VOANews.com

वॉयस ऑफ़ अमेरिका ▪ Hindiहमें पढ़ें, सब कुछ जानें

 
समाचार ४५ भाषाओं में
कैलिफोर्निया की प्रतिनिधि सभा ने सिक्ख प्रतीक चिन्हों पर कानून को मंजूरी दी

03/06/2009

 संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया की प्रतिनिधि सभा ने एक कानून को आज सर्वसम्मति से अपनी मंजूरी दे दी है जिसके अनुसार राज्य सभी सुरक्षा अधिकारियों को सिक्खों के धार्मिक प्रतीकों और कृपाण के बारे में समुचित प्रशिक्षण देगा.

सोमवार को विधेयक एबी-504 को राज्य प्रतिनिधि सभा ने 59-0 से अपनी मंजूरी दे दी थी. इसे रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों ही पार्टियों का समर्थन मिला. अब ये राज्य की सीनेट में जायेगा...वहां से मंजूरी मिलने की हालत में इसे कैलिफोर्निया के गवर्नर अर्नॉल्ड श्वाजीनेज़र के पास मंजूरी के लिये भेजा जायेगा.

यदि ये विधेयक कानून में बदलता है तो ये अमेरिका का ऐसा पहला कानून होगा जिसके तहत किसी राज्य के सुरक्षा अधिकारियों सिक्ख धर्म और कृपाण के बारे में प्रशिक्षण देना अनिवार्य हो जायेगा.

वल्ड ट्रेड सेंटर पर हमले के बाद अमेरिका में रह रहे सिक्ख नस्लीय हिंसा का शिकार बने थे. और कई बार उन्हें हवाई अड्डे के अंदर जाने में परेशानी होती है. इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर कृपाण लेकर चलने की वजह से उन पर कानूनी कार्यवाही भी की जाती रही है.

कई सिक्ख संगठनों ने इस कानून को पारित किये जाने के लिये कैलिफोर्निया में अभियान चलाया था.

सिक्ख संगठन सिक्ख कोएलिशन ने कहा कि इस विधेयक के कानून बन जाने के बाद बिना वजह सिक्खों की गिरफ्तारी की घटनाओं में कमी आयेगी.

इस विधेयक को राज्य प्रतिनिधि सभा में फरवरी में पेश किया गया था.


E-mail This Article यह आलेख ई मेल करें
Print This Article प्रिंट करने के पहले यहां देखें
  सबसे महत्वपूर्ण
दिसम्बर में अमेरिका का विशेष दूत उत्तर कोरिया में

  अन्य रिपोर्टें
ओबामा ने क्यूबा के ब्लोगर के प्रश्नों का जवाब दिया
गन्ना किसानों की समस्याओं पर संसद में गतिरोध, सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई  
चीन का भारत-पाक संबंधों में दखल से इंकार
भारत और अफ्रीका के छात्र ऑस्ट्रेलिया में नस्लभेद के शिकार: सर्वेक्षण
ट्रेन-ऑटो रिक्शे की टक्कर में 10 की मौत
फ्रांस के साथ दोबारा मुकाबले की आयरलैंड की मांग
चीन से संबंध भारत की कीमत पर नहीं: अमेरिका
राष्ट्रपति करज़ई के शपथ ग्रहण समारोह के पहले अमरीकी विदेश मंत्री क्लिंटन का वहां सुधार के लिए दबाव
राष्ट्रपति ओबामा चीन की यात्रा समाप्त करके दक्षिण कोरिया पहुंचे   
अमेरिका-चीन के संयुक्त बयान पर भारत को कड़ी आपत्ति
स्वीडन में योरोपीय संघ-रूस शिखर सम्मेलन आरम्भ
राष्ट्रसंघ का विश्व खाद्य सम्मेलन बिना किसी नई प्रतिबद्धता के समाप्त
पाकिस्तान के पास भारत से ज्यादा परमाणु हथियार: अमेरिकी विशेषज्ञ
दलाई लामा की भविष्यवाणीः उनकी मृत्यु तिब्बत के लिए नुक़्सानदेह   
राना के खिलाफ अभियोग साबित करने के लिये 14 जनवरी तक का समय
राना को पूरी जांच के बाद ही वीज़ा दिया गया: शिकागो कॉन्सुलेट
हैडली मामले में राहुल भट्ट गवाह: मुंबई पुलिस
भारतीय डॉक्टर पर हमले के मामले में ऑस्ट्रेलिया में हमलावरों लंबी अवधि की सज़ा
अमेरिका में नए घरों की संख्या घटी
अल्जीरिया विश्व कप में
नेटो प्रमुखः अफ़ग़ानिस्तान मिशन में लड़ाका सैनिक और अन्य सहायता बढ़ाए जाने की प्रत्याशा
अमरीकी और चीनी राष्ट्रपतियों की व्यापार, जलवायु परिवर्तन और तिब्बत के बारे में वार्ताएं
दलाई लामा ने तिब्बत के बारे में अमरीका के आह्वान का स्वागत किया
आत्महत्या करने वाले सैनिकों की संख्या बढ़ेगी : अमेरिकी सेना
अफ़ग़ानिस्तान में राष्ट्रपतीय पद शपथ ग्रहण समारोह के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
दक्षिण वजीरिस्तान के अधिकांश हिस्से पर हमारा नियंत्रण: पाक सेना
ईरानी विदेशमंत्री का, एशियाई देशों से, अफ़ग़ान युद्ध का समाधान ढूंढ़ने के प्रयास करने का आह्वान     
ईरान अपने शांतिपूर्ण परमाणु उद्देश्यों का प्रमाण दे नहीं तो परिणाम भुगतने को तैयार रहेःराष्ट्रपति ओबामा
सोमाली डाकुओं ने स्पेन के जहाज़ को रिहा किया
हैडली और राना मुंबई आतंकवादी हमले का हिस्सा
भारत में एक मालगाड़ी पर संदिग्ध विद्रोहियों का हमला
नये भाजपा अध्यक्ष का चयन सर्वसहमति से: राजनाथ सिंह