VOANews.com

वॉयस ऑफ़ अमेरिका ▪ Hindiहमें पढ़ें, सब कुछ जानें

 
समाचार ४५ भाषाओं में
अमेरिका में राजनीतीक शरण 

08/04/2009

हजारों सालों से संप्रभु देश उन लोगों को शरण देते रहे हैं...जो अपने देश में उत्पीड़न का शिकार बन रहे थे...ये लोग विशिष्ट तरह के शरणार्थी हैं।

संयुक्त राज्य अमेरिका में नागरिकता और आव्रजन सेवा के उप प्रेस सचिव क्रिस रेटिगन कहते हैं "कोई भी ऐसा व्यक्ति संयुक्त राज्य अमेरिका में शरण मांग सकता है जिसको अपने देश में उत्पीड़न का वास्तविक भय हो।"

संयुक्त राज्य अमेरिका में अकेले पिछले साल में 22,930 लोगों को शरण दी गई है...जबकि पिछले तीन सालों में कुल मिलाकर 74,313 लोगों को शरण दी गई है। इन लोगों का या तो अपने देश में उत्पीड़न हुआ था...या फिर धर्म, जातीयता, विचारों में अंतर जैसे कारणों की वजह से ऐसा होने की प्रबल संभावना थी।

किसी भी देश के नागरिक शरण के लिए आवेदन दे सकते हैं...उनकी राष्ट्रीयता या वर्तमान आव्रजन स्थिति का इस पर कोई असर नहीं पड़ता है। सभी को एक साक्षात्कार के जरिये अपनी बात कहने का मौका दिया जायेगा।

इस आवेदन पत्र को दो प्रकार से भरा जा सकता है...सकारात्मक या रक्षात्मक। पहली स्थिति में ऐसा व्यक्ति जिसको हटाये जाने लिये कोई प्रक्रिया नहीं चल रही होती है...वो अमरीका सरकार के होमलैंड सिक्यूरिटी विभाग में इसके लिए आवेदन देता है।

रेटिगन कहते हैं "अमरीकी नागरिकता और आव्रजन सेवा प्रत्येक आवेदन की जांच करने के बाद केस-दर-केस इस पर कोई फैसला लेती है।" अधिकारी आवेदक का साक्षात्कार लेते है, आवेदन पत्र की जांच करते हैं...प्रार्थी के देश की परिस्थितियों की पड़ताल करने के बाद ही कोई फैसला लेते हैं।

रक्षात्मक शरण वो लोग मांगते हैं जिनके विरुद्ध पहले ही अमेरिका से बाहर भेजने की प्रक्रिया चल रही होती है। आव्रजन न्यायाधीश इस पर कोई फैसला लेते हैं। पिछले वर्ष यूएससीआईसीएस ने सकारात्मक शरण मांगने के 33 प्रतिशत मामलों में मंजूरी दी जबकि आव्रजन न्यायाधीशों ने रक्षात्मक शरण मांगने के 55 प्रतिशत मामलों में अपनी मंजूरी दी।

ऐसे ही एक शरणार्ती रैमन हम्बर्टो कोलास, जो मानव अधिकार कार्यकर्ता भी हैं, क्यूबा से भागकर संयुक्त राज्य अमेरिका आये थे। कोलास कहते हैं संस्कृति और बौद्धिक अधिकारों की रक्षा में सक्रिय भूमिका और संस्कृति से जुड़े मामलों का बहाना बनाकर मुझे देश से निकलने के लिये मजबूर कर दिया गया।


श्री कोलास कहते हैं "मुझे संयुक्त राज्य अमेरिका में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रा है। मैंने अपनी जिंदगी के चालीस वर्ष अपने देश में बर्बाद कर दिये। ये कहना आसान लगता है...लेकिन आपको ये समझना होगा कि ऐसी हालत में आपको क्या भुगतना पड़ता है। लेकिन संयुक्त राज्य अमेरिका में मेरा जीवन पूरी तरह से बदल गया है।"

शरण के इच्छुक लोगों को सुरक्षा प्रदान करना मानवाधिकारों की रक्षा के लिये संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा विश्व भर में दिये जा रहे समर्थन का एक हिस्सा है।


E-mail This Article यह आलेख ई मेल करें
Print This Article प्रिंट करने के पहले यहां देखें
  सबसे महत्वपूर्ण
राष्ट्रपति ओबामा ने फ़ोर्ट हुड में मारे गए लोगों को श्रृद्धांजलि अर्पित की

  अन्य रिपोर्टें
उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में हुए कार बम हमले में 24 व्यक्तियों की मृत्यु  
उत्तर और दक्षिण कोरिया के नौ सैनिकों के बीच गोलीबारी
उत्तर प्रदेश उपचुनाव: बसपा की जीत, सपा-भाजपा को झटका
पश्चिम बंगाल उपचुनाव: तृणमूल को जोरदार सफलता
छत्तीसगढ़ में पुलिस से मुठभेड़ में 7 माओवादी मारे गये
दो-तीन सालों में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों पर सरकार का नियंत्रण होगा: गृहमंत्री
डेविड हैडली से पूछताछ किये बिना भारतीय अधिकारी वापस लौटे
जेसिका लाल का हत्यारा मनु शर्मा तिहाड़ वापस लौटा
जर्मन चान्सलर ने बर्लिन दीवार के स्थल पर श्री गौरबाचौफ़ को धन्यवाद दिया
जर्मनी में बर्लिन की दीवार गिराए जाने के समारोह
अमरीकी विदेश मंत्री क्लिंटन ने अफ़ग़ानिस्तान से भृष्टाचार उन्मूलन का आग्रह किया
उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में आत्मघाती बम हमले में ३ लोगों की मौत
वाशिंगटन में इस्रायली प्रधान मंत्री ने शान्ति वार्ताओं का आहवान किया
इंडोनेशिया में, भूकंप में २ लोगों और भूस्खलन में ८ लोगों की मृत्यु
आर. आर. पाटिल दोबारा महाराष्ट्र के गृहमंत्री बने
कर्नाटक उच्च न्यायालय में अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन
हिंदी में शपथ लेने पर महाराष्ट्र विधानसभा में सपा नेता पर हमला 
आज़मी पर हमला करने के लिये मनसे के 4 विधायक सदन से निलंबित
तमिल शरणार्थियों को वापस लेने को तैयार: महिंद्रा राजपकसे
इराक़ ने चुनाव के लिए,औपचारिक रूप से २१ जनवरी का प्रस्ताव रक्खा
सोने के भाव ने एक और रिकार्ड कायम किया
अमरीकी छात्रों ने विश्व का सबसे लंबा सूशी रोल बना कर पहला रिकार्ड तोड़ा
ब्रिटिश सेना प्रमुखः अफ़ग़ानिस्तान में 2014 तक सैनिक उपस्थिति की प्रत्याशा
टैक्सास में हुई गोली बारी का कारण ढूंढने के प्रयास
भारतीय प्रधान मंत्रीः कार्बन उत्सर्जन की कटौती में निर्धन देशों में आने वाला ख़र्च धनाड्य देश उठाएं  Audio Clip Available
अमरीका के प्रतिनिधि सदन ने स्वास्थ्य सेवा सुधार विधेयक पारित किया
नेपाल में बस दुर्घटना में १६ लोगों की मृत्यु
चीन के विरोध के बावजूद दलाईलामा भारत -चीन सीमा क्षेत्र में पहुंचे
जी-20 आर्थिक बहाली स्थिर रखने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन अभी भी आवश्यक
राष्ट्रपति ओबामा और बर्मा के नेता की आसियान शिखर सम्मेलन में भाग लेने की योजना