|
विश्व स्वास्थ्य संगठनः संपूर्ण विश्व में स्वाइन फ़्लू के केसेज़ की संख्या 5,200 तक पहुंची
|
12/05/2009
|
|
 | | Commuters wear face masks as precaution against swine flu in subway in Mexico City | विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि 30 देशों में स्वाइन फ़्लू ए-एचवनएनवन से प्रभावित लोगों की संख्या 5,200 तक पहुंच गई है, तथा दो और देश स्वाइन फ़्लू से प्रभावित अपने पहले केसेज़ की रिपोर्ट दे रहे हैं.
मंगलवार को फ़िनलैंड और थाईलैंड दोनों ने स्वाइन फ़्लू के दो दो केसेज़ की रिपोर्ट दी. दोनों देशों के अधिकारियों ने कहा है कि स्वाइन फ़्लू से प्रभावित व्यक्तियों ने मैक्सिको की यात्रा की थी जहां से स्वाइन फ़्लू की शुरुआत हुई थी.
मैक्सिको में इस वायरस का प्रभाव समाप्त करने के प्रयास में कुछ समय तक सभी स्कूल बन्द कर दिए गए थे. कक्षाओं की अच्छी तरह सफ़ाई किए जाने के बाद अब प्राथमिक स्कूलों के दसियों लाख छात्र स्कूलों में वापस लौट आए हैं.
मंगलवार को मैक्सिको ने इस वायरस से दो और व्यक्तियों की मृत्यु की रिपोर्ट दी जिससे वहां मरने वालों की कुल संख्या 58 तक पहुंच गई है. मैक्सिको के स्वास्थ्य मंत्री होज़े एंगल कारडोवा ने कहा कि वहां अब स्वाइन फ़्लू का असर कम होता जा रहा है.
|