वी.ओ.ए हिन्दी और वी.ओ.ए. उर्दू की एक पहल है जिसमें भारत और पाकिस्तान के संबधों की चर्चा की जाएगी दोनों देशों के बीच तनाव के पीछे के कारणों को बेहतर समझने की कोशिश होगी. क्षेत्र में अमेरिका की भूमिका पर बातचीत होगी. कार्यक्रम में जानकारों की राय ली जायेगी और इन पड़ोसी देशों के संबंधों को बेहतर बनने के प्रयासों पर रौशनी डाली जायेगी. हर सप्ताह बुधवार ये कार्यक्रम वी ओ ए हिंदी की वेब साईट और वी ओ ए हिंदी के यू ट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है. कार्यक्रम के एंकर्स हैं वीओए हिन्दी की निहारिका आचार्या और वीओए उर्दू के कोकब फ़र्शोरी. समझौता एक्सप्रेस कार्यक्रम देखने के लिए साथ दी हुई लिंक का उपयोग करें...