VOANews.com

वॉयस ऑफ़ अमेरिका ▪ Hindiहमें पढ़ें, सब कुछ जानें

 
समाचार ४५ भाषाओं में
सुंदरी या शेर?

20/04/2009

पाठकों के लिये पेश फ्रैंक आर. स्टॉकटन की लिखी एक छोटी कहानी "सुंदरी मिलेगी या शेर" वॉइस ऑफ अमेरिका की बॉरबरा क्लेन ये कहानी लेकर आयी हैं.

बहुत पहले एक बहुत शक्तिशाली राजा था...उसके कुछ तरीके अपने समय से आगे थे लेकिन कुछ से लोगों की परेशानियों का कारण बनते थे. राजा के न्याय करने का तरीका भी अदभुत था..कोई अपराधी है या निर्दोष इसका निर्णय भाग्य करता था. किसी व्यक्ति पर अभियोग लगने की हालत में उसके भाग्य का फैसला सार्वजनिक स्थल पर होता था.

एक बड़े सभागार में ढेर सारे लोग एकत्रित होते थे और राजा अपने बड़ी सी कुर्सी पर आसीन होता था. उसकी कुर्सी के नीचे एक दरवाजा था जो उसके संकेत पर खोला जाता था. इससे आरोपी व्यक्ति को बाहर आना होता था...उसके बाद आरोपी को दूसरी ओर बने दो दरवाजों में से किसी एक खोलने का विकल्प होता था...एक दरवाजे से भूखा बाघ निकलता था जो आदमी को मारकर खा जाता था...जबकि दूसरे दरवाजे से एक सुंदर स्त्री निकलती थी...आरोपी के स्त्री वाला दरवाजा खोलने को उसकी निर्दोषिता का प्रमाण मान कर उस सुंदर स्त्री से धूमधाम से उसका विवाह करा दिया जाता था...यदि आरोपी पहले से बाल बच्चों वाला भी होता था तो भी कोई अंतर नहीं पड़ता था...काफी उपहारों के साथ उसकी शादी करा दी जाती थी...और दर्शक प्रसन्न मन से उसे घर तक छोड़कर आते थे...लेकिन शेर वाला दरवाजा खोलने की हालत में बहुत से लोग भारी ह्रदय के साथ लौटते थे...

आरोपी के पास जानने का कोई जरिया नहीं था कि किस दरवाजे के पीछे क्या है क्योंकि शेर कभी एक और कभी दूसरे दरवाजे के पीछे रखा जाता था.

राजा की एक अत्यधिक सुंदर बेटी भी थी...और वो एक अत्यधिक वीर और सुंदर युवक से प्यार करती थी...लेकिन वो युवक किसी राजपरिवार में नहीं बल्कि साधारण परिवार में पैदा हुआ था. लेकिन राजा को इस प्रेम प्रसंग का पता चल गया...तो उसने युवक को तत्काल गिरफ्तार करवा लिया. उसने तत्काल इसी तरीके से न्याय करने का फैसला किया...क्योंकि उसे पता था दोनों में कोई भी दरवाजा खोलने पर युवक को दण्ड मिलना तय था..या तो उसे शेर खायेगा...या फिर किसी दूसरी स्त्री से उसकी शादी होगी...

दूर-दूर से लोग मुकाबले को देखने के लिये जुटे...बहुतों ने इतना सुंदर युवक पहली बार देखा था...लोगों की आंखे युवक पर लगी हुई थी...जबकि युवक की आंखें...राजा के बगल में बैठी उसकी बेटी पर टिकी थीं...क्योंकि उसे विश्वास था की राजा की बेटी को जरूर मालूम होगा की किस दरवाजे के पीछे क्या है. और राजा की बेटी ने पहले से इसका पता करके भी रखा था. उसे मालूम था कि एक दरवाजे के पीछे राज्य की सबसे सुंदर स्त्रियों में से एक थी...राजकुमारी ने अपने प्रेमी को कई बार उससे प्रेम पूर्वक बातें करते भी देखा था...इसी वजह से राजकुमारी उससे बेहद नफरत करती थी...

राजकुमारी के प्रेमी ने एक तनाव भरे इशारे से राजकुमारी से पूछा कि कौन सा दरवाजा खोलना है...और राजकुमारी ने हाथ के छोटे से इशारे से एक झटके में उसे एक दरवाजे को खोलने का संकेत कर दिया...इस को भीड़ में मौजूद कोई समझ भी नहीं पाया...

संकेत समझने के बाद वह नौजवान आश्वस्त कदमों से एक दरवाजे की ओर चल दिया...सभी की धड़कनें थम गईं...कि अब क्या होगा...

बड़ा प्रश्न ये है कि नौजवान ने जो दरवाजा खोला उससे क्या निकला भूखा शेर या फिर सुंदर स्त्री ?

हम जितना इस प्रश्न के बारे में सोचते हैं उतना ज्यादा उलझ जाते हैं...इसके लिये मनुष्य की भावनाओं को समझने की जरूरत है...इसका जवाब उत्तर देने वाले पर निर्भर करता है...लेकिन गुस्सैल राजकुमारी की बात की जाये तो साफ है कि कोई भी दरवाजा खुलने पर वो प्रेमी को खो देगी...लेकिन क्या उसका प्रेमी किसी और को मिलना चाहिये. उसने बहुत बार डरावने सपनों में देखा कि उसके प्रेमी को शेर खा गया लेकिन उससे भी ज्यादा उसने देखा कि उसके प्रेमी की दूसरी स्त्री से शादी हो गई और वो फूलों की बरसात के बीच उसे लेकर जा रहा है...और वो अकेली इस तकलीफ को सहन कर रही है...फिर उसने सोचा कि क्यों न किसी दूसरी स्त्री को मिलने के बजाय उसका प्रेमी शेर के हाथों मारा जाये...और दूसरी दुनिया में हमेशा के लिये एक हो जाने के लिये उसका इंतजार करे.

राजकुमारी का निर्णय मौके पर लिया गया हुआ दिखता है लेकिन इसके पीछे लंबा सोच विचार छुपा हुआ है. उसने पहले ही तय कर रखा था उसे क्या करना है. उसके क्या निर्णय लिया होगा इसको सोचने में जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है....और लेखक होने के नाते मैं इसका निर्णय नहीं करूंगा कि उसने क्या किया होगा...मैं इसका फैसला आप पाठकों पर छोड़ता हूं.


E-mail This Article यह आलेख ई मेल करें
Print This Article प्रिंट करने के पहले यहां देखें
  सबसे महत्वपूर्ण
भारतीय प्रधान मंत्री ने अमरीकी व्यापार नेताओं को संबोधित किया

  अन्य रिपोर्टें
राष्ट्रपति ओबामा ने विज्ञान और गणित की शिक्षा का अभियान शुरू किया   
भारतीय प्रधानमंत्री की अमरीका यात्रा में चिंताजनक मुद्दों पर विचार-विमर्श
भारतीय प्रधान मंत्री की  अमरीका  यात्रा में वार्ताओं के प्रत्याशित विषय  Video clip available
भारत के प्रधान मंत्री अमरीका के सरकारी दौरे पर
मस्जिद के बारे में गोपनीय सूचना लीक होने पर भारतीय संसद में हंगामा 
अमरीकी विदेशमंत्री ने तालिबान के साथ अफ़गान शांती वार्ताओं के प्रति सावधान किया
अमरीकी घरों की बिक्री में वृद्धि, मूल्यों में गिरावट
पाकिस्तान में ताज़ा लड़ाई में १८ उग्रवादियों की मौत
ईरान के युद्धाभ्यास दूसरे दिन भी जारी
अफ़गानिस्तान में हुए हमले में ४ अमरीकी, ३ अफ़गान सैनिकों की मृत्यु
श्री लंका के राष्ट्रपति का समय पूर्व चुनाव कराए जाने का आह्वान    
ईरान ने अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की रक्षा के लिए सैनिक अभ्यास शुरू किए   
इंडोनेशिया में नौका डूबने से २९ लोगों की मौत अधिकांश लोगों को बचा लिया गया
पाकिस्तानी सैनिकों  ने तालिबान के अड्डे में पांच उग्रवादियों को मारा   
अमरीकी विधायकों में अफ़गानिस्तान को लेकर मतभेद
कंधार में ५ अफ़गान सीमा प्रहरियों की ह्त्या
भारत में बम विस्फोट में ७ की मौत
दलाई लामाः चीन के प्रति राष्ट्रपति ओबामा का रुख़ नरम नहीं    
श्री लंका तमिल युद्ध-शरणार्थियों को मुक्त करेगा  
इराक़ी विधायक चुनाव कानून में आये गतिरोध को दूर करने में विफल रहे
अमरीकी स्वास्थ्य सेवा सुधार विधेयक पर अब संसद में बहस
अमेरिका के साथ संबंध हमारे लिये बेहद महत्वपूर्ण: मनमोहन सिंह     
अमेरिका दौरे में मनमोहन सिंह ब्लेयर हॉउस में नहीं ठहरेंगे
विकास और रोजगार बढ़ाने के लिये एशिया दौरा: ओबामा   
चीन के साथ तिब्बत का विषय उठाने के लिए दलाई लामा ने राष्ट्रपति ओबामा को धन्यवाद दिया   
अमरीकी दूत की यात्रा के पहले अमरीकी विशेषज्ञ उत्तर कोरिया में     
अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी के एक आलीशान होटल के निकट बम विस्फोट    
मुंबई हमले के संबंध  में इटली ने 2 पाकिस्तानियों को गिरफ्तार किया    
राना नवंबर 2008 में कोच्ची में था: पुलिस
चुनाव खत्म होने के बाद ही ईडी की पूछताछ का सामना करूंगा: मधु कोड़ा    
चीन में खान विस्फोट में 42 की मौत, कई अभी भी फंसे     
ईरान की वायु सैनिक अभ्यास की योजना
स्वाइन फ्लू से पिछले हफ्ते ५०० मरे 
अफ्रीका कप को लेकर दुनिया भर में दिलचस्पी
गंभीर और तेंदुलकर के प्रयासों से भारत-श्रीलंका मैच ड्रॉ
कभी भी राष्ट्रपति पद का चुनाव करवाने के लिये तैयार: श्रीलंका सरकार
ड्रोन हमले में पाकिस्तान में ८ मरे
ओबामा ने क्यूबा के ब्लोगर के प्रश्नों का जवाब दिया
समझौता एक्सप्रेस टीवी कार्यक्रम नवम्बर १९  Video clip available
माओवादियों ने रेल पटरी उड़ाई, 2 की मौत 47 घायल
मुंबई हमले के दौरान आतंकवादियों के विरुद्ध जहरीली गैस नहीं प्रयोग करने का निर्णय
पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन मुंबई जैसे और हमलों का षड़यंत्र रच रहे हैं: प्रधानमंत्री
गन्ना किसानों की समस्याओं पर संसद में गतिरोध, सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई  
चीन का भारत-पाक संबंधों में दखल से इंकार
भारत और अफ्रीका के छात्र ऑस्ट्रेलिया में नस्लभेद के शिकार: सर्वेक्षण