 |
US Sec. of State Hillary Clinton
|
अमरीकी विदेश मंत्री हिलरी क्लिंटन और चीनी विदेश मंत्री यांग जियाची नौ सेना विवाद पर वार्ताएं कर रहे हैं जिसके कारण दोनों देशों के बीच तनाव पैदा हो गया है.
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी सिनहुआ ने कहा है कि अमरीका को अपने क़ानूनी हितों और सुरक्षा संबंधी चिंताओं का सम्मान करना चाहिए. यह बात रविवार को दक्षिणी चीन सागर में अमरीकी नौ सैनिक ख़ुफ़िया पोत को लेकर बने गत्यावरोध के संदर्भ में कही गई थी. कई चीनी पोतों ने, चीन के हेनान द्वीप में निगरानी कर रहे अमरीकी नौ सैनिक पोत ”इम्पेकेबल” का सामना किया जिससे मजबूर हो कर उसे बचाव कार्यवाही करनी पड़ी.
चीन के नौ सैनिक अधिकारियों ने कहा है अमरीकी पोत जासूसी कर रहा था.
अमरीका सरकार ने इस बात पर ध्यान दिलाया कि चीनी पोतों ने पनडुब्बी पर निगाह रखने वाले उपकरणों का इस्तेमाल करके “इम्पेकेबल” को परेशान किया. वाशिंगटन ने कहा है कि चीन ने अंतर्राष्ट्रीय जल क्षेत्र में आक्रामक कार्यवाही करके अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनों का उल्लंघन किया है. Keywords: Hillary Clinton, China, Chinese Foreign Minister, Naval Dispute, Tensions