 |
| Obama, Cairo, promo |
अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा सऊदी अरब पहुंच गए हैं जो संपूर्ण विश्व के मुसलमानों की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाने के उद्देश्य से की जा रही यात्रा का पहला पड़ाव है.
उसके बाद अमरीकी राष्ट्रपति कल, बृहस्पतिवार को मिस्र जाएंगे जहां वह मुस्लिम समुदाय के लिए अपना चिर प्रतीक्षित भाषण देंगे, जिसमें मध्य पूर्व शांति प्रक्रिया और धार्मिक अतिवाद तथा हिंसा के विषय भी शामिल होंगे.
व्हाइट हाउस के एक प्रवक्ता रौबर्ट गिब्स ने मंगलवार को कहा कि मुस्लिम विश्व के साथ अमरीका के संबंध सुधारने का राष्ट्रपति ओबामा का लक्ष्य एक लंबी प्रक्रिया का अंग है और उनके भाषण से तत्काल ही स्थिति बदलने की प्रत्याशा नहीं है....राष्ट्रपति ओबामा का भाषण भारतीय समय के अनुसार दोपहर ३:४० बजे शुरू होगा....
राष्ट्रपति ओबामा का ऐतिहासिक भाषण देखने के लिए आप को नीचे दी हुई लिंक का उपयोग करना होगा...इस लिंक पर क्लिक करके आप इस भाषण को यहां वीओए हिंदी सेवा की वेब साईट पर लाइव देख सकते है.......
Windows Media Broadband Live Link:
http://www.voanews.com/wm/live/special-events/obama-cairo-e-live-vb.asx
Real Media Broadband Live Link:
http://www.voanews.com/wm/live/special-events/obama-cairo-e-live-vb.ram