VOANews.com

वॉयस ऑफ़ अमेरिका ▪ Hindiहमें पढ़ें, सब कुछ जानें

 
समाचार ४५ भाषाओं में
अमरिका ने विकास सहायता धनराशि में वृद्धि की

24/04/2009

अमरिका ने विकास सहायता धनराशि में वृद्धि की

इस संपादकीय आलेख में अमेरिकी सरकार के विचार दिये गये हैं.

विदेश विभाग के अध्ययन के अनुसार अमरीकी सरकार द्वारा विकास के लिये दी जाने वाली सहायता राशि में 2008 में काफी वृद्धि हुई है. इस साल भी अमरीका अनुदान देने वालें देशों की सूची में पहले नंबर पर है. अमरीका ने 2008 में विकासशील देशों को 26 अरब डॉलर की सहायता राशि मुहैया कराई थी जो पिछले साल की तुलना में 19 प्रतिशत ज़्यादा है.

पिछले एक दशक में विकास के लिये अमरीकी सहायता राशि में तीन गुनी वृद्धि हुई है. पिछले साल दी गई सहायता विश्व के इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी राशि है इससे ज़्यादा धनराशि भी अमरीका ने ही वर्ष 2005 में दी थी. 2005 में अमेरिका ने 27.9 अरब डॉलर की सहायता जरूरतमंद देशों को दी थी..

अमरीकी सरकार द्वारा एड्स नियंत्रण, स्वास्थ्य सुधार, आर्थिक विकास में हिस्सेदारी बढ़ाने की वजह सहायता राशि के बज़ट में वृद्घि दिख रही है. सबसे पिछड़े देशों को दी जाने वाली सहायता राशि में पिछले साल की तुलना में 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और ये 2007 में 4.8 से बढ़कर 2008 में 6.9 अरब डॉलर हो गई.

सरकारी सहायता के अलावा अमरीका के निजी क्षेत्र भी अरबों डॉलर की सहायता राशि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से देता है इसमें व्यापार, निवेश और प्रवासियों द्वारा भेजा जाने वाला धन शामिल है.

विदेश सहायता कार्यक्रम के जरिये अमरीका सतत आर्थिक विकास, सुशासन को बढ़ावा देना, शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाना, बीमारियों की रोकथाम और स्वास्थ्य सुधार, मानवीय सहायता कार्यक्रम के लिये मदद देता है, इसके अलावा इस सहायता का उद्देश्य मानवाधिकार और स्वतंत्रता की रक्षा करना, सशस्त्र संघर्ष, अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद, मानव तस्करी और नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर रोक लगाना है.

अमरीका सरकार ने विदेशी सहायता धनराशि में तो वृद्धि की ही है साथ ही इसकी गुणवत्ता को भी सुधारा है. पेरिस घोषणा के अन्तर्गत अमरीका ऐसे द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहायता कार्यक्रमों के लिये प्रतिबद्ध है जो प्रभावी और परिणाम आधारित हों तथा जिनका अंतिम उद्देश्य दीर्घकालिक आर्थिक विकास को बनाये रखना तथा सहायता राशि पर निर्भरता को कम करना भी है.
 


E-mail This Article यह आलेख ई मेल करें
Print This Article प्रिंट करने के पहले यहां देखें
  सबसे महत्वपूर्ण
राष्ट्रपति ओबामा ने फ़ोर्ट हुड में मारे गए लोगों को श्रृद्धांजलि अर्पित की

  अन्य रिपोर्टें
उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में हुए कार बम हमले में 24 व्यक्तियों की मृत्यु  
उत्तर और दक्षिण कोरिया के नौ सैनिकों के बीच गोलीबारी
उत्तर प्रदेश उपचुनाव: बसपा की जीत, सपा-भाजपा को झटका
पश्चिम बंगाल उपचुनाव: तृणमूल को जोरदार सफलता
छत्तीसगढ़ में पुलिस से मुठभेड़ में 7 माओवादी मारे गये
दो-तीन सालों में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों पर सरकार का नियंत्रण होगा: गृहमंत्री
डेविड हैडली से पूछताछ किये बिना भारतीय अधिकारी वापस लौटे
जेसिका लाल का हत्यारा मनु शर्मा तिहाड़ वापस लौटा
जर्मन चान्सलर ने बर्लिन दीवार के स्थल पर श्री गौरबाचौफ़ को धन्यवाद दिया
जर्मनी में बर्लिन की दीवार गिराए जाने के समारोह
अमरीकी विदेश मंत्री क्लिंटन ने अफ़ग़ानिस्तान से भृष्टाचार उन्मूलन का आग्रह किया
उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में आत्मघाती बम हमले में ३ लोगों की मौत
वाशिंगटन में इस्रायली प्रधान मंत्री ने शान्ति वार्ताओं का आहवान किया
इंडोनेशिया में, भूकंप में २ लोगों और भूस्खलन में ८ लोगों की मृत्यु
आर. आर. पाटिल दोबारा महाराष्ट्र के गृहमंत्री बने
कर्नाटक उच्च न्यायालय में अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन
हिंदी में शपथ लेने पर महाराष्ट्र विधानसभा में सपा नेता पर हमला 
आज़मी पर हमला करने के लिये मनसे के 4 विधायक सदन से निलंबित
तमिल शरणार्थियों को वापस लेने को तैयार: महिंद्रा राजपकसे
इराक़ ने चुनाव के लिए,औपचारिक रूप से २१ जनवरी का प्रस्ताव रक्खा
सोने के भाव ने एक और रिकार्ड कायम किया
अमरीकी छात्रों ने विश्व का सबसे लंबा सूशी रोल बना कर पहला रिकार्ड तोड़ा
ब्रिटिश सेना प्रमुखः अफ़ग़ानिस्तान में 2014 तक सैनिक उपस्थिति की प्रत्याशा
टैक्सास में हुई गोली बारी का कारण ढूंढने के प्रयास
भारतीय प्रधान मंत्रीः कार्बन उत्सर्जन की कटौती में निर्धन देशों में आने वाला ख़र्च धनाड्य देश उठाएं  Audio Clip Available
अमरीका के प्रतिनिधि सदन ने स्वास्थ्य सेवा सुधार विधेयक पारित किया
नेपाल में बस दुर्घटना में १६ लोगों की मृत्यु
चीन के विरोध के बावजूद दलाईलामा भारत -चीन सीमा क्षेत्र में पहुंचे
जी-20 आर्थिक बहाली स्थिर रखने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन अभी भी आवश्यक
राष्ट्रपति ओबामा और बर्मा के नेता की आसियान शिखर सम्मेलन में भाग लेने की योजना