|
|
|
पाकिस्तान को आतंकवादी दलों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की आवश्यकताः भारत
|
03/03/2009
|
|
 | | Indian External Affairs Minister Pranab Mukherjee | भारत के सरकारी अधिकारियों ने कहा है कि श्री लंका की क्रिकेट टीम पर किया गया हमला यह दर्शाता है कि पाकिस्तान को आतंकवाद का मुक़ाबला करने के लिए और कड़ी कार्यवाहियां करनी चाहिए और यह भी प्रमाणित होता है कि अपने खिलाड़ियों को सीमा पार न भेजने का भारत का निर्णय सही था. इस बारे में नई दिल्ली से स्टीव हरमन की रिपोर्ट-
लाहौर में श्री लंका के क्रिकेट खिलाड़ियों पर हुए हमले के संदर्भ में भारत सरकार के उच्च अधिकारी पाकिस्तान से आह्वान कर रहे हैं कि वह उस देश में फैले आतंकवादी तंत्र को नष्ट करने के तुरंत क़दम उठाए.
भारत के विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा कि पिछले वर्ष नवंबर में मुंबई पर किए गए हमले और अब पाकिस्तान की यात्रा पर गए खिलाड़ियों पर किए गए हमले, पाकिस्तान की ओर से आतंकवादी ख़तरे की पुनर्पुष्टि करते हैं. उन्होंने कहा-
“जब तक रचना तंत्र, पाकिस्तानी क्षेत्र या उसके नियंत्रण वाले क्षेत्रों से आतंकवादी संगठनों को मिल रही सुविधाओं को पूरी तरह बंद नहीं किया जाएगा, और आतंकवादी हमले करने वालों को सज़ा नहीं दिलवाई जाएगी तब तक इस तरह की घटनाएं होती रहेंगी.”
भारत ने, नवंबर में मुंबई पर हुए आतंकवादी हमलों के कारण अपनी क्रिकेट टीम पाकिस्तान भेजने से इन्कार कर दिया था तो श्री लंका की टीम ने भारत की टीम का स्थान लिया था. भारत का दावा है कि मुंबई पर किए गए हमलों में जितने भी आतंकवादियों ने भाग लिया था, वह सब पाकिस्तान से आए थे.
विदेश राज्य मंत्री आनन्द शर्मा ने कहा कि भारत ने अपनी क्रिकेट टीम को पाकिस्तान न भेज कर सही निर्णय लिया-
“भारत दूसरे देशों के साथ जन संपर्क के मामले में कभी भी पीछे नहीं रहा है. लेकिन इस तरह की किसी भी धमकी से अपने क्रिकेट खिलाड़ियों को बचाने के उद्देश्य से ही हमने उन्हें पाकिस्तान न भेजने का निर्णय लिया था. दुख की बात है कि हमारी आशंका सही निकली.”
गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने प्रसिद्ध खिलाड़ियों की सुरक्षा के उचित प्रबंध न किए जाने के लिए पाकिस्तान की आलोचना करते हुए कहा-
“यह अच्छी तरह स्पष्ट है कि श्री लंका की क्रिकेट टीम के लिए सुरक्षा व्यवस्था निराशाजनक रूप से पर्याप्त नहीं थी.” राजनीतिक विश्लेषक और खेलों के प्रति उत्साह रखने वालों का कहना है कि लाहौर में किए गए हमलों का असर कई वर्षों तक देखने को मिलेगा. तात्कालिक परिणाम यह होगा कि कोई भी विदेशी टीम अब जल्दी ही पाकिस्तान नहीं जाएगी. भावी प्रभाव यह होगा कि इस बारे में निश्चित रूप से विचार विमर्श किया जाएगा कि दो वर्ष बाद पाकिस्तान में जो विश्व कप क्रिकेट प्रतियोगिता होने वाली है, वह वहां हो या न हो.
उधर नई दिल्ली में जहां अगले वर्ष राष्ट्रमंडलीय खेल होने वाले हैं, चार महीनों से भी कम समय में आतंकवादियों द्वारा मुंबई और लाहौर में पर्यटकों और खिलाड़ियों को निशाना बना कर अपनी योग्यता का प्रदर्शन करने के बाद, सुरक्षा प्रबंधों का पुनरावलोकन किया जा सकता है.
टिप्पणियां :
1. attack on cricket
It is very shame ful moment for Pakistan that team members of Sree Lanka cricket attacked in Lahore and after 48 hours of that insident no one can arrested so far ,While we have seen on T V that after attack number of terriristors were walking very freely and with confidence on the street of Lahore that no body will arrest them. What a surpris ? Where was police ? who is the rulling in the Pakistan? Shame !!!!!!!!shame!!!!!!1
Submitted by: Praveen Kumar Nagar (India)
03-05-2009 - 06:39:40
|
|
|