VOANews.com

वॉयस ऑफ़ अमेरिका ▪ Hindiहमें पढ़ें, सब कुछ जानें

 
समाचार ४५ भाषाओं में
टैमिफ्लू की पर्याप्त मात्रा देश में उपलब्ध: भारत सरकार

07/05/2009

 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के सभी रिटेल दवा विक्रेताओं फ्लू के उपचार की दवा ओसेल्टामिवियर फ़ॉस्फ़ेट (टैमिफ्लू) की बिक्री करने से रोक दिया है. आदेश में कहा गया है कि भारत में टैमिफ्लू की खुदरा बिक्री प्रतिबंधित है. 

स्वास्थ्य मंत्रालय की विज्ञप्ति में कहा गया है कि इन दवा के अनावश्यक प्रयोग से फ्लू के वाइरस में इस इसके प्रतिरोध की क्षमता विकसित हो सकती है.

सरकार ने ये भी कहा कि देश में इस दवा का पर्याप्त भण्डार उपलब्ध है...और आवश्यकता पड़ने पर सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली के जरिये इसका मुफ्त वितरण किया जायेगा. यद्यपि देश में अभी तक एचवनएनवन इन्फ्लुएन्जा के किसी भी मामले की पुष्टि नहीं हुई है.

अभी तक 20 संदिग्ध संक्रमण के मामलों में जांच रिपोर्ट में इसकी पुष्टि नहीं हुई और तीन संदिग्ध मामलों में परीक्षण अभी भी चल रहा है. इसके अलावा देश के सभी 21 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों में विदेशों से आने वाले यात्रियों की जांच का काम भी जारी है.
 
अभी तक 39,315 यात्रियों की जांच की जा चुकी है इसमें करीब 6 हजार यात्री फ्लू प्रभावित देशों से आये थे.

गुरुवार को कर्नाटक के बैंगलोर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अमेरिका से आये दो सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को संदिग्ध संक्रमण की जांच के लिये अलग कर लिया गया है. इन दोनों को  राजीव गांधी वक्ष रोग संस्थान में रखा गया है.

संयुक्त राष्ट्र ने इन्फ्लुएन्जा की दवाई बनाने वाली सभी कंपनियों के बीच समन्वय बढ़ाने के लिये 19 मई को एक बैठक भी बुलाई है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि अभी तक 23 देशों में 1,658 मामले सामने आ चुके हैं...और बुधवार तक 30 मौतों की पुष्टि हो चुकी है.


E-mail This Article यह आलेख ई मेल करें
Print This Article प्रिंट करने के पहले यहां देखें
  सबसे महत्वपूर्ण
दिसम्बर में अमेरिका का विशेष दूत उत्तर कोरिया में

  अन्य रिपोर्टें
ओबामा ने क्यूबा के ब्लोगर के प्रश्नों का जवाब दिया
गन्ना किसानों की समस्याओं पर संसद में गतिरोध, सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई  
चीन का भारत-पाक संबंधों में दखल से इंकार
भारत और अफ्रीका के छात्र ऑस्ट्रेलिया में नस्लभेद के शिकार: सर्वेक्षण
ट्रेन-ऑटो रिक्शे की टक्कर में 10 की मौत
फ्रांस के साथ दोबारा मुकाबले की आयरलैंड की मांग
चीन से संबंध भारत की कीमत पर नहीं: अमेरिका
राष्ट्रपति करज़ई के शपथ ग्रहण समारोह के पहले अमरीकी विदेश मंत्री क्लिंटन का वहां सुधार के लिए दबाव
राष्ट्रपति ओबामा चीन की यात्रा समाप्त करके दक्षिण कोरिया पहुंचे   
अमेरिका-चीन के संयुक्त बयान पर भारत को कड़ी आपत्ति
स्वीडन में योरोपीय संघ-रूस शिखर सम्मेलन आरम्भ
राष्ट्रसंघ का विश्व खाद्य सम्मेलन बिना किसी नई प्रतिबद्धता के समाप्त
पाकिस्तान के पास भारत से ज्यादा परमाणु हथियार: अमेरिकी विशेषज्ञ
दलाई लामा की भविष्यवाणीः उनकी मृत्यु तिब्बत के लिए नुक़्सानदेह   
राना के खिलाफ अभियोग साबित करने के लिये 14 जनवरी तक का समय
राना को पूरी जांच के बाद ही वीज़ा दिया गया: शिकागो कॉन्सुलेट
हैडली मामले में राहुल भट्ट गवाह: मुंबई पुलिस
भारतीय डॉक्टर पर हमले के मामले में ऑस्ट्रेलिया में हमलावरों लंबी अवधि की सज़ा
अमेरिका में नए घरों की संख्या घटी
अल्जीरिया विश्व कप में
नेटो प्रमुखः अफ़ग़ानिस्तान मिशन में लड़ाका सैनिक और अन्य सहायता बढ़ाए जाने की प्रत्याशा
अमरीकी और चीनी राष्ट्रपतियों की व्यापार, जलवायु परिवर्तन और तिब्बत के बारे में वार्ताएं
दलाई लामा ने तिब्बत के बारे में अमरीका के आह्वान का स्वागत किया
आत्महत्या करने वाले सैनिकों की संख्या बढ़ेगी : अमेरिकी सेना
अफ़ग़ानिस्तान में राष्ट्रपतीय पद शपथ ग्रहण समारोह के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
दक्षिण वजीरिस्तान के अधिकांश हिस्से पर हमारा नियंत्रण: पाक सेना
ईरानी विदेशमंत्री का, एशियाई देशों से, अफ़ग़ान युद्ध का समाधान ढूंढ़ने के प्रयास करने का आह्वान     
ईरान अपने शांतिपूर्ण परमाणु उद्देश्यों का प्रमाण दे नहीं तो परिणाम भुगतने को तैयार रहेःराष्ट्रपति ओबामा
सोमाली डाकुओं ने स्पेन के जहाज़ को रिहा किया
हैडली और राना मुंबई आतंकवादी हमले का हिस्सा
भारत में एक मालगाड़ी पर संदिग्ध विद्रोहियों का हमला
नये भाजपा अध्यक्ष का चयन सर्वसहमति से: राजनाथ सिंह