ओबामा सरकार ने अमेरिकी संसद से दुनिया भर में जानलेवा बिमारियों से लड़ने के लिये ६३ अरब डॉलर की मांग की है. ये रकम अगले ६ वर्षों के लिये इस्तेमाल की जायेगी.
उप विदेश मंत्री जैक लेव ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में इस योजना की घोषणा की. ओबामा प्रसाशन इस रकम को अगले वर्ष के बजट में शामिल करने की विनती कर रहा है.
श्री लेव ने बताया की इस योजना के तहत एच आई वी/ ऐड्स, टी बी, और मलेरिया जैसे खतरनाक बीमारयों से लड़ने के कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जायेगा. उन्होंने कहा की इन कार्यक्रमों के जरिये बच्चो की बिमारियों पर भी काम किया जायेगा. श्री लेव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम की शुरुआत बुश प्रसाशन के दौरान हुई थी.
राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक लिखित बयान में कहा है कि दुनिया की हर समस्या का समाधान धुन्दना अमेरिका के लिये संभव नहीं है, लेकिन साथ ही दुनिया भर के पीडितों के लिये काम करना, स्वास्थ से जुड़े कार्यक्रमों को मदत करना, मानवीय जीवन को बचाना अमेरिका की जिम्मेदारी है. उन्होंने यह भी कहा कि २०१० में वह संसद से ८.६ अरब डॉलर कि मांग कर रहे है, यह पैसा सिर्फ दुनिया भर में स्वास्थ योजनायों के निर्माण के लिये खर्च किया जायेगा- ये रकम पिछले वर्ष की रकम से से साडे चार करोड़ डॉलर से ज्यादा है.