VOANews.com

वॉयस ऑफ़ अमेरिका ▪ Hindiहमें पढ़ें, सब कुछ जानें

 
समाचार ४५ भाषाओं में
अमरीका, भारत और पाकिस्तान के सामने एक जैसे ख़तरे मौजूदः अमरीकी दूत

16/02/2009

Pranab Mukherjee (R) arrives in Parliament in New Delhi, 13 Feb 2009
Pranab Mukherjee (R) arrives in Parliament in New Delhi
वरिष्ट अमरीकी दूत रिचर्ड होलब्रुक ने कहा है कि इस्लामी उग्रवाद, भारत, पाकिस्तान और अमरीका की सुरक्षा के लिए ख़तरा है. नई दिल्ली से अंजना पसरीचा की रिपोर्ट है कि अपनी इस क्षेत्र की यात्रा के अंतिम चरण में श्री होलब्रुक ने भारत के वरिष्ट नेताओं से भेंट की. भारत के पहले उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान की यात्रा की थी.

नई दिल्ली में उच्च सुरक्षा अधिकारियों के साथ वार्ताओं के दौरान अमरीकी दूत रिचर्ड होलब्रुक की विचार सूची में क्षेत्र में स्थित इस्लामी उग्रवादी दलों की ओर से बना वैश्विक ख़तरा प्रमुख विषय था.

भारतीय विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी के साथ वार्ताओं के बाद श्री होलब्रुक ने पत्रकारों से कहा कि इस्लामी उग्रवाद से भारत, पाकिस्तान और अमरीका को एक जैसा ख़तरा है.

श्री होलब्रुक ने यह बात तब कही जब पाकिस्तान की सरकार ने इस्लामी रूढ़िवादियों के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जिससे पाकिस्तान की स्वात घाटी में शरिया क़ानून लागू कर दिया जाएगा. श्री होलब्रुक ने कहाः

“स्वात में जो कुछ हुआ उससे एक महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया कि भारत, पाकिस्तान और अमरीका, सभी के सामने एक सा ख़तरा खड़ा हुआ है.  स्वतंत्रता के साठ वर्षों में पहली बार आपका देश, पाकिस्तान और अमरीका, सभी को एक ही शत्रु का सामना है जो हमारे नेतृत्व, हमारे राजस्व, और हमारी जनता के लिए ख़तरा पैदा करता है.”

राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रशासन में श्री होलब्रुक दक्षिण एशिया में अमरीकी नीतियों के प्रभारी हैं और पहली बार क्षेत्र की यात्रा पर हैं. उन्होंने कहा कि वह कोई भी “संदेश या दिशा निर्देश” लेकर नहीं आए हैं, लेकिन वह विविध विषयों पर भारत सरकार के विचार जानना चाहते हैं.

विश्वास किया जाता है कि भारतीय अधिकारियों ने उन्हें बताया कि पाकिस्तान, आतंकवाद का गढ़ है और पाकिस्तान पर अपने देश के “आतंकवाद के रचना तंत्र” को नष्ट करने के लिए दबाव डाला जाना चाहिए.

नई दिल्ली, उग्रवादियों से लड़ने के लिए अमरीका की ओर से पाकिस्तान को दिए जाने वाले धन की बात से भी अप्रसन्न है.

प्रेक्षकों का कहना है कि श्री होलब्रुक की यात्रा का एक लक्ष्य, नवंबर में मुंबई पर हुए आतंकवादी हमलों के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव को कम करना भी था. पिछले सप्ताह इस्लामाबाद ने यह स्वीकार किया था कि उन हमलों की आंशिक योजना इस्लामाबाद में बनाई गई थी.

अमरीका, अफ़ग़ानिस्तान के विकास में भी भारत की और बड़ी भूमिका चाहता है. भारत वहां कई राज मार्गों का निर्माण कर चुका है और उसने कई अन्य परियोजनाओं में भी भाग लिया है.

हाल के वर्षों में भारत और अमरीका के बीच संबंध काफ़ी सुधरे हैं. अधिकतर प्रेक्षकों को आशा है कि अमरीका के नए प्रशासन में दोनों देशों के संबंध और सुदृढ़ होंगे.


Listen to This Report इस विषय पर ऑडियो रिपोर्ट के लिए यहां क्लिक करें
डाउनलोड करें  (MP3)
Listen to This Report इस विषय पर ऑडियो रिपोर्ट के लिए यहां क्लिक करें
इसे सुनें (MP3)
E-mail This Article यह आलेख ई मेल करें
Print This Article प्रिंट करने के पहले यहां देखें
  सबसे महत्वपूर्ण
भारतीय प्रधान मंत्री ने अमरीकी व्यापार नेताओं को संबोधित किया

  अन्य रिपोर्टें
राष्ट्रपति ओबामा ने विज्ञान और गणित की शिक्षा का अभियान शुरू किया   
भारतीय प्रधानमंत्री की अमरीका यात्रा में चिंताजनक मुद्दों पर विचार-विमर्श
भारतीय प्रधान मंत्री की  अमरीका  यात्रा में वार्ताओं के प्रत्याशित विषय  Video clip available
भारत के प्रधान मंत्री अमरीका के सरकारी दौरे पर
मस्जिद के बारे में गोपनीय सूचना लीक होने पर भारतीय संसद में हंगामा 
अमरीकी विदेशमंत्री ने तालिबान के साथ अफ़गान शांती वार्ताओं के प्रति सावधान किया
अमरीकी घरों की बिक्री में वृद्धि, मूल्यों में गिरावट
पाकिस्तान में ताज़ा लड़ाई में १८ उग्रवादियों की मौत
ईरान के युद्धाभ्यास दूसरे दिन भी जारी
अफ़गानिस्तान में हुए हमले में ४ अमरीकी, ३ अफ़गान सैनिकों की मृत्यु
श्री लंका के राष्ट्रपति का समय पूर्व चुनाव कराए जाने का आह्वान    
ईरान ने अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की रक्षा के लिए सैनिक अभ्यास शुरू किए   
इंडोनेशिया में नौका डूबने से २९ लोगों की मौत अधिकांश लोगों को बचा लिया गया
पाकिस्तानी सैनिकों  ने तालिबान के अड्डे में पांच उग्रवादियों को मारा   
अमरीकी विधायकों में अफ़गानिस्तान को लेकर मतभेद
कंधार में ५ अफ़गान सीमा प्रहरियों की ह्त्या
भारत में बम विस्फोट में ७ की मौत
दलाई लामाः चीन के प्रति राष्ट्रपति ओबामा का रुख़ नरम नहीं    
श्री लंका तमिल युद्ध-शरणार्थियों को मुक्त करेगा  
इराक़ी विधायक चुनाव कानून में आये गतिरोध को दूर करने में विफल रहे
अमरीकी स्वास्थ्य सेवा सुधार विधेयक पर अब संसद में बहस
अमेरिका के साथ संबंध हमारे लिये बेहद महत्वपूर्ण: मनमोहन सिंह     
अमेरिका दौरे में मनमोहन सिंह ब्लेयर हॉउस में नहीं ठहरेंगे
विकास और रोजगार बढ़ाने के लिये एशिया दौरा: ओबामा   
चीन के साथ तिब्बत का विषय उठाने के लिए दलाई लामा ने राष्ट्रपति ओबामा को धन्यवाद दिया   
अमरीकी दूत की यात्रा के पहले अमरीकी विशेषज्ञ उत्तर कोरिया में     
अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी के एक आलीशान होटल के निकट बम विस्फोट    
मुंबई हमले के संबंध  में इटली ने 2 पाकिस्तानियों को गिरफ्तार किया    
राना नवंबर 2008 में कोच्ची में था: पुलिस
चुनाव खत्म होने के बाद ही ईडी की पूछताछ का सामना करूंगा: मधु कोड़ा    
चीन में खान विस्फोट में 42 की मौत, कई अभी भी फंसे     
ईरान की वायु सैनिक अभ्यास की योजना
स्वाइन फ्लू से पिछले हफ्ते ५०० मरे 
अफ्रीका कप को लेकर दुनिया भर में दिलचस्पी
गंभीर और तेंदुलकर के प्रयासों से भारत-श्रीलंका मैच ड्रॉ
कभी भी राष्ट्रपति पद का चुनाव करवाने के लिये तैयार: श्रीलंका सरकार
ड्रोन हमले में पाकिस्तान में ८ मरे
ओबामा ने क्यूबा के ब्लोगर के प्रश्नों का जवाब दिया
समझौता एक्सप्रेस टीवी कार्यक्रम नवम्बर १९  Video clip available
माओवादियों ने रेल पटरी उड़ाई, 2 की मौत 47 घायल
मुंबई हमले के दौरान आतंकवादियों के विरुद्ध जहरीली गैस नहीं प्रयोग करने का निर्णय
पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन मुंबई जैसे और हमलों का षड़यंत्र रच रहे हैं: प्रधानमंत्री
गन्ना किसानों की समस्याओं पर संसद में गतिरोध, सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई  
चीन का भारत-पाक संबंधों में दखल से इंकार
भारत और अफ्रीका के छात्र ऑस्ट्रेलिया में नस्लभेद के शिकार: सर्वेक्षण