|
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: सर्वोच्च न्यायालय
|
29/06/2009
|
|
 | | Supreme Court | भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने ऑस्ट्रेलिया में अध्ययन करने गये भारतीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और केंद्र सरकार को निर्देश दिये हैं कि पंद्रह दिनों के भीतर इस न्यायालय को विस्तार से बताये कि उसने भारतीय छात्रों की सुरक्षा के लिये क्या उपाय किये हैं.
न्यायाधीश दलवीर भण्डारी और एके गांगुली की एक पीठ ने कहा, "ऑस्ट्रेलिया में पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा सबसे अहम है."
अटॉर्नी जनरल गुलाम ई वाहनवती ने न्यायालय को सरकारी प्रयासों की जानकारी दी लेकिन इससे असंतुष्ट न्यायाधीशों ने कहा, "हमे विश्वास है कि भारत सरकार अपने स्तर पर सभी प्रयास कर रही होगी लेकिन ये तथ्य है कि सरकार के प्रयासों के बावजूद भारतीय छात्रों पर हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं."
श्री वाहनवती ने न्यायालय के सामने दलील दी थी कि ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों पर होने वाले सभी हमलों को नस्लीय घृणा से प्रेरित नहीं कहा जा सकता है.
|