|
कश्मीर में जारी प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या बढ़ी
|
01/07/2009
|
|
 | Kashmir Protests
| भारतीय कश्मीर में सरकारी कर्फ़्यू की अवज्ञा करते हुए प्रदर्शनकारियों ने आज, बुधवार को भी मार्च किया जबकि कई दिनों से चल रही अशांति में मरने वालों की संख्या चार तक पहुंच गई है.
मंगलवार को पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं थीं, जिसमें घायल एक बालक की आज अस्पताल में मृत्यु हो गई, जिसे लेकर बारामुल्लाह की सड़कों पर सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने भारत विरोधी नारे लगाए.
अधिकारियों ने कहा कि मंगलवार को हुई हिंसा में भी एक व्यक्ति तब मारा गया था जब प्रदर्शनकारी सोमवार को पुलिस की गोली से मारे गए दो युवा प्रदर्शनकारियों की मृत्यु का विरोध करने के लिए इकट्ठा हुए थे.
सोमवार के प्रदर्शन एक मुस्लिम महिला को पुलिस द्वारा कथित रूप से परेशान किए जाने के विरोध में किए गए थे.
|