VOANews.com

वॉयस ऑफ़ अमेरिका ▪ Hindiहमें पढ़ें, सब कुछ जानें

 
समाचार ४५ भाषाओं में
काव्या शिवशंकर ने जीती स्पेलिंग बी

31/05/2009

 
भारतीय अमेरिकी काव्या शिवशंकर ने प्रतिष्टित प्रतियोगिता नैशनल स्पेलिंग बी जीत ली है. अमेरिकी राजधानी वॉशिंगटन डी सी में हुए फायनल राउंड में कैनसस राज्य की रहने वाली काव्या ने बाकी २९३ स्पर्धियों को हराकर ये जीत हासिल की. पिछले साल काव्या चौथे नंबर पर रही थी. इस जीत के कारण काव्या को ४०,००० डॉलर यानि लगभग २० लाख रुपयों का इनाम मिला है. इस स्पर्धा में अमेरिका में बसे भारतीय मूल के बच्चे लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

नैशनल स्पेलिंग बी महज़ एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि उससे कहीं ज्यादा है. इसका अंदाजा लगाया जा सकता है प्रतियोगिता से जुड़ी हल चल को देख कर. अमेरिका भर और कुछ दूसरे देशों से भी बच्चे और उनके माता पिता जमा होते हैं चैम्पियन का ताज पहनने के इरादे से.

प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने के दबाव के साथ इन बच्चों को लाईट्स, कैमरा और दर्शकों का सामना भी करना पड़ता है. जिसके कारण दर्शकों के लिए स्पेलिंग बी प्रतियोगिता, रोमांचक मनोरंजन का रूप ले लेती है.

इस स्पर्धा को देखने आये दर्शकों में से एक ,हमें बताते हैं कि यह एक शैक्षणिक रियलिटी शो जैसा है जहां आप बच्चों को संघर्ष करते देख सकते हैं, सही या गलत स्पेलिंग देते देख सकते हैं, और आखिरकार रियलिटी शो लोकप्रिय हैं ही वहीं बच्चों का सारा ध्यान शब्दों की सही स्पेलिंग और हर राउंड में आगे बढ़ने पर होता है.

स्पेलिंग बी की तैय्यारी के लिए घंटो ही नहीं, साल लग जाते हैं, और एक गलत शब्द का मतलब है उन बच्चों के लिए एक और साल की मेहनत.

लेकिन कई भारतीय मूल के बच्चों का यह आखरी साल हैं. वैभव वाविला सेमी फायनल से आगे नहीं बढ़ पाए और उन्हें स्पेलिंग बी को अलविदा कहना पड़ा. आगे चल कर वाविला कुछ और चुनौती ढूँढेंगे लेकिन फिलहाल एक छोटा ब्रेक लेना चाहते हैं.

इस साल अंतिम दौर में पहुंचे हुए ११ छात्रों में से सात भारतीय मूल के थे.

अमेरिका में स्पेलिंग बी पिछले कुछ सालों से खासा हाय प्रोफाइल आयोजन होता जा रहा है, इसीलिए इस बार, प्रतियोगिता के इतिहास में, सबसे ज्यादा प्रतियोगी शामिल हुए. इस साल तक़रीबन ११ लाख बच्चों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था.

रिपोर्ट का विडियो देखने के लिए साथ दी हुई लिंक पर क्लिक करें.



टिप्पणियां :

1. pratiyogita

es tarah ke pratiyogita se bachcho ka srwanging vikash hota hai
Submitted by: onkar prasad modi (india)
05-31-2009 - 04:51:18

Download इस विषय पर विडियो देखने के लिये यहां क्लिक करें
डाउनलोड करें  (WM)
Watch This Report इस विषय पर विडियो देखने के लिये यहां क्लिक करें
Watch  (WM)
E-mail This Article यह आलेख ई मेल करें
Print This Article प्रिंट करने के पहले यहां देखें
  सबसे महत्वपूर्ण
स्वाइन फ्लू से पिछले हफ्ते ५०० मरे 

  अन्य रिपोर्टें
समझौता एक्सप्रेस टीवी कार्यक्रम नवम्बर १९  Video clip available
अफ्रीका कप को लेकर दुनिया भर में दिलचस्पी
गंभीर और तेंदुलकर के प्रयासों से भारत-श्रीलंका मैच ड्रॉ
कभी भी राष्ट्रपति पद का चुनाव करवाने के लिये तैयार: श्रीलंका सरकार
ड्रोन हमले में पाकिस्तान में ८ मरे
ओबामा ने क्यूबा के ब्लोगर के प्रश्नों का जवाब दिया
माओवादियों ने रेल पटरी उड़ाई, 2 की मौत 47 घायल
मुंबई हमले के दौरान आतंकवादियों के विरुद्ध जहरीली गैस नहीं प्रयोग करने का निर्णय
पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन मुंबई जैसे और हमलों का षड़यंत्र रच रहे हैं: प्रधानमंत्री
गन्ना किसानों की समस्याओं पर संसद में गतिरोध, सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई  
चीन का भारत-पाक संबंधों में दखल से इंकार
भारत और अफ्रीका के छात्र ऑस्ट्रेलिया में नस्लभेद के शिकार: सर्वेक्षण
ट्रेन-ऑटो रिक्शे की टक्कर में 10 की मौत
फ्रांस के साथ दोबारा मुकाबले की आयरलैंड की मांग
दिसम्बर में अमेरिका का विशेष दूत उत्तर कोरिया में
चीन से संबंध भारत की कीमत पर नहीं: अमेरिका
राष्ट्रपति करज़ई के शपथ ग्रहण समारोह के पहले अमरीकी विदेश मंत्री क्लिंटन का वहां सुधार के लिए दबाव
राष्ट्रपति ओबामा चीन की यात्रा समाप्त करके दक्षिण कोरिया पहुंचे   
अमेरिका-चीन के संयुक्त बयान पर भारत को कड़ी आपत्ति
स्वीडन में योरोपीय संघ-रूस शिखर सम्मेलन आरम्भ
राष्ट्रसंघ का विश्व खाद्य सम्मेलन बिना किसी नई प्रतिबद्धता के समाप्त
पाकिस्तान के पास भारत से ज्यादा परमाणु हथियार: अमेरिकी विशेषज्ञ
दलाई लामा की भविष्यवाणीः उनकी मृत्यु तिब्बत के लिए नुक़्सानदेह   
राना के खिलाफ अभियोग साबित करने के लिये 14 जनवरी तक का समय
राना को पूरी जांच के बाद ही वीज़ा दिया गया: शिकागो कॉन्सुलेट
हैडली मामले में राहुल भट्ट गवाह: मुंबई पुलिस
भारतीय डॉक्टर पर हमले के मामले में ऑस्ट्रेलिया में हमलावरों लंबी अवधि की सज़ा
अमेरिका में नए घरों की संख्या घटी
अल्जीरिया विश्व कप में
नेटो प्रमुखः अफ़ग़ानिस्तान मिशन में लड़ाका सैनिक और अन्य सहायता बढ़ाए जाने की प्रत्याशा
अमरीकी और चीनी राष्ट्रपतियों की व्यापार, जलवायु परिवर्तन और तिब्बत के बारे में वार्ताएं
दलाई लामा ने तिब्बत के बारे में अमरीका के आह्वान का स्वागत किया
आत्महत्या करने वाले सैनिकों की संख्या बढ़ेगी : अमेरिकी सेना
अफ़ग़ानिस्तान में राष्ट्रपतीय पद शपथ ग्रहण समारोह के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
दक्षिण वजीरिस्तान के अधिकांश हिस्से पर हमारा नियंत्रण: पाक सेना
ईरानी विदेशमंत्री का, एशियाई देशों से, अफ़ग़ान युद्ध का समाधान ढूंढ़ने के प्रयास करने का आह्वान     
ईरान अपने शांतिपूर्ण परमाणु उद्देश्यों का प्रमाण दे नहीं तो परिणाम भुगतने को तैयार रहेःराष्ट्रपति ओबामा
सोमाली डाकुओं ने स्पेन के जहाज़ को रिहा किया
हैडली और राना मुंबई आतंकवादी हमले का हिस्सा
भारत में एक मालगाड़ी पर संदिग्ध विद्रोहियों का हमला
नये भाजपा अध्यक्ष का चयन सर्वसहमति से: राजनाथ सिंह