमिका वांछितः राष्ट्रसंघ 
हैतीः आरोपित अमरीकी तस्करों की संभवतः अमरीका में सुनवाई
अमरीकी सेना की हैती से चिकित्सा के लिए बाहर ले जाने वाली उड़ानों की  फिर से शुरुवात
अफ़ग़ानिस्तान में आत्मघाती हमला होने से रोकने के बाद पुलिस को बम धारक की तलाश
कश्मीर में एक युवा की मृत्यु के बाद पुलिस और विरोध प्रदर्शनकारियों मैं टकराव
पश्चिम बंगाल में बस दुर्घटना में 9 की मृत्यु  
उत्तर भारतीयों के मुद्दे पर भाजपा-शिवसेना में तकरार  
हैती में बच्चों की कथित तस्करी के सिलसिले में अमरीकी नागरिकों की गिरिफ़्तारी
सनडान्स समारोह में स्वतंत्र अमरीकी फ़िल्मों का सम्मान
अमरीका ने ताईवान के साथ शस्त्रों के सौदे को उचित बताया