अमरीका के वित्त मंत्री टिम गाइटनर के अनुसार वर्तमान आर्थिक संकट का असर समूची दुनिया
पर है....और समस्त विश्व को मिलकर ही इसका सामना करना पड़ेगा.
अंतर-अमरीकी विकास बैंक के वार्षिक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि ये पश्चिमी गोलार्ध के
देशों और अंतर-अमरीकी विकास बैंक के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण समय है...उन्होंने वैश्विक
आर्थिक संकट से निपटने के लिए चार सूत्री प्रस्ताव पेश किया.
पहला मांग बढ़ाने के लिए सभी संभव उपाय किये जाने चाहिये. दूसरा विश्व व्यापार में मुक्त
आर्थिक नीतियां अपनाने और सरंक्षणवाद से बचने की आवश्यकता है. तीसरा महत्वपूर्ण उपाय है
कि सभी महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय संस्थायें विकासशील देशों में वृद्धि दर में तीव्र गिरावट
रोकने और और निजी क्षेत्र में मुद्रा प्रवाह को पलटने के लिए सभी आवश्यक संसाधन बहुत तेजी
से उपलब्ध करायें.
श्री गाइटनर ने कहा कि चौथी सबसे महत्वपूर्ण चीज है वर्तमान विश्व आर्थिक ढांचे में
जोरदार बदलाव के लिये सहमति बनाना. उन्होंने कहा "समूची दुनिया हमारा बाज़ार है और
ख़तरा देश की सीमाओं को नहीं देखता. अमरीका, अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थाओं के प्रबंधन में
परिवर्तन को समर्थन देता है."
श्री गाइटनर ने कहा कि इस संकट से निपटने के लिए अंतर-अमरीकी विकास बैंक की भूमिका
महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि 2009 और 2010 में पश्चिमी गोलार्ध में वित्तीय संसाधनों की
मांग को पूरा करने के लिए अमेरिका सरकार बैंक को आगे आने के लिए प्रोत्साहित करती है.
इसका एक अहम हिस्सा निर्धन देशों की इस संकट से निपटने की क्षमता को बढ़ाना है. संयुक्त
राज्य अमेरिका का कहना है कि वित्त मंत्री गाइटनर पश्चिमी देशों और पूरी दुनिया में फैले
इस आर्थिक संकट से निपटने के लिये अंतर-अमरीकी विकास बैंक के साथ मिलकर काम करेंगे.