|
|
|
ऑस्ट्रेलिया में दो और भारतीयों पर हमले की खबर
|
29/06/2009
|
|
 | | Australian Prime Minister Kevin Rudd (file photo) | ऑस्ट्रेलिया में सिडनी से भारतीय मूल के दो लोगों पर हमले किये जाने की खबर आई है. रविवार को सिडनी में इन दोनों पर दो किशारों ने बीयर की बोतलों से हमला किया.
न्यू सॉउथ वेल्स की पुलिस ने कहा है कि ये घटना शहर के केंद्रीय व्यवसायिक डिस्ट्रिक्ट में रविवार सुबह घटी है...पहले इन दोनों युवकों की हमलावरों से कहासुनी हुई जो कि लड़ाई में बदल गई.
पुलिस ने पीड़ितों की पहचान और राष्ट्रीयता के बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है लेकिन स्थानीय टेलीविजन चैनलों ने कहा है कि ये दोनों भारतीय हैं.
पुलिस ने इन दोनों किशोर हमलावरों को हिरासत में ले लिया है और इन पर दो लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है.
इनमें से एक 16 वर्षीय किशोर पीकहर्स्ट और दूसरा 17 वर्षीय किशोर हर्स्टविले का रहने वाला है...इन दोनों पर ही एक साथ मिलकर दूसरों को शारीरिक चोट पहुंचाने और हमला करने का आरोप लगाया गया है.
दोनों ही पीड़ितों की आयु 20 वर्ष बतायी जा रही है...सिडनी के अस्पताल में उपचार के बाद इन्हें घर जाने की अनुमति दे दी गई है.
दोनों किशोर हमलावरों को अगले महीने की 20 तारीख को किशोर अदालत के सामने उपस्थित होने की शर्त पर जमानत दे दी गई है...पुलिस ने घटनास्थल से कई वस्तुयें बरामद की हैं और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की.
पुलिस इस घटना को शनिवार रात शहर में एक नाइटक्लब में बॉउंसर के साथ हुये झगड़े से भी जोड़कर देख रही है.
|
|
|