VOANews.com

वॉयस ऑफ़ अमेरिका ▪ Hindiहमें पढ़ें, सब कुछ जानें

 
समाचार ४५ भाषाओं में
अजमल कसाब के खिलाफ सबूतों को कल पेश किया जायेगा : उज्वल निकम

06/05/2009

वौइस् ऑफ़ अमेरिका के दिल्ली स्थित संवाददाता कृष्णानन्द त्रिपाठी से बात करते हुए जाने माने सरकारी वकील उज्वल निकम ने कहा कि इस मामले की अगली सुनवाई कल होगी और अदालत के सामने सबूत पेश किये जायेंगे. श्री निकम ने वौइस् ऑफ़ अमेरिका को बताया कि कसाब ने इस बात को मंजूर किया कि वह नाबालिग़ नहीं है और उसकी उम्र २१ साल की है.

मुंबई हमले की सुनवाई कर रही विशेष अदालत ने एक मात्र जीवित पकड़े गये आतंकवादी मोहम्मद अजमल आमिर कसाब और दो अन्य अभियुक्तों फ़हीम अंसारी और सबाउद्दीन अहमद के खिलाफ भारत के विरुद्ध युद्ध छेड़ने सहित 86 अभियोग लगाये हैं.

मुंबई के आर्थर रोड कारागार में बनाये गये विशेष बुलेट-प्रूफ न्यायालय में सरकारी वकील उज्वल निकम ने न्यायाधीश एम एल ताहिलियानी के सामने ये आरोप तीनो अभियुक्तों पर लगाये.

इन अभियोगों में भारत के विरुद्ध युद्ध छेड़ना, हत्या, अपहरण, दहशत फैलाना, रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, गैर कानूनी तरीके से भारत में हथियार लाना, विस्फोटक का प्रयोग करना, विस्फोटक कानून और शस्त्र कानूनों का उल्लंघन आदि शामिल है.  

50 पेज के इस आरोप पत्र को न्यायाधीश ने कसाब को पढ़कर सुनाया...कसाब ने हिंदी में उत्तर दिया कि वो अपने ऊपर लगाये गये आरोपों को समझता है. समाचार एजेंसियों की खबरों में कहा गया है कि उसने अदालत से कहा: "ये सब गलत है, मुझे कबूल नहीं है." अन्य दो अभियुक्तों ने भी आरोपों से इंकार करते हुये मुकदमा चलाने की मांग की.  

सरकारी वकील उज्वल निकम ने मुंबई से वॉइस ऑफ अमेरिका को फ़ोन पर बताया "कसाब ने अदालत के सामने स्वीकार किया कि वो पाकिस्तान के फरीदकोट का रहने वाला है...और वहां मजदूरी करता था. और अदालत के पूछने पर उसने अपनी उम्र भी 21 वर्ष बतायी."

दो अन्य अभियुक्तों के बारे में श्री निकम ने बताया कि वे भारतीय नागरिक और प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य हैं...और उन पर हमले के लिये चिन्हित स्थानों के नक्शे बनाने में मदद करने का आरोप है. उन्होंने कहा कि सभी अभियुक्तों पर भारत पर हमले की साजिश रचने और उसे अंजाम देने का आरोप है....और ये साजिश पाकिस्तान में रची गई.  

गुरुवार को भी इस मामले की सुनवाई होगी...सरकारी वकील श्री निकम ने कहा कि कसाब के खिलाफ सरकार के पास काफी सबूत हैं...इनमें उसके द्वारा प्रयोग की गई राइफल की बैलिस्टिक रिपोर्ट, फोरेंसिक रिपोर्ट और हमले के प्रत्यक्षदर्शी गवाह भी हैं...जिनमें वे मीडियाकर्मी भी शामिल हैं जिन्होंने सीएसटी हमले के समय उसकी तस्वीरें खींची थीं.

यद्यपि तीनों अभियुक्तों ने न्यायालाय के समक्ष निर्दोष होने की गुहार लगाई है. लेकिन अभियोग सिद्ध होने की हालत में इनको आजीवन कारावास से लेकर मृत्युदण्ड तक की सजा मिल सकती है.

पिछले साल 26 नवंबर को मुंबई पर हुये आतंकी हमले में 166 लोग मारे गये थे...इनमें काफी विदेशी नागरिक भी थे...और 234 लोग घायल हो गये थे. 

सरकारी वकील उज्वल निकम के साथ बातचीत का ऑडियो सुनने के लिए साथ दी हुई लिंक पर क्लिक करें..


Download इंटरव्यू का ऑडियो सुनने के लिए यहां क्लिक करें
डाउनलोड करें  (MP3)
Listen to This Report इंटरव्यू का ऑडियो सुनने के लिए यहां क्लिक करें
इसे सुनें (MP3)
E-mail This Article यह आलेख ई मेल करें
Print This Article प्रिंट करने के पहले यहां देखें
  सबसे महत्वपूर्ण
भारतीय प्रधान मंत्री ने अमरीकी व्यापार नेताओं को संबोधित किया

  अन्य रिपोर्टें
राष्ट्रपति ओबामा ने विज्ञान और गणित की शिक्षा का अभियान शुरू किया   
भारतीय प्रधानमंत्री की अमरीका यात्रा में चिंताजनक मुद्दों पर विचार-विमर्श
भारतीय प्रधान मंत्री की  अमरीका  यात्रा में वार्ताओं के प्रत्याशित विषय  Video clip available
भारत के प्रधान मंत्री अमरीका के सरकारी दौरे पर
मस्जिद के बारे में गोपनीय सूचना लीक होने पर भारतीय संसद में हंगामा 
अमरीकी विदेशमंत्री ने तालिबान के साथ अफ़गान शांती वार्ताओं के प्रति सावधान किया
अमरीकी घरों की बिक्री में वृद्धि, मूल्यों में गिरावट
पाकिस्तान में ताज़ा लड़ाई में १८ उग्रवादियों की मौत
ईरान के युद्धाभ्यास दूसरे दिन भी जारी
अफ़गानिस्तान में हुए हमले में ४ अमरीकी, ३ अफ़गान सैनिकों की मृत्यु
श्री लंका के राष्ट्रपति का समय पूर्व चुनाव कराए जाने का आह्वान    
ईरान ने अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की रक्षा के लिए सैनिक अभ्यास शुरू किए   
इंडोनेशिया में नौका डूबने से २९ लोगों की मौत अधिकांश लोगों को बचा लिया गया
पाकिस्तानी सैनिकों  ने तालिबान के अड्डे में पांच उग्रवादियों को मारा   
अमरीकी विधायकों में अफ़गानिस्तान को लेकर मतभेद
कंधार में ५ अफ़गान सीमा प्रहरियों की ह्त्या
भारत में बम विस्फोट में ७ की मौत
दलाई लामाः चीन के प्रति राष्ट्रपति ओबामा का रुख़ नरम नहीं    
श्री लंका तमिल युद्ध-शरणार्थियों को मुक्त करेगा  
इराक़ी विधायक चुनाव कानून में आये गतिरोध को दूर करने में विफल रहे
अमरीकी स्वास्थ्य सेवा सुधार विधेयक पर अब संसद में बहस
अमेरिका के साथ संबंध हमारे लिये बेहद महत्वपूर्ण: मनमोहन सिंह     
अमेरिका दौरे में मनमोहन सिंह ब्लेयर हॉउस में नहीं ठहरेंगे
विकास और रोजगार बढ़ाने के लिये एशिया दौरा: ओबामा   
चीन के साथ तिब्बत का विषय उठाने के लिए दलाई लामा ने राष्ट्रपति ओबामा को धन्यवाद दिया   
अमरीकी दूत की यात्रा के पहले अमरीकी विशेषज्ञ उत्तर कोरिया में     
अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी के एक आलीशान होटल के निकट बम विस्फोट    
मुंबई हमले के संबंध  में इटली ने 2 पाकिस्तानियों को गिरफ्तार किया    
राना नवंबर 2008 में कोच्ची में था: पुलिस
चुनाव खत्म होने के बाद ही ईडी की पूछताछ का सामना करूंगा: मधु कोड़ा    
चीन में खान विस्फोट में 42 की मौत, कई अभी भी फंसे     
ईरान की वायु सैनिक अभ्यास की योजना
स्वाइन फ्लू से पिछले हफ्ते ५०० मरे 
अफ्रीका कप को लेकर दुनिया भर में दिलचस्पी
गंभीर और तेंदुलकर के प्रयासों से भारत-श्रीलंका मैच ड्रॉ
कभी भी राष्ट्रपति पद का चुनाव करवाने के लिये तैयार: श्रीलंका सरकार
ड्रोन हमले में पाकिस्तान में ८ मरे
ओबामा ने क्यूबा के ब्लोगर के प्रश्नों का जवाब दिया
समझौता एक्सप्रेस टीवी कार्यक्रम नवम्बर १९  Video clip available
माओवादियों ने रेल पटरी उड़ाई, 2 की मौत 47 घायल
मुंबई हमले के दौरान आतंकवादियों के विरुद्ध जहरीली गैस नहीं प्रयोग करने का निर्णय
पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन मुंबई जैसे और हमलों का षड़यंत्र रच रहे हैं: प्रधानमंत्री
गन्ना किसानों की समस्याओं पर संसद में गतिरोध, सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई  
चीन का भारत-पाक संबंधों में दखल से इंकार
भारत और अफ्रीका के छात्र ऑस्ट्रेलिया में नस्लभेद के शिकार: सर्वेक्षण