|
देश में सूखे जैसे हालात नहीं: शरद पवार
|
29/06/2009
|
|
 | | Sharad Pawar | सरकार ने कहा है कि मॉनसून में देरी के बावजूद अभी देश में सूखा पड़ने के आसार नहीं हैं.
कृषि मंत्री शरद पवार ने आज मुंबई में कहा, "अभी देश में सूखा पड़ने जैसे हालात कतई नहीं हैं." कृषि मंत्री ने कहा कि इस महीने मॉनसून आने में करीब 12 दिनों की देरी हुई है.
उन्होंने कहा कि राज्य में बीज बोने के काम में एक हफ्ते की देरी हुई है जो कि चिंता की बात नहीं है.
सरकार पहले ही घोषणा कर चुकी है कि इस बार दक्षिण पश्चिम मॉनसून की बारिश औसत से कम रहेगी. कृषि विज्ञानी खराब मॉनसून के कृषि उत्पादन पर असर को लेकर चिंता जता रहे हैं.
देश की कुल कृषि योग्य भूमि का 60 प्रतिशत हिस्सा सिंचाई के लिये वर्षा पर निर्भर है...लेकिन इस बार मॉनलून महाराष्ट्र के कोंकण इलाके के ऊपर इस महीने की 7 तारीख से ठहरा हुआ था जबकि इस बार ये सामान्य से कुछ पहले 23 मई को ही देश में पहुंच गया था.
|