१९७० और १९८० के दशक की जानी मानी मॉडल और हॉलीवुड ऐक्ट्रेस फराह फाव्सेट की लोस एंजेलेस में कैंसर से मृत्यु हुई है. वह ६२ वर्ष की थी.
फाव्सेट के लिए काम कर रहे एक प्रवक्ता ने बताया कि सांता मोनिका अस्पताल में गुरूवार को फाव्सेट की मौत हुई. फाव्सेट २००६ से कैंसर की बीमारी से लड़ रही थी. २००६ के बाद के उनके जीवन पर आधारित एक टेलिविज़न डॉक्युमेंटरी भी बनायीं गयी है.
अमेरिकी राज्य टेक्सास में पली बड़ी फारह ने अपने करियर की शुरुआत मोडेलिंग से की. उस समय की सबसे मशहूर टीवी सीरियल में से एक 'चार्लीज एंजल्स' में भी उनकी प्रमुख भूमिका रही जिसे दर्शकों ने बहोत पसंद किया.
फारह का एक पोस्टर, जो अमेरिका में बहोत मशहूर हुआ, उसकी लाखों कॉपीयां बिक गयी. १९९८० और १९९० के दशक में फारह ने कई टेलिविज़न सीरियल्स और फिल्मों में अभिनय किया.