काम और आकार आधी कार का ,पहिये २, लेकिन नाम स्कूटर ..किसी ज़माने में हमर जैसी भारी भरकम एस यू वी बनाने वाली जनरल मोटर्स कंपनी सेग्वे के साथ मिलकर शहरों में बढती भीड़ से निपटने के लिए प्यूमा को लेकर आएगी ..जनरल मोटर्स के डेव रैंड ने बताया-.
 |
| Mike Gansler, Director of Core Technology with Segway Inc., drives a Personal Urban Mobility and Accessibility, or PUMA, project prototype vehicle in New York's Times Square, 5 April 2009 |
बैटरी से चार्ज होने वाली प्यूमा एक बार चार्ज होने के बाद ५६ किलोमीटर तक का सफ़र तय कर सकती है.. यही नहीं प्यूमा ५६ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से भाग सकती है..हालाँकि सेग्वे अभी हाई बेस पर दौड़ने के लिए तैयार नहीं है लेकिन प्यूमा को जन्म देने वाले लोग अभी भी इसकी बनावट पर काम कर रहे हैं...जिन्होंने इसे थोडा भी चलाकर देखा है वो कहते हैं कि इसमें बहुत संभावनाएं हैं..
सबसे बड़ी बात ये भी है कि ग्लोबल वार्मिंग की बात करने वाली दुनिया में प्यूमा प्रदूषण भी पैदा नहीं करेगी..मंदी की मुसीबत में फंसे ऑटो मेकर्स के लिए कम ईंधन से चलने वाली गाडी बनाने की दिशा में ये एक बड़ी योजना है...
जनरल मोटर्स में अनुसंधान एवं विकास के मुखिया लार्री बर्न्स का कहना है की ईंधन योग्य होना ही आजकल फैशन में है ताकि आप वातावरण पर अपनी छाप कम छोड़ सकें..
प्यूमा की चर्चा हर तरफ है लगभग ३ लाख रूपए की प्यूमा आम आदमी के लिए सड़क पर आते आते ४ सालों का वक़्त लेगी..