 |
| Indian election candidate Varun Gandhi (L) holds a sword as he poses with Bharatiya Janata Party (BJP) candidate from Sadar parliamentary constituency Vijay Goyal (R) (file) |
आगामी चुनाव से पहले पीलीभीत उत्तर प्रदेश में वरुण गाँधी ने अपने भाषण में मुसलमानों को विरोध स्वरुप भलाबुरा कहा और न्यायलय के बाहर अपने सैकडों समर्थकों के सामने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. समर्थकों ने पुलिस के साथ मुठभेड़ की थी.
नयी दिल्ली से वौइस् ऑफ़ अमेरिका के संवाददाता स्टीव हर्मन की रिपोर्ट :-
आलोचकों का कहना है कि मुसलामानों की संवेदनाएं भड़काना राजनीति से प्रेरित होकर किया गया.
29 वर्षीय वरुण गाँधी ने पत्रकारों से कहा कि वो जेल जाने और अपने सिद्धांतों के लिए लड़ने को तैयार हैं. यद्यपि उन्होंने मुसलमानों को डराने धमकाने के इरादे से इनकार किया. वरुण गाँधी ने कहा :-
" मुझे कानून और न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है. मैं अपने सिद्धांतों पर विश्वास करता हूँ और मैं उनके लिए लडूंगा ."
वरुण गाँधी भारत के प्रथम प्रधान मंत्री जननायक जवाहरलाल नेहरु के वंशज हैं और क़त्ल की गयी पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा
गाँधी के पौत्र हैं. भले ही उनके सम्बन्ध अपने परिवार से उतने मधुर न हों लेकिन वह अति राष्ट्रवादी भारतीय जनता पार्टी
की ओर से प्रतिपक्षी उम्मीदवार के रूप में पार्लियामेन्ट का चुनाव लड़ रहे हैं.
टेलिविज़न पर दिखाए गए वरुण गाँधी के आपत्तिजनक भाषण के आधार पर चुनाव आयोग ने कहा है कि वरुण गाँधी की मुसलामानों के खिलाफ की गयी टिपण्णी आपराधिक तौर पर आक्रामक है और उन्हें चुनाव नहीं लड़ना चाहिए लेकिन भारतीय जनता पार्टी वरुण गाँधी को समर्थन दे रही है यह कहते हुए कि यह विवाद कुछ हिन्दुओं के साथ मिलकर सकारात्मक स्वर छेड़ेगा.
कांग्रेस पार्टी के अधिकारियों ने कहा है कि वरुण गाँधी दया के पात्र हैं . कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी वरुण गाँधी की ताई हैं. कांग्रेस पार्टी ने कहा है की भारतीय जनता पार्टी वरुण गाँधी को गुमराह कर रही है और वरुण गाँधी सांप्रदायिक घृणा
फैला रहे हैं.
न्यायलय के बाहर पत्थर फेंक रहे प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस और लाठियों का सहारा
लेना पड़ा.
सोमवार को ज़मानत मिलने तक वरुण गाँधी पुलिस की हिरासत में रहेंगे.
विश्व के सबसे बड़े लोकतान्त्रिक देश भारत में राष्ट्रीय चुनाव शुरू होने में तीन हफ़्ते से कम का समय शेष रह गया है.
key words:- varun gandhi jailed for hate speech