राष्ट्रपति ओबामा के मिस्र भाषण के साथ सवाल यह भी है कि गैर इस्लामी देश इस्लाम को मानने वालों को किस तरह से देखते हैं और दोनों के बीच सम्बन्ध बेहतर कैसे हो सकते हैं...अखबार में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक व्हाइट हाउस का कहना है कि राष्ट्रपति ओबामा मुस्लिम देशों से कहेंगे कि ये धारणा गलत है कि आधुनिक दुनिया और इस्लामी दुनिया के बीच कोई स्वाभाविक विरोध है... रेबाई केनेथ कोहेन यहूदी सम्प्रदाय के धर्मगुरु हैं और अमेरिकन यूनिवर्सिटी में spirituality life center के कार्यकारी निदेशक भी हैं...रेबाई कोहेन का मानना है कि दुनिया में इस्लाम को मानने वालों की संख्या बहुत बड़ी है. और सभी को एक ही नज़रिए से नहीं देखा जाना चाहिए...
मोहम्मद परियावी मुस्लिम कम्युनिटी स्कूल के हेडमास्टर हैं..परियावी ये तो मानते हैं कि इससे इस्लामी और गैर इस्लामी दुनिया के बीच सम्बन्ध बेहतर होंगे लेकिन ये भी कहते हैं कि इस्लामी जगत को भी लचीला रुख अपनाना होगा ..विडियो देखने के लिए साथ दी हुई लिंक का उपयोग करें...