ओबामा पुत्रियों की ख़ुशी के लिए कुत्ता पाल रहे हैं.
12/04/2009
अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अपनी बच्चिओं मालिया और साशा के लिए अपने अभियान के वायदे के अनुसार एक कुत्ता पालने जा रहे हैं.
वॉशिंग्टन पोस्ट अख़बार ने ख़बर दी है की एक पुर्तगाली कुत्ता अब व्हाइट हाउस को अपना आवास बनाएगा.
यह "पोर्चुगीज़ वाटर डॉग" सेनेटर एडवर्ड केनेडी की ओर से भेंट स्वरुप श्री ओबामा को उनकी सुपुत्रियों के लिए दिया जा रहा है. श्री केनेडी के पास तीन पोर्चुगीज़ वाटर डॉग मौजूद हैं.
यद्यपि यह कुत्ता अभी व्हाइट हाउस नहीं आया लेकिन ओबामा- परिवार उससे मिल चुका है.
ओबामा की पुत्रियों ने इस 'छोटे पपी' को नाम दिया है : बो . क्योंकि यही नाम उनके चचेरे भाई की बिल्ली का भी है. साथ ही प्रथम महिला मिशेल ओबामा के पिता का उपनाम डिडली था --' बो डिडली' की तरह जो एक संगीतकार थे ।
‘ बो’ नामक पुर्तगाली कुत्ते का आशा है कि मंगलवार को व्हाइट हाउस में विधिवत " गृह प्रवेश" होगा.