 |
| Lincoln drank from this cup before heading to the theater the night he was assassinated |
इन दिनों पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की जीवन-झांकी वॉशिंग्टन कैपिटल
विज़िटर सेंटर में लगी हुई है . इस प्रदर्शनी में स्थाई रूप से एक मेज़ रखी हुई है जिसका
प्रयोग अब्राहम लिंकन के दूसरे शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर किया गया था.
यहाँ अब्राहम लिंकन के मिले जुले मूल दस्तावेज़ भी रखे हुए हैं जिनमें नागरिक युद्ध के दौरान भेजे
गए तार पत्र (टेलीग्राम),
उनका सन 1862 वाला राष्ट्र की जनता के नाम दिया गया भाषण(यानी स्टेट ऑफ़ दी
यूनियन) और रखा है विधेयक का वह
प्रारूप जिसमे ज़िले में गुलामी प्रथा समाप्त करने का विवरण संकलित है.
अमरीका के राष्ट्रीय संग्रहालय की ओर से " अब्राहिम लिंकन -फ़ाइनल कैजुवल्टी ऑफ़ दी वार
" शीर्षक से अब्राहिम लिंकन से
सम्बंधित बहुमूल्य धरोहर सहेज कर रखी हुई है जिसमे बन्दूक की वह गोली भी मौजूद है जिससे
राष्ट्रपति की जीवन लीला
समाप्त हुई थी -गोली लिंकन के मस्तिष्क से होती हुई उनके बालों में समायी हुई.
अन्य वस्तुओं में सुरक्षित है लिंकन का वह हैट जो सदैव उनके सर का ताज बनकर रहा करता था.
उसी को पहन कर लिंकन 6 फ़ुट 4 इंच की सीधी लम्बाई पर खड़े रहा करते थे.
 |
| Lincoln's top hat was left behind at Ford's Theater the night he was assassinated |
लिंकन जीवन झांकी में अब्राहम लिंकन की युवावस्था की तस्वीरें, उनकी घड़ी, उनका
डेस्क,टॉर्च और उनकी बाल्य काल
की कपड़ा स्त्री करने वाली 'आयरन' भी आप देख सकते हैं. साथ ही आप लिंकन द्वारा कही
गयी कहानियाँ भी सुनेंगे .  |
| Abraham Lincoln |