VOANews.com

वॉयस ऑफ़ अमेरिका ▪ Hindiहमें पढ़ें, सब कुछ जानें

 
समाचार ४५ भाषाओं में
भारत स्वाइन फ्लू का टीका विकसित करेगा

12/05/2009

स्वाइन फ्लू की गंभीरता को देखते हुये भारत सरकार ने इसके लिये वैक्सीन विकसित करने का फैसला लिया है. मंगलवार सुबह को दिल्ली में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में इस खतरनाक बीमारी की वैक्सीन विकसित करने के लिये जरूरी ढांचा तैयार करने को मंजूरी दे दी गई.

बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के साथ नेशनल इन्स्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेबल डिज़ीज, सीरम इन्स्टीट्यूट, विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ दवा निर्माता कंपनियों के अधिकारी शामिल थे.

स्वास्थ्य मंत्रालय के शोध विभाग के सचिव वीएन कटोच ने बताया कि सरकार ने स्वाइन फ्लू से निपटने के लिये एक तात्कालिक और एक दीर्घकालीन योजना बनाई है. दीर्घकालीन योजना में इसका टीका विकसित करना और चुने हुये जनसमूह के टीकाकरण करने की योजना है.

उन्होंने बताया कि अमेरिका के अटलॉन्टा स्थित सेंटर फ़ॉर डिज़ीज कंट्रोल (सीडीसी) से एचवन-एनवन वॉइरस का नमूना मंगाया जायेगा...ताकि शोध कार्य को आगे बढ़ाया जा सके. अगले सप्ताह एक बैठक में शोध कार्य के लिये टीम का चयन पूरा कर लिया जायेगा जिसमें दवा निर्माता कंपनियां भी शामिल होंगी.

यद्यपि भारत में स्वाइन फ्लू के एक भी मामले की पुष्टि नहीं हुई है...लेकिन दुनिया के कई देशों में इस बीमारी के बेहद तेजी से फैलने से सरकार हरकत में आ गई है.


E-mail This Article यह आलेख ई मेल करें
Print This Article प्रिंट करने के पहले यहां देखें
  सबसे महत्वपूर्ण
राष्ट्रपति ओबामा ने अगले वर्ष भारत आने का प्रधान मंत्री सिंह का निमंत्रण स्वीकार किया

  अन्य रिपोर्टें
राष्ट्रपति ओबामा ने राजकीय यात्रा पर आए भारतीय प्रधान मंत्री का स्वागत किया
राष्ट्रपति ओबामाः अमरीका अफ़ग़ानिस्तान में अपना काम “समाप्त” करेगा
रूसी अधिकारीः उत्तर कोरिया के लिए एकमात्र विकल्प- परमाणु वार्ताएं     
वाजपेयी, आडवाणी और ठाकरे का नाम लिबरहान आयोग की दोषियों की सूची में
ओबामा दंपति पहले राजकीय भोज की तैयारी में
धर्म और राजनीति का घालमेल घातक: न्यायाधीश लिबरहान
हाल में चीन के कठोर रवैये पर भारत की नज़र: प्रधानमंत्री
भाजपा का कांग्रेस और मधु कोड़ा के बीच मिली-भगत का आरोप  
कश्मीर भारत-पाकिस्तान का आपसी मामला: चीन
46 लोगों की मौत के बाद फिलीपीन्स में आपातकाल की घोषणा
ईरानः यूरेनियम बाहर भेजने का विरोधी नहीं   
भारतीय प्रधान मंत्री ने अमरीकी व्यापार नेताओं को संबोधित किया
भारतीय प्रधानमंत्री की अमरीका यात्रा में चिंताजनक मुद्दों पर विचार-विमर्श
भारतीय प्रधान मंत्री की  अमरीका  यात्रा में वार्ताओं के प्रत्याशित विषय  Video clip available
भारत के प्रधान मंत्री अमरीका के सरकारी दौरे पर
राष्ट्रपति ओबामा ने विज्ञान और गणित की शिक्षा का अभियान शुरू किया   
अमरीकी विदेशमंत्री ने तालिबान के साथ अफ़गान शांती वार्ताओं के प्रति सावधान किया
अमरीकी घरों की बिक्री में वृद्धि, मूल्यों में गिरावट
पाकिस्तान में ताज़ा लड़ाई में १८ उग्रवादियों की मौत
ईरान के युद्धाभ्यास दूसरे दिन भी जारी
अफ़गानिस्तान में हुए हमले में ४ अमरीकी, ३ अफ़गान सैनिकों की मृत्यु
श्री लंका के राष्ट्रपति का समय पूर्व चुनाव कराए जाने का आह्वान    
ईरान ने अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की रक्षा के लिए सैनिक अभ्यास शुरू किए   
इंडोनेशिया में नौका डूबने से २९ लोगों की मौत अधिकांश लोगों को बचा लिया गया
पाकिस्तानी सैनिकों  ने तालिबान के अड्डे में पांच उग्रवादियों को मारा   
अमरीकी विधायकों में अफ़गानिस्तान को लेकर मतभेद
कंधार में ५ अफ़गान सीमा प्रहरियों की ह्त्या
भारत में बम विस्फोट में ७ की मौत
दलाई लामाः चीन के प्रति राष्ट्रपति ओबामा का रुख़ नरम नहीं    
श्री लंका तमिल युद्ध-शरणार्थियों को मुक्त करेगा  
इराक़ी विधायक चुनाव कानून में आये गतिरोध को दूर करने में विफल रहे
अमरीकी स्वास्थ्य सेवा सुधार विधेयक पर अब संसद में बहस
अमेरिका के साथ संबंध हमारे लिये बेहद महत्वपूर्ण: मनमोहन सिंह     
समझौता एक्सप्रेस टीवी कार्यक्रम नवम्बर १९  Video clip available