VOANews.com

वॉयस ऑफ़ अमेरिका ▪ Hindiहमें पढ़ें, सब कुछ जानें

 
समाचार ४५ भाषाओं में
भारत में सत्यम कंप्यूटर्स को ख़रीदा टेक महिंद्रा ने

13/04/2009

B. Ramalinga Raju, founder/chairman, Satyam Computer Services, World Economic Forum, Taj Palace Hotel, 16 Nov. 2008
B Ramalinga Raju, the disgraced founder of Satyam Computer Services in the Rs 7,000 crore scam.
वित्तीय घोटालों से घिरी भारत की एक विवादास्पद आउट सोर्सिंग विशाल कम्प्यूटर सेवा कम्पनी को एक संचार माध्यम फर्म टेक महिंद्रा ने खरीद लिया है. नई दिल्ली से हमारी संवाददाता अंजना पसरीचा ने अपनी रिपोर्ट में कहा है आशा की जा रही है कि इस कार्यवाही से लोगों का, भारत की आई.टी सेवाओ के सेक्टर में, विश्वास बहाल होगा.

आज सोमवार को सत्यम की ३५१ मिलियन की कम्पनी का ३१ प्रतिशत हिस्सा टेक महिंदा ने खरीदा. कई कंपनियों ने सत्यम को ख़रीदने के लिए अपने प्रस्ताव भेजे थे लेकिन टेक महिंद्रा के प्रस्ताव को सबसे बेहतर पाया गया. अभी इसे सरकार की अनुमति मिलना बाकी है.


पिछले जनवरी महीनें में सत्यम के संस्थापक रामलिंगा राजू ने कंपनी में घोटाले की बात स्वीकार करके अपने पूंजी निवेशकों को आश्चर्य में डाल दिया था. उन्होंने ये बात मानी थी कि कंपनी का लाभ जिसे एक अरब डालर से अधिक बताया गया था वह गलत बयान था. कंपनी अपने शेयर धारकों को इस भुलावे में वर्षों से रखे हुये थी.

सत्यम की अध्यक्ष किरण कार्निक ने कहा है कि इस साझेदारी ने कंपनी को एक नई दिशा दी है, इस कार्यवाही से, आउट सोर्सिंग की इस विशाल कम्पनी में ग्राहकों का विश्वास बढेगा.

सत्यम की अध्यक्ष किरन कार्निक ने कहा है , हम बहुत प्रसन्न हैं, हमारा विचार है कि ये बहुत कीमती लाभदायक कम्पनी है.हम आज की इस खरीददारी को एक बहुत ही सफल कदम मानते हैं.

सत्यम के घोटाले ने, इस बारे में भी प्रश्न खड़े कर दिये हैं कि क्या भारत में लेखे जोखे और निगम नियंत्रण का मानदंड उपयुक्त है.

सत्यम की आज हुई बिक्री की घोषणा के बाद, भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस बात का आश्वासन दिया कि इस तरह का घोटाला दोबारा नहीं होगा.

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा- मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी नियमन प्रणाली में लचीलेपन की शक्ति है और ये सुनाश्चित करने की इतनी ताकत है कि सत्यम जैसा जो कुछ हुआ उसकी पुनरावृति फिर कभी नहीं होगी.

सत्यम के ७० देशों में लगभग ५३ हज़ार कर्मचारी हैं और उनमें अमरीका की जनरल एलेक्ट्रिक जैसे बड़े निगम भी शामिल हैं. सत्यम न्यूयार्क स्टॉक एक्सचेंज में भी शामिल है और अमरीका में उसे कई एक मुकद्दमों का सामना भी है.


 


Download ऑडियो सुनाने के लिए यहाँ क्लिक करें
डाउनलोड करें  (MP3)
Listen to This Report ऑडियो सुनाने के लिए यहाँ क्लिक करें
इसे सुनें (MP3)
E-mail This Article यह आलेख ई मेल करें
Print This Article प्रिंट करने के पहले यहां देखें
  सबसे महत्वपूर्ण
राष्ट्रपति ओबामा ने अगले वर्ष भारत आने का प्रधान मंत्री सिंह का निमंत्रण स्वीकार किया

  अन्य रिपोर्टें
राष्ट्रपति ओबामा ने राजकीय यात्रा पर आए भारतीय प्रधान मंत्री का स्वागत किया
राष्ट्रपति ओबामाः अमरीका अफ़ग़ानिस्तान में अपना काम “समाप्त” करेगा
वाजपेयी, आडवाणी और ठाकरे का नाम लिबरहान आयोग की दोषियों की सूची में
धर्म और राजनीति का घालमेल घातक: न्यायाधीश लिबरहान
हाल में चीन के कठोर रवैये पर भारत की नज़र: प्रधानमंत्री
भाजपा का कांग्रेस और मधु कोड़ा के बीच मिली-भगत का आरोप  
कश्मीर भारत-पाकिस्तान का आपसी मामला: चीन
46 लोगों की मौत के बाद फिलीपीन्स में आपातकाल की घोषणा
ईरानः यूरेनियम बाहर भेजने का विरोधी नहीं   
भारतीय प्रधान मंत्री ने अमरीकी व्यापार नेताओं को संबोधित किया
भारतीय प्रधानमंत्री की अमरीका यात्रा में चिंताजनक मुद्दों पर विचार-विमर्श
भारतीय प्रधान मंत्री की  अमरीका  यात्रा में वार्ताओं के प्रत्याशित विषय  Video clip available
भारत के प्रधान मंत्री अमरीका के सरकारी दौरे पर
राष्ट्रपति ओबामा ने विज्ञान और गणित की शिक्षा का अभियान शुरू किया   
अमरीकी विदेशमंत्री ने तालिबान के साथ अफ़गान शांती वार्ताओं के प्रति सावधान किया
अमरीकी घरों की बिक्री में वृद्धि, मूल्यों में गिरावट
पाकिस्तान में ताज़ा लड़ाई में १८ उग्रवादियों की मौत
ईरान के युद्धाभ्यास दूसरे दिन भी जारी
अफ़गानिस्तान में हुए हमले में ४ अमरीकी, ३ अफ़गान सैनिकों की मृत्यु
श्री लंका के राष्ट्रपति का समय पूर्व चुनाव कराए जाने का आह्वान    
ईरान ने अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की रक्षा के लिए सैनिक अभ्यास शुरू किए   
इंडोनेशिया में नौका डूबने से २९ लोगों की मौत अधिकांश लोगों को बचा लिया गया
पाकिस्तानी सैनिकों  ने तालिबान के अड्डे में पांच उग्रवादियों को मारा   
अमरीकी विधायकों में अफ़गानिस्तान को लेकर मतभेद
कंधार में ५ अफ़गान सीमा प्रहरियों की ह्त्या
भारत में बम विस्फोट में ७ की मौत
दलाई लामाः चीन के प्रति राष्ट्रपति ओबामा का रुख़ नरम नहीं    
श्री लंका तमिल युद्ध-शरणार्थियों को मुक्त करेगा  
इराक़ी विधायक चुनाव कानून में आये गतिरोध को दूर करने में विफल रहे
अमरीकी स्वास्थ्य सेवा सुधार विधेयक पर अब संसद में बहस
अमेरिका के साथ संबंध हमारे लिये बेहद महत्वपूर्ण: मनमोहन सिंह     
अमेरिका दौरे में मनमोहन सिंह ब्लेयर हॉउस में नहीं ठहरेंगे
विकास और रोजगार बढ़ाने के लिये एशिया दौरा: ओबामा   
चीन के साथ तिब्बत का विषय उठाने के लिए दलाई लामा ने राष्ट्रपति ओबामा को धन्यवाद दिया   
अमरीकी दूत की यात्रा के पहले अमरीकी विशेषज्ञ उत्तर कोरिया में     
समझौता एक्सप्रेस टीवी कार्यक्रम नवम्बर १९  Video clip available