|
यमनी विमान सेवा के दुर्घटना ग्रस्त विमान का ब्लैक बौक्स मिला
|
01/07/2009
|
|
 | | Relatives of passengers speak to police officer, left, in front of Yemenia Airways desk at Marseille airport, southern France,30 Jun 2009 | अधिकारियों ने कहा है कि कौमरोस के निकट दुर्घटना ग्रस्त यमनी विमान सेवा का उड़ान रिकार्डर सागर में मिल गया है.
फ़्रांसीसी और यमनी अधिकारियों ने कहा कि कथित “ब्लैक-बौक्स” में रिकार्ड की गई सामग्री संभवतः बुधवार शाम से प्राप्त होनी शुरू हो जाएगी.
यमनी विमान सेवा की उड़ान पेरिस से शुरू हुई थी. मंगलवार दिन निकलने के पहले जब विमान हिन्द महासागर में गिरा, उस समय उसमें 153 यात्री सवार थे.
राहत कर्मियों का कहना है कि अभी तक उस विमान में यात्रा कर रही केवल 14 वर्षीय एक लड़की, बहिया बकारी, जीवित मिली है जो अपने परिवार से मिलने के लिए फ़्रांस से अपनी माता के साथ विमान में सवार हुई थी.
उसके पिता ने, जिनका कहना है कि उन्होंने उससे फ़ोन पर बात की है, फ़्रांसीसी रेडियो से कहा कि उनकी बेटी राहत कर्मियों के वहां पहुंचने तक विमान के एक टूटे हिस्से को पकड़े रही, तभी वह बच गई.
उन्होंने कहा कि उसने दुर्घटना के बाद कई व्यक्तियों को बात करते सुना था, जिससे लगता है कि शुरू शुरू में कई अन्य व्यक्ति भी जीवित बचे रहे होंगे.
|