 |
| Lieutenant General Karl Eikenberry (file photo) |
राष्ट्रपति ओबामा द्वारा अफ़गानिस्तान के राजदूत के रूप में नामांकित सेना के लेफ्टिनेंट जनरल कार्ल आइकेंबेरी ने आज
संसद की वैदेशिक मामलों की समिति को बताया कि अफ़गानिस्तान में आज तक प्रयास अपर्याप्त रहे हैं और क्षेत्र में
उग्रवादी तालेबान के लाभों से निपटने के लिए अधिक सैनिकों, अधिक वित्तीय सहायता और पाकिस्तान के साथ समन्वित
पहुँच की अति आवश्यकता है.
जनरल आइकेंबेरी ने कहा अधिक अमरीकी और नेटो सैनिक चाहियें . उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से कहा कि अफ़गान राष्ट्रीय
सेना और पुलिस बल मज़बूत करने और उसे बढाने के लिए मदद की जानी चाहिए.
अमरीकी अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति बराक ओबामा अफ़गानिस्तान के लिए अपनी नयी रणनीति के प्रमुख तत्वों का शुक्रवार को अनावरण कर सकते हैं. उधर अफ़गान राष्ट्रपति हामिद करज़ई के कार्यालय ने कहा है कि श्री ओबामा ने आज
श्री करज़ई को फोन करके अपनी योजना के मूल बिंदु बताये. राष्ट्रपति ओबामा ने अफ़गानिस्तान में अतिरिक्त 17.000 सैनिक बहाल करना अनुमोदित कर दिया है.
जब से अमरीका के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 2001 में तालेबान को अपदस्थ किया उसके बाद से अफ़गानिस्तान में उग्रवादी
हिंसा बढ़कर अपनी ऊंचाई पर पहुँच गयी है.
जनरल आइकेंबेरी ने अफ़गानिस्तान में उच्च अमरीकी कमांडर के रूप में सेवा की. सम्प्रति वे ब्रुस्सेल्स में नेटो सेना समिति
के उपाध्यक्ष हैं. अफ़गानिस्तान का राजदूत बनने के लिए उन्हें पूरे सिनेट की पुष्टि प्राप्त करनी होगी.
keywords: afgan. war locks resources.