फिलीपीनी अधिकारीयों ने कहा है कि एक ४९ वर्षीय महिला की एच १ एन १ वायरस यानि स्वाइन फ्लू के कारन मृत्यु हुई है.
स्वास्थ अधिकारीयों ने आगे बताया कि शुक्रवार इस महिला की न्युमेनिया से मृत्यु हुई. जांच के बाद यह पता लगा कि इस महिला को स्वाइन फ्लू हो गया था.
लेकिन फिलिपीन के स्वास्थ मंत्री ने इस बात कि पुष्टि करने से इंकार कर दिया, उन्होंने कहा कि यह कहना मुश्किल है की यह मृत्यु स्वाइन फ्लू के वायरस के कारन हुई है.
विश्व स्वास्थ संगठन ने कहा है कि दुनियाभर में स्वाइन फ्लू के ५२००० से ज्यादा केसेस पाए गये है. अब तक २३१ लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारन अपनी जान गवानी पड़ी है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ४० वर्षों में पहली बार, इन्फ्लुएन्ज़ा को महामारी घोषित किया है. ये ऐसे समय किया गया है जबकि,विश्व भर में एचवनएनवन स्वाइन फ़्लू तेज़ी से फ़ैल रहा है.