VOANews.com

वॉयस ऑफ़ अमेरिका ▪ Hindiहमें पढ़ें, सब कुछ जानें

 
समाचार ४५ भाषाओं में
गुणी संगीतकार- ऐ आर रहमान

22/01/2009

AR Rahman
AR Rahman
पिछले वर्ष जब ऐ आर रहमान अपनी कंसर्ट के लिए वॉशिंगटन डी. सी आए थे तो उन्होंने खास समय निकालकर वौइस् ऑफ़ अमेरिका से बातचीत की थी. आज रहमान को ऑस्कर पुरस्कार के लिए तीन नामांकन प्राप्त हुए है और इसीलिए हम रहमान के साथ की गई भेंट वार्ता दोबारा आप तक पहुँचा रहे है.

ऐ आर रहमान ने हमें बताया था की जब वह ५ या ६ साल के थे तब से उन्होंने हारमोनियम सीखना शुरू किया. उसके बाद रहमान ने वेस्टर्न म्यूजिक और कर्नाटक शैली के संगीत की भी शिक्षा ली. १८-१९ वर्ष की छोटी आयु में रहमान ने संगीत देने की शुरुआत की. रहमान मानते है की संगीतकार के लिए या किसी भी कलाकार के लिए लोगों का प्यार सबसे महत्वपूर्ण पुरस्कार होता है. 

जहाँ तक फिल्मो को संगीत देने की बात है रहमान समझते है कि उनके लिए हर फ़िल्म, अलग होती है. हर फ़िल्म के संगीत पर काम करते हुए नए फोर्मुले का इस्तेमाल करना पड़ता है. रहमान को अक्सर भारतीय संगीत में वेस्टर्न वाद्यों और डिजीटल तकनीक का उपयोग करने वाले पहले संगीतकार के रूप में देखा जाता है. इस विषय पर बात करते हुए रहमान बताते है कि डिजीटल तकनीक का उपयोग करना ग़लत बात नही है और शायद इसी के कारण नई पीढी बॉलीवुड फ़िल्म संगीत की ओर आकर्षित हो गई है. लेकिन रहमान समझते है कि आवाज ही सबसे बड़ा वाद्य है क्योंकि इसके सहारे कई चीजे की जा सकती है, आवाज से बढ़कर कोई वाद्य नही है.

ऐ आर रहमान ने एक सामाजिक संस्था भी शुरू की है जो गरीब लोगों के लिए काम करती है. रहमान शिक्षा की एहमियत को खूब समझते हैं और उनकी संस्था भी गरीब लोगों को शिक्षा देने के लिए काम करती है. अपनी रिकॉर्ड की बिक्री से आया हुआ पैसा रहमान अपनी संस्था को दान करते है.

रहमान बताते है कि उनके संगीत पर सूफी परंपरा, सूफी, संस्कृति, और सूफी संगीत का जबरदस्त प्रभाव है. रहमान अपने चाहने वालों को बताना चाहते है कि संगीत में लोगों को एकता के सूत्र में बांधने की शक्ति है, संगीत की कोई भाषा या मज़हब नही होता. अलग अलग विचारधारा के लोगों को एकत्र करने का काम संगीत कर सकता है, ये ऐसी चीज है जो राजनीती भी नही कर पाई है.


Watch This Report ऐ आर रहमान के इंटरव्यू के अंश देखने के लिए यहां क्लिक करें
डाउनलोड करें  (MP4)
Watch This Report ऐ आर रहमान के इंटरव्यू के अंश देखने के लिए यहां क्लिक करें
डाउनलोड करें  (WM)
Watch This Report ऐ आर रहमान के इंटरव्यू के अंश देखने के लिए यहां क्लिक करें
Watch  (WM)
E-mail This Article यह आलेख ई मेल करें
Print This Article प्रिंट करने के पहले यहां देखें
  सबसे महत्वपूर्ण
दिसम्बर में अमेरिका का विशेष दूत उत्तर कोरिया में

  अन्य रिपोर्टें
ओबामा ने क्यूबा के ब्लोगर के प्रश्नों का जवाब दिया
गन्ना किसानों की समस्याओं पर संसद में गतिरोध, सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई  
चीन का भारत-पाक संबंधों में दखल से इंकार
भारत और अफ्रीका के छात्र ऑस्ट्रेलिया में नस्लभेद के शिकार: सर्वेक्षण
ट्रेन-ऑटो रिक्शे की टक्कर में 10 की मौत
फ्रांस के साथ दोबारा मुकाबले की आयरलैंड की मांग
चीन से संबंध भारत की कीमत पर नहीं: अमेरिका
राष्ट्रपति करज़ई के शपथ ग्रहण समारोह के पहले अमरीकी विदेश मंत्री क्लिंटन का वहां सुधार के लिए दबाव
राष्ट्रपति ओबामा चीन की यात्रा समाप्त करके दक्षिण कोरिया पहुंचे   
अमेरिका-चीन के संयुक्त बयान पर भारत को कड़ी आपत्ति
स्वीडन में योरोपीय संघ-रूस शिखर सम्मेलन आरम्भ
राष्ट्रसंघ का विश्व खाद्य सम्मेलन बिना किसी नई प्रतिबद्धता के समाप्त
पाकिस्तान के पास भारत से ज्यादा परमाणु हथियार: अमेरिकी विशेषज्ञ
दलाई लामा की भविष्यवाणीः उनकी मृत्यु तिब्बत के लिए नुक़्सानदेह   
राना के खिलाफ अभियोग साबित करने के लिये 14 जनवरी तक का समय
राना को पूरी जांच के बाद ही वीज़ा दिया गया: शिकागो कॉन्सुलेट
हैडली मामले में राहुल भट्ट गवाह: मुंबई पुलिस
भारतीय डॉक्टर पर हमले के मामले में ऑस्ट्रेलिया में हमलावरों लंबी अवधि की सज़ा
अमेरिका में नए घरों की संख्या घटी
अल्जीरिया विश्व कप में
नेटो प्रमुखः अफ़ग़ानिस्तान मिशन में लड़ाका सैनिक और अन्य सहायता बढ़ाए जाने की प्रत्याशा
अमरीकी और चीनी राष्ट्रपतियों की व्यापार, जलवायु परिवर्तन और तिब्बत के बारे में वार्ताएं
दलाई लामा ने तिब्बत के बारे में अमरीका के आह्वान का स्वागत किया
आत्महत्या करने वाले सैनिकों की संख्या बढ़ेगी : अमेरिकी सेना
अफ़ग़ानिस्तान में राष्ट्रपतीय पद शपथ ग्रहण समारोह के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
दक्षिण वजीरिस्तान के अधिकांश हिस्से पर हमारा नियंत्रण: पाक सेना
ईरानी विदेशमंत्री का, एशियाई देशों से, अफ़ग़ान युद्ध का समाधान ढूंढ़ने के प्रयास करने का आह्वान     
ईरान अपने शांतिपूर्ण परमाणु उद्देश्यों का प्रमाण दे नहीं तो परिणाम भुगतने को तैयार रहेःराष्ट्रपति ओबामा
सोमाली डाकुओं ने स्पेन के जहाज़ को रिहा किया
हैडली और राना मुंबई आतंकवादी हमले का हिस्सा
भारत में एक मालगाड़ी पर संदिग्ध विद्रोहियों का हमला
नये भाजपा अध्यक्ष का चयन सर्वसहमति से: राजनाथ सिंह