|
|
|
हबल दूरबीन द्वारा खिंची गयी तस्वीरें
|
15/05/2009
|
|
 | | The Hubble Space Telescope flies over Senegal in this 1993 photo | फिलहाल अन्तरिक्ष में अटलांटिस यान पर स्वर यात्री हबल दूरबीन की दुरुस्ती का काम कर रहे हैं. यह अन्तरिक्ष यात्री स्पेस वाक्स के जरिये इस दूरबीन को दुरुस्त करने तथा इस पर पर नये कैमरे और बाकी उपकरण लगाने का काम कर रहे है.
जॉन ग्रुन्स्फेल्ड और फयूस्टेल नाम के दो अंतरिक्ष यात्री साडे छे घंटे का स्पेस वॉक करके हबल दूरबीन पर लगाया गया कैमरा बदलेंगे. इस कैमरा की मदत से अंतरिक्ष की गहराई को और नजदीक से देखना संभव होगा. साथ ही दूरबीन पर लगाया गया साइन्स डाटा कंप्यूटर भी बदल दिया जायेगा. पिछले वर्ष सितंबर में इस कंप्यूटर ने काम करना बंद कर दिया था. साथ ही दूरबीन पर एक खास उपकरण लगाया जायेगा इस उपकरण की मदत से दूरबीन का काम समाप्त हो जाने पर उसे वापस लाना संभव होगा.
यह दूरबीन १९९० से अंतरिक्ष में चक्कर लगा रही है. हबल अंतरिक्ष में मौजूद चीजों की तस्वीरें खींचती आई है. इस दूरबीन द्वारा खींची गयी तस्वीरें पृथ्वी पर से किसी भी दूरबीन की मदद से ली हुई तस्वीरों से बेहतर होती है. ऐसीही कुछ तस्वीरों का आनंद आप उठाना चाहते है तो नीचे दी हुई लिंक पर क्लिक करें...
http://www.voanews.com/english/2009-05-14-voa52.cfm
|
|
|