|
चीनी प्रधान मंत्री पर जूता फेंकने वाले जर्मन छात्र पर ब्रिटेन में मुक़द्दमा
|
01/06/2009
|
|
 | Blackfriars Crown Court in Britain
| फ़रवरी में ब्रिटेन के कैंब्रिज विश्व विद्यालय में चीनी प्रधान मंत्री वेन जिआबाओ पर जूता फेंकने वाले जर्मन छात्र के मुक़द्दमे की, आज सोमवार से सुनवाई शुरू हो गई है.
न्यायाधीश कैरोलिन एलिसन ने कहा कि मार्टिन झन्के का व्यवहार “परेशान करने वाला, चौंकाने वाला और व्यथित” करने वाला था.
झन्के ने सार्वजनिक अपराध किए जाने से इन्कार किया है. उनके वकील ने यह कह कर सुनवाई रोकने का प्रयास किया था कि चीन सरकार ने छात्र को सज़ा देने के ब्रिटेन के निर्णय को प्रभावित किया था.
दो फ़रवरी को श्री वेन, विश्व विद्यालय में भाषण दे रहे थे कि झन्के ने सीटी बजा कर और चीन विरोधी नारे लगा कर उसमें व्यवधान डाला. उसके बाद उसने मंच पर जूता फेंका जो जाकर चीनी प्रधान मंत्री के पास गिरा.
उस घटना के तत्काल बाद श्री वेन ने झन्के के व्यवहार को “तुच्छ” कहा. लेकिन उन्होंने विश्व विद्यालय से झन्के को क्षमा करने और पढ़ाई जारी रखने देने का आग्रह किया था.
|