VOANews.com

वॉयस ऑफ़ अमेरिका ▪ Hindiहमें पढ़ें, सब कुछ जानें

 
समाचार ४५ भाषाओं में
श्री लंका के राष्ट्रपति ने 48 घंटों के युद्ध विराम का आदेश दिया

13/04/2009

Government soldier stands guard at roadside check point in Colombo, 16 Mar 2009
Government soldier stands guard at roadside check point in Colombo
श्री लंका की सेना ने दो दिनों के युद्ध विराम का पालन शुरू कर दिया है, और तमिल टायगर विद्रोहियों से आग्रह किया है कि नागरिकों को युद्ध ग्रस्त उत्तरी क्षेत्र से बाहर निकलने की अनुमति दे दें.  नई दिल्ली से अंजना पसरीचा की रिपोर्ट है कि छापामारों को नष्ट करने के अभियान को रोकने के अंतर्राष्ट्रीय आह्वान के मद्दे नज़र सरकार ने युद्ध विराम की घोषणा की है.

एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि रविवार मध्य रात्रि से तमिल टायगर विद्रोहियों पर किए जा रहे हमले बंद कर दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि सैनिकों से तभी गोली चलाने कहा गया है जब उन पर गोली चलाई गई हो.

सरकार द्वारा दो दिनों के संक्षिप्त युद्ध विराम की घोषणा सिंहली और तमिल नव वर्ष के अवसर पर की गई है.

राष्ट्रीय सुरक्षा के समाचार माध्यम केन्द्र के निदेशक लक्ष्मण हुलूगाल्ले ने कहा कि सरकार को आशा है कि तमिल टायगर्स, नागरिकों को उस संकरे तटीय क्षेत्र से जाने देने की राह में बाधा नहीं बनेंगे जो विद्रोहियों का गढ़ है-

“हमें आशा है कि तमिल टायगर आतंकवादी बेकसूर नागरिकों को छोड़ देंगे. हम यही चाहते हैं जो सबसे महत्वपूर्ण है.”

यह अभी स्पष्ट नहीं है कि नागरिकों ने उस क्षेत्र से वास्तव में जाना शुरू किया है या नहीं. अतीत में तमिल टायगर्स उस क्षेत्र से जाते नागरिकों को रोकते रहे हैं और उनका इस्तेमाल मानवीय ढाल के रूप में करते रहे हैं.

राष्ट्रसंघ के अनुमान के अनुसार लगभग 100,000 नागरिक युद्ध क्षेत्र में फंसे पड़े हैं. इस विश्व संस्था ने एक लाभकारी क़दम कह कर युद्ध विराम का स्वागत किया है लेकिन कहा है कि मानवीय कारणों से उसने जितने समय के युद्ध विराम का आग्रह किया था, उससे यह कहीं कम है.

हाल के दिनों में कई देशों के तमिल समुदायों ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से यह आग्रह करने के लिए प्रदर्शन बढ़ा दिए हैं कि वह हमले बंद करने के लिए श्री लंका पर और दबाव डाले.

लेकिन श्री लंका सरकार ने सभी छपामारों का सफ़ाया किए बिना सैनिक अभियान समाप्त करने की संभावना से इन्कार किया है.

सरकारी प्रवक्ता हुलूगाल्ले ने कहा कि छापामारों के आत्म समर्पण के साथ ही लड़ाई समाप्त होगी-
“समारोहों के दौरान अगर वह अपने अस्त्र त्याग दें तो लड़ाई समाप्त हो जाएगी. हम किसी को मारना नहीं चाहते, हम वह दिन देखना चाहते हैं जब तमिल छापामार अपने अस्त्र त्याग देंगे. जिस दिन वह अपने अस्त्र त्याग कर आत्म समर्पण कर देंगे, उस दिन लड़ाई समाप्त हो जाएगी.”

राष्ट्रसंघ ने चेतावनी दी है कि अगर बचे हुए लड़ाका विद्रोहियों का सफ़ाया करने के लिए थल सेना उस क्षेत्र में प्रवेश करती है तो और अधिक नागरिक मारे जाएंगे.

विद्रोहियों ने अपने अलग तमिल क्षेत्र की मांग में 25 वर्ष पहले अभियान शुरू किया था और उन्हें विश्व का सबसे घातक छापामार दल माना जाता है. लेकिन पिछले वर्ष से वह अपने नियंत्रण वाले लगभग सभी क्षेत्रों को खोते जा रहे हैं. 


Download ऑडियो सुनाने के लिए यहाँ क्लिक करें
डाउनलोड करें  (MP3)
Listen to This Report ऑडियो सुनाने के लिए यहाँ क्लिक करें
इसे सुनें (MP3)
E-mail This Article यह आलेख ई मेल करें
Print This Article प्रिंट करने के पहले यहां देखें
  सबसे महत्वपूर्ण
भारतीय प्रधानमंत्री की अमरीका यात्रा में चिंताजनक मुद्दों पर विचार-विमर्श

  अन्य रिपोर्टें
भारत के प्रधान मंत्री अमरीका के सरकारी दौरे पर
मस्जिद के बारे में गोपनीय सूचना लीक होने पर भारतीय संसद में हंगामा 
पाकिस्तान में ताज़ा लड़ाई में १८ उग्रवादियों की मौत
अफ़गानिस्तान में हुए हमले में ४ अमरीकी, ३ अफ़गान सैनिकों की मृत्यु
श्री लंका के राष्ट्रपति का समय पूर्व चुनाव कराए जाने का आह्वान    
ईरान ने अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की रक्षा के लिए सैनिक अभ्यास शुरू किए   
इंडोनेशिया में नौका डूबने से २९ लोगों की मौत अधिकांश लोगों को बचा लिया गया
पाकिस्तानी सैनिकों  ने तालिबान के अड्डे में पांच उग्रवादियों को मारा   
अमरीकी विधायकों में अफ़गानिस्तान को लेकर मतभेद
कंधार में ५ अफ़गान सीमा प्रहरियों की ह्त्या
भारत में बम विस्फोट में ७ की मौत
दलाई लामाः चीन के प्रति राष्ट्रपति ओबामा का रुख़ नरम नहीं    
श्री लंका तमिल युद्ध-शरणार्थियों को मुक्त करेगा  
इराक़ी विधायक चुनाव कानून में आये गतिरोध को दूर करने में विफल रहे
अमरीकी स्वास्थ्य सेवा सुधार विधेयक पर अब संसद में बहस
अमेरिका के साथ संबंध हमारे लिये बेहद महत्वपूर्ण: मनमोहन सिंह     
अमेरिका दौरे में मनमोहन सिंह ब्लेयर हॉउस में नहीं ठहरेंगे
विकास और रोजगार बढ़ाने के लिये एशिया दौरा: ओबामा   
चीन के साथ तिब्बत का विषय उठाने के लिए दलाई लामा ने राष्ट्रपति ओबामा को धन्यवाद दिया   
अमरीकी दूत की यात्रा के पहले अमरीकी विशेषज्ञ उत्तर कोरिया में     
अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी के एक आलीशान होटल के निकट बम विस्फोट    
मुंबई हमले के संबंध  में इटली ने 2 पाकिस्तानियों को गिरफ्तार किया    
राना नवंबर 2008 में कोच्ची में था: पुलिस
चुनाव खत्म होने के बाद ही ईडी की पूछताछ का सामना करूंगा: मधु कोड़ा    
चीन में खान विस्फोट में 42 की मौत, कई अभी भी फंसे     
ईरान की वायु सैनिक अभ्यास की योजना
स्वाइन फ्लू से पिछले हफ्ते ५०० मरे 
अफ्रीका कप को लेकर दुनिया भर में दिलचस्पी
गंभीर और तेंदुलकर के प्रयासों से भारत-श्रीलंका मैच ड्रॉ
कभी भी राष्ट्रपति पद का चुनाव करवाने के लिये तैयार: श्रीलंका सरकार
ड्रोन हमले में पाकिस्तान में ८ मरे
ओबामा ने क्यूबा के ब्लोगर के प्रश्नों का जवाब दिया
समझौता एक्सप्रेस टीवी कार्यक्रम नवम्बर १९  Video clip available
माओवादियों ने रेल पटरी उड़ाई, 2 की मौत 47 घायल
मुंबई हमले के दौरान आतंकवादियों के विरुद्ध जहरीली गैस नहीं प्रयोग करने का निर्णय
पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन मुंबई जैसे और हमलों का षड़यंत्र रच रहे हैं: प्रधानमंत्री
गन्ना किसानों की समस्याओं पर संसद में गतिरोध, सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई  
चीन का भारत-पाक संबंधों में दखल से इंकार
भारत और अफ्रीका के छात्र ऑस्ट्रेलिया में नस्लभेद के शिकार: सर्वेक्षण