एक नए अध्ययन के अनुसार भारत में व्यापार करना आसान होता जा रहा है. मंगलवार को जारी किये गए इस अध्ययन में कहा गया है कि सरकारी की नयी नीति के कारण भारत में व्यापार करने के लिए अनुकूल माहौल तैयार हो गया हैं.
विश्व बैंक और अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम द्वारा जारी की गई इस रिपोर्ट का नाम है “डूईंग बिज़नस इन इंडिया २००९.”
शोधकर्ताओं ने कहा है कि व्यापार से जुड़े नए कानून के कारण अब कुछ शहरों में नया व्यवसाय खोलने के लिए सिर्फ ३५ दिनों का समय लगने लगा है. पहले ऐसा करने के लिए लगभग ५४ दिन रुकना पड़ता था.
इन खोजकर्ताओं ने १७ भारतीय शहरों में काम किया और इन शहरों से जमा किये हुए आकंडों की तुलना २००५ और २००७ की रिपोर्ट के साथ की गई.
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि लुधियाना, हैदराबाद, भुवनेश्वर जैसे शहरों में व्यापार करना आसान हो गया है. लेकिन इन शहरों की तुलना में कोच्ची और कोलकत्ता जैसे शहरों में व्यापर करना अभी भी मुश्किल है. साथ ही इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत में कांट्रेक्ट करना और टैक्स भरने जैसी महत्वपूर्ण चीजों पर बाकी देशों के मुकाबले ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता.