VOANews.com

वॉयस ऑफ़ अमेरिका ▪ Hindiहमें पढ़ें, सब कुछ जानें

 
समाचार ४५ भाषाओं में
इलाज़ में लापरवाही के लिये सॉफ्टवेयर इंजीनियर को 1 करोड़ का मुआवजा

14/05/2009

 आंध्र प्रदेश के एक सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही की वजह से जिंदगी भर के लिये अशक्त हो गये सॉफ्टवेयर इंजीनियर को 1 करोड़ रुपये का हर्जाना देने का आदेश सर्वोच्च न्यायालय ने दिया है.

इलाज में लापरवाही के लिये देश में पहली बार इतना बड़ा मुआवजा देने का आदेश दिया गया है. 1999 में राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग ने इस मामले में साढ़े पंद्रह लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया था.

1990 में प्रशान्त धनका वक्ष नलिका में एक ट्यूमर का इलाज कराने के लिये एक सरकारी अस्पताल निज़ाम मेडिकल इन्स्टीट्यूट ऑफ हैदराबाद में भर्ती हुये थे...लेकिन डॉक्टरों ने उनकी शल्य चिकित्सा में लापरवाही बरती जिससे वो पक्षाघात के शिकार हो गये और उनके दोनों पैरों में लकवा मार गया. उस समय प्रशान्त धनका की आयु मात्र 20 वर्ष थी...और वो जिंदगी भर के लिये अशक्त हो गये.

इस लकवे की वजह से वो अपनी दिनचर्या के छोटे मोटे काम करने लायक भी नहीं रहे...उन्हें हमेशा एक सहायक की जरूरत होती है...इस लकवे की वजह से उनका विवाह भी नहीं हो सकता है.

न्यायाधीश बीएन अग्रवाल, जीएस सिंघवी और एचएस बेदी की पीठ ने सारे दस्तावेजों का अध्ययन करने के बाद कहा "उनका इलाज करने वाले डॉक्टरों ने ऑपरेशन में गंभीर लापरवाही की है...जिसकी वजह से पक्षाघात हुआ."

मुआवजा तय करते समय न्यायालय ने उनकी भावी आय, और लकवे की वजह से विवाह की संभावना समाप्त होने और भविष्य में उनके इलाज और सहायक रखने के खर्च के साथ उन्हें और उनके परिवार को हुई मानसिक वेदना को भी ध्यान में रखा. अदालत ने 1999 में उपभोक्ता आयोग का निर्णय आने के बाद से अब तक हुई देरी के लिये पूरी मुआवजा राशि पर 6% सालाना की दर ब्याज देने का भी आदेश दिया है.

प्रशान्त धनका ने बेहद कुशलता से अपना मुकदमा खुद लड़ा...जिसकी तारीफ करते हुये न्यायालय ने कहा "पीड़ित ने बेहद गरिमा से अपना पक्ष रखा और जिन डॉक्टरों की लापरवाही से उसका जीवन नष्ट हो गया उनके लिये भी कभी असंयत भाषा का इस्तेमाल नहीं किया.


E-mail This Article यह आलेख ई मेल करें
Print This Article प्रिंट करने के पहले यहां देखें
  सबसे महत्वपूर्ण
भारतीय प्रधान मंत्री ने अमरीकी व्यापार नेताओं को संबोधित किया

  अन्य रिपोर्टें
राष्ट्रपति ओबामा ने विज्ञान और गणित की शिक्षा का अभियान शुरू किया   
भारतीय प्रधानमंत्री की अमरीका यात्रा में चिंताजनक मुद्दों पर विचार-विमर्श
भारतीय प्रधान मंत्री की  अमरीका  यात्रा में वार्ताओं के प्रत्याशित विषय  Video clip available
भारत के प्रधान मंत्री अमरीका के सरकारी दौरे पर
मस्जिद के बारे में गोपनीय सूचना लीक होने पर भारतीय संसद में हंगामा 
अमरीकी विदेशमंत्री ने तालिबान के साथ अफ़गान शांती वार्ताओं के प्रति सावधान किया
अमरीकी घरों की बिक्री में वृद्धि, मूल्यों में गिरावट
पाकिस्तान में ताज़ा लड़ाई में १८ उग्रवादियों की मौत
ईरान के युद्धाभ्यास दूसरे दिन भी जारी
अफ़गानिस्तान में हुए हमले में ४ अमरीकी, ३ अफ़गान सैनिकों की मृत्यु
श्री लंका के राष्ट्रपति का समय पूर्व चुनाव कराए जाने का आह्वान    
ईरान ने अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की रक्षा के लिए सैनिक अभ्यास शुरू किए   
इंडोनेशिया में नौका डूबने से २९ लोगों की मौत अधिकांश लोगों को बचा लिया गया
पाकिस्तानी सैनिकों  ने तालिबान के अड्डे में पांच उग्रवादियों को मारा   
अमरीकी विधायकों में अफ़गानिस्तान को लेकर मतभेद
कंधार में ५ अफ़गान सीमा प्रहरियों की ह्त्या
भारत में बम विस्फोट में ७ की मौत
दलाई लामाः चीन के प्रति राष्ट्रपति ओबामा का रुख़ नरम नहीं    
श्री लंका तमिल युद्ध-शरणार्थियों को मुक्त करेगा  
इराक़ी विधायक चुनाव कानून में आये गतिरोध को दूर करने में विफल रहे
अमरीकी स्वास्थ्य सेवा सुधार विधेयक पर अब संसद में बहस
अमेरिका के साथ संबंध हमारे लिये बेहद महत्वपूर्ण: मनमोहन सिंह     
अमेरिका दौरे में मनमोहन सिंह ब्लेयर हॉउस में नहीं ठहरेंगे
विकास और रोजगार बढ़ाने के लिये एशिया दौरा: ओबामा   
चीन के साथ तिब्बत का विषय उठाने के लिए दलाई लामा ने राष्ट्रपति ओबामा को धन्यवाद दिया   
अमरीकी दूत की यात्रा के पहले अमरीकी विशेषज्ञ उत्तर कोरिया में     
अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी के एक आलीशान होटल के निकट बम विस्फोट    
मुंबई हमले के संबंध  में इटली ने 2 पाकिस्तानियों को गिरफ्तार किया    
राना नवंबर 2008 में कोच्ची में था: पुलिस
चुनाव खत्म होने के बाद ही ईडी की पूछताछ का सामना करूंगा: मधु कोड़ा    
चीन में खान विस्फोट में 42 की मौत, कई अभी भी फंसे     
ईरान की वायु सैनिक अभ्यास की योजना
स्वाइन फ्लू से पिछले हफ्ते ५०० मरे 
अफ्रीका कप को लेकर दुनिया भर में दिलचस्पी
गंभीर और तेंदुलकर के प्रयासों से भारत-श्रीलंका मैच ड्रॉ
कभी भी राष्ट्रपति पद का चुनाव करवाने के लिये तैयार: श्रीलंका सरकार
ड्रोन हमले में पाकिस्तान में ८ मरे
ओबामा ने क्यूबा के ब्लोगर के प्रश्नों का जवाब दिया
समझौता एक्सप्रेस टीवी कार्यक्रम नवम्बर १९  Video clip available
माओवादियों ने रेल पटरी उड़ाई, 2 की मौत 47 घायल
मुंबई हमले के दौरान आतंकवादियों के विरुद्ध जहरीली गैस नहीं प्रयोग करने का निर्णय
पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन मुंबई जैसे और हमलों का षड़यंत्र रच रहे हैं: प्रधानमंत्री
गन्ना किसानों की समस्याओं पर संसद में गतिरोध, सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई  
चीन का भारत-पाक संबंधों में दखल से इंकार
भारत और अफ्रीका के छात्र ऑस्ट्रेलिया में नस्लभेद के शिकार: सर्वेक्षण