VOANews.com

वॉयस ऑफ़ अमेरिका ▪ Hindiहमें पढ़ें, सब कुछ जानें

 
समाचार ४५ भाषाओं में
कश्मीर का मुद्दा भारत-पाकिस्तान को सुल्झाना होगा: अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री

30/06/2009

US Ambassador Robert Blake
US Ambassador Robert Blake
भारत और पाकिस्तान को आपस में सुल्झाना होगा कश्मीर का मुद्दा- यह कहना है अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री रॉबर्ट ब्लेक का. वीओए हिंदी की निहारिका आचार्या को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि अमेरिका, भारत पाकिस्तान के बीच बातचीत का स्वागत करता है, लेकिन जहां तक बातचीत की गति का सवाल है, उसका, और बातचीत कितनी व्यापक होगी, किस तरह आगे बढेगी, सम्बन्ध कैसे होने चाहिए, इन सब का निर्णय भारत और पाकिस्तान को ही लेना होगा.

पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री गिलानी और अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत हुसैन हक्कानी ने कहा है कि कश्मीर मुद्दे का हल ढूंढ़ने में पाकिस्तान अमेरिका की मदद चाहता है. ब्लेक ने इस बात पर अमेरिका की पुरानी नीति दोहराई कि भारत और पाकिस्तान को ही कश्मीर मसले को सुलझाना होगा.

लश्कर और भारत को निशाना बनाने वाले दूसरे आतंकवादी गुटों पर पाकिस्तानी कार्यवाही के सवाल पर रॉबर्ट ब्लेक ने कहा,"पाकिस्तान में जो हो रहा है उसके लिए आम लोगों का समर्थन देखकर प्रोत्साहन मिलता है. इससे राष्ट्रपति ज़रदारी और उनकी टीम के लिए समर्थन बढा है. हम उम्मीद करते हैं कि इस समर्थन से आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तानी कार्यवाही को मदद मिलेगी, ताकि आतंकवादी और चरमपंथी, पाकिस्तानी ज़मीन का इस्तेमाल पडोसी देशों पर हमला करने के लिए न कर सकें."

अमेरिका जल्द ही पाकिस्तान को अरबों डॉलर की सहायता देने जा रहा है, इस प्रस्तावित सहायता का इस्तेमाल भारत के खिलाफ न हो, भारत सरकार की इन चिन्ताओं के बारे में ब्लेक ने कहा कि सहायता पर शर्तों की बात अमेरिकी कांग्रेस में बहस का मुद्दा है. सहायक विदेश मंत्री ने कहा कि सहायता राशि पर जवाबदेही होगी और यह भी कि पाकिस्तान को मदद देने का उद्देश्य है उन आतंकवादियों के ख़िलाफ़ कार्यवाही जो पाकिस्तान के लिए तो ख़तरा हैं ही, साथ ही अमेरिका और भारत जैसे देशों के लिए भी ख़तरा हैं.

विडियो देखने के लिए साथ दी हुई लिंक का उपयोग करें..


Download इस विषय पर विडियो देखने के लिये यहां क्लिक करें
डाउनलोड करें  (WM)
Watch This Report इस विषय पर विडियो देखने के लिये यहां क्लिक करें
Watch  (WM)
E-mail This Article यह आलेख ई मेल करें
Print This Article प्रिंट करने के पहले यहां देखें
  सबसे महत्वपूर्ण
इंडोनेशिया में नौका डूबने से २९ लोगों की मौत अधिकांश लोगों को बचा लिया गया

  अन्य रिपोर्टें
अमरीकी विधायकों में अफ़गानिस्तान को लेकर मतभेद
पाकिस्तानी सैनिकों  ने तालिबान के अड्डे में पांच उग्रवादियों को मारा   
कंधार में ५ अफ़गान सीमा प्रहरियों की ह्त्या
ईरान ने अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की रक्षा के लिए सैनिक अभ्यास शुरू किए   
श्री लंका तमिल युद्ध-शरणार्थियों को मुक्त करेगा  
भारत में बम विस्फोट में ७ की मौत
इराक़ी विधायक चुनाव कानून में आये गतिरोध को दूर करने में विफल रहे
अमरीकी स्वास्थ्य सेवा सुधार विधेयक पर अब संसद में बहस
अमेरिका के साथ संबंध हमारे लिये बेहद महत्वपूर्ण: मनमोहन सिंह     
अमेरिका दौरे में मनमोहन सिंह ब्लेयर हॉउस में नहीं ठहरेंगे
विकास और रोजगार बढ़ाने के लिये एशिया दौरा: ओबामा   
चीन के साथ तिब्बत का विषय उठाने के लिए दलाई लामा ने राष्ट्रपति ओबामा को धन्यवाद दिया   
अमरीकी दूत की यात्रा के पहले अमरीकी विशेषज्ञ उत्तर कोरिया में     
अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी के एक आलीशान होटल के निकट बम विस्फोट    
मुंबई हमले के संबंध  में इटली ने 2 पाकिस्तानियों को गिरफ्तार किया    
राना नवंबर 2008 में कोच्ची में था: पुलिस
चुनाव खत्म होने के बाद ही ईडी की पूछताछ का सामना करूंगा: मधु कोड़ा    
चीन में खान विस्फोट में 42 की मौत, कई अभी भी फंसे     
ईरान की वायु सैनिक अभ्यास की योजना
स्वाइन फ्लू से पिछले हफ्ते ५०० मरे 
अफ्रीका कप को लेकर दुनिया भर में दिलचस्पी
गंभीर और तेंदुलकर के प्रयासों से भारत-श्रीलंका मैच ड्रॉ
कभी भी राष्ट्रपति पद का चुनाव करवाने के लिये तैयार: श्रीलंका सरकार
ड्रोन हमले में पाकिस्तान में ८ मरे
ओबामा ने क्यूबा के ब्लोगर के प्रश्नों का जवाब दिया
समझौता एक्सप्रेस टीवी कार्यक्रम नवम्बर १९  Video clip available
माओवादियों ने रेल पटरी उड़ाई, 2 की मौत 47 घायल
मुंबई हमले के दौरान आतंकवादियों के विरुद्ध जहरीली गैस नहीं प्रयोग करने का निर्णय
पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन मुंबई जैसे और हमलों का षड़यंत्र रच रहे हैं: प्रधानमंत्री
गन्ना किसानों की समस्याओं पर संसद में गतिरोध, सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई  
चीन का भारत-पाक संबंधों में दखल से इंकार
भारत और अफ्रीका के छात्र ऑस्ट्रेलिया में नस्लभेद के शिकार: सर्वेक्षण
ट्रेन-ऑटो रिक्शे की टक्कर में 10 की मौत
फ्रांस के साथ दोबारा मुकाबले की आयरलैंड की मांग
दिसम्बर में अमेरिका का विशेष दूत उत्तर कोरिया में
चीन से संबंध भारत की कीमत पर नहीं: अमेरिका