VOANews.com

वॉयस ऑफ़ अमेरिका ▪ Hindiहमें पढ़ें, सब कुछ जानें

 
समाचार ४५ भाषाओं में
अमरीकी और पाकिस्तानी अधिकारियों ने आतंकवाद विरोधी सहयोग में एक दूसरे के प्रति विश्वास को रेखांकित किया

07/04/2009

Islamabad-Holbrooke and Admiral mike met with PM Gilani-April -07-09
Islamabad-Holbrooke and Admiral mike met with PM Gilani-April -07-09
अमरीकी दूत रिचर्ड होलब्रुक और पाकिस्तानी विदेश मंत्री महमूद क़ुरैशी ने कहा है कि वह अलक़ायदा और तालिबान उग्रवादियों से लड़ने के लिए, एक दूसरे के प्रति विश्वास बनाने और योजना निर्धारित करने पर ध्यान केन्द्रित कर रहे हैं, जिनसे दोनों ही देशों को ख़तरा है. इस्लामाबाद से बैरी न्यूहाउस की रिपोर्ट है जहां अधिकारियों ने अमरीकी ड्रोन हमलों के बारे में भी वार्ताएं कीं, जिन्हें पाकिस्तान में पसंद नहीं किया जा रहा है.

अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के बारे में ओबामा प्रशासन की नई क्षेत्रीय नीति, दोनों देशों के लिए ख़तरा बने उग्रवादियों से लड़ने के लिए सैनिक रण नीतियों और नागरिक विकास का समन्वयन करना है.

अमरीका के विशेष प्रतिनिधि रिचर्ड होलब्रुक और संयुक्त चीफ़ औफ़ स्टाफ़ के अध्यक्ष माइक मुलेन, नई योजना की घोषणा के बाद पहली बार इस सप्ताह दोनों देशों की यात्रा पर हैं.

इस्लामाबाद में एक पत्रकार सम्मेलन के दौरान पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने पाकिस्तानी जनता और देश की लोकतांत्रिक सरकार के प्रति राष्ट्रपति बराक ओबामा के मुखर समर्थन और नई आर्थिक सहायता का वचन देने की प्रशंसा की. लेकिन विदेश मंत्री महमूद क़ुरैशी ने यह भी कहा कि अमरीका के साथ महत्वपूर्ण नीति संबंधी असहमतियां अभी भी बनी हुई हैं, विशेष रूप से पाकिस्तान के तालिबान की प्रमुखता वाले आदिवासी क्षेत्रों में अमरीकी ड्रोन हमलों को लेकर-

“हमने ड्रोन हमलों के बारे में भी बात की और मैं स्पष्ट रूप से कह सकता हूं कि उनके और हमारे विचारों में काफ़ी अंतर है. मैं उस अंतर को ख़त्म करना चाहता हूं और जब हम वाशिंगटन में मुलाक़ात करेंगे तो इस विषय पर बात करना जारी रखेंगे.”

अमरीकी अधिकारी ड्रोन विमानों से किये जा रहे गुप्त हमलों की बात कभी कभी ही स्वीकार करते हैं. पाकिस्तानी अधिकारी उन हमलों को प्रतिकूल प्रभाव डालने वाला मानते हैं, विशेष रूप से तब, जब इन हमलों में नागरिक मारे जाते हैं. लेकिन कुछ विश्लेषकों का मानना है कि पाकिस्तानी सेना और नागरिक नेता चोरी छिपे इन हमलों की अनदेखी करते हैं, जिसका आंशिक कारण यह है कि इन हमलों में पाकिस्तान सरकार का विरोध करने वाले उग्रवदियों को निशाना बनाया जाता है.

सोमवार रात काबुल से इस्लामाबाद पहुंचने पर राजदूत होलब्रुक और एडमिरल मुलेन ने पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ़ अली ज़रदारी से मुलाक़ात की.  

Key Words: America, Pakistan, Afghanistan, Holbrooke, Mike Mullen


Download इस रिपोर्ट का औडियो सुनने के लिए यहां क्लिक करें
डाउनलोड करें  (MP3)
Listen to This Report इस रिपोर्ट का औडियो सुनने के लिए यहां क्लिक करें
इसे सुनें (MP3)
E-mail This Article यह आलेख ई मेल करें
Print This Article प्रिंट करने के पहले यहां देखें
  सबसे महत्वपूर्ण
भारतीय प्रधान मंत्री ने अमरीकी व्यापार नेताओं को संबोधित किया

  अन्य रिपोर्टें
राष्ट्रपति ओबामा ने विज्ञान और गणित की शिक्षा का अभियान शुरू किया   
भारतीय प्रधानमंत्री की अमरीका यात्रा में चिंताजनक मुद्दों पर विचार-विमर्श
भारतीय प्रधान मंत्री की  अमरीका  यात्रा में वार्ताओं के प्रत्याशित विषय  Video clip available
भारत के प्रधान मंत्री अमरीका के सरकारी दौरे पर
मस्जिद के बारे में गोपनीय सूचना लीक होने पर भारतीय संसद में हंगामा 
अमरीकी विदेशमंत्री ने तालिबान के साथ अफ़गान शांती वार्ताओं के प्रति सावधान किया
अमरीकी घरों की बिक्री में वृद्धि, मूल्यों में गिरावट
पाकिस्तान में ताज़ा लड़ाई में १८ उग्रवादियों की मौत
ईरान के युद्धाभ्यास दूसरे दिन भी जारी
अफ़गानिस्तान में हुए हमले में ४ अमरीकी, ३ अफ़गान सैनिकों की मृत्यु
श्री लंका के राष्ट्रपति का समय पूर्व चुनाव कराए जाने का आह्वान    
ईरान ने अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की रक्षा के लिए सैनिक अभ्यास शुरू किए   
इंडोनेशिया में नौका डूबने से २९ लोगों की मौत अधिकांश लोगों को बचा लिया गया
पाकिस्तानी सैनिकों  ने तालिबान के अड्डे में पांच उग्रवादियों को मारा   
अमरीकी विधायकों में अफ़गानिस्तान को लेकर मतभेद
कंधार में ५ अफ़गान सीमा प्रहरियों की ह्त्या
भारत में बम विस्फोट में ७ की मौत
दलाई लामाः चीन के प्रति राष्ट्रपति ओबामा का रुख़ नरम नहीं    
श्री लंका तमिल युद्ध-शरणार्थियों को मुक्त करेगा  
इराक़ी विधायक चुनाव कानून में आये गतिरोध को दूर करने में विफल रहे
अमरीकी स्वास्थ्य सेवा सुधार विधेयक पर अब संसद में बहस
अमेरिका के साथ संबंध हमारे लिये बेहद महत्वपूर्ण: मनमोहन सिंह     
अमेरिका दौरे में मनमोहन सिंह ब्लेयर हॉउस में नहीं ठहरेंगे
विकास और रोजगार बढ़ाने के लिये एशिया दौरा: ओबामा   
चीन के साथ तिब्बत का विषय उठाने के लिए दलाई लामा ने राष्ट्रपति ओबामा को धन्यवाद दिया   
अमरीकी दूत की यात्रा के पहले अमरीकी विशेषज्ञ उत्तर कोरिया में     
अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी के एक आलीशान होटल के निकट बम विस्फोट    
मुंबई हमले के संबंध  में इटली ने 2 पाकिस्तानियों को गिरफ्तार किया    
राना नवंबर 2008 में कोच्ची में था: पुलिस
चुनाव खत्म होने के बाद ही ईडी की पूछताछ का सामना करूंगा: मधु कोड़ा    
चीन में खान विस्फोट में 42 की मौत, कई अभी भी फंसे     
ईरान की वायु सैनिक अभ्यास की योजना
स्वाइन फ्लू से पिछले हफ्ते ५०० मरे 
अफ्रीका कप को लेकर दुनिया भर में दिलचस्पी
गंभीर और तेंदुलकर के प्रयासों से भारत-श्रीलंका मैच ड्रॉ
कभी भी राष्ट्रपति पद का चुनाव करवाने के लिये तैयार: श्रीलंका सरकार
ड्रोन हमले में पाकिस्तान में ८ मरे
ओबामा ने क्यूबा के ब्लोगर के प्रश्नों का जवाब दिया
समझौता एक्सप्रेस टीवी कार्यक्रम नवम्बर १९  Video clip available
माओवादियों ने रेल पटरी उड़ाई, 2 की मौत 47 घायल
मुंबई हमले के दौरान आतंकवादियों के विरुद्ध जहरीली गैस नहीं प्रयोग करने का निर्णय
पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन मुंबई जैसे और हमलों का षड़यंत्र रच रहे हैं: प्रधानमंत्री
गन्ना किसानों की समस्याओं पर संसद में गतिरोध, सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई  
चीन का भारत-पाक संबंधों में दखल से इंकार
भारत और अफ्रीका के छात्र ऑस्ट्रेलिया में नस्लभेद के शिकार: सर्वेक्षण