|
राष्ट्रसंघ में बेनज़ीर भुट्टो की हत्या की जांच शुरू
|
01/07/2009
|
|
 | | United Nations Secretary-General Ban Ki-moon | राष्ट्रसंघ में पाकिस्तान की भूतपूर्व प्रधान मंत्री बेनज़ीर भुट्टो की हत्या के बारे में औपचारिक जांच शुरू हो गई है.
पिछले वर्ष पाकिस्तान में हुई जांच से यह निष्कर्ष निकला था कि दिसंबर 2007 में हुई सुश्री भुट्टो की हत्या के लिए संभवतः तालिबान उग्रवादी ज़िम्मेदार हों. लेकिन उनकी राजनीतिक पार्टी को, उनकी हत्या में सुश्री भुट्टो के राजनीतिक प्रतिद्वंदियों की भूमिका होने का संदेह था.
फ़रवरी में सुश्री भुट्टो के पति और पाकिस्तान के वर्तमान राष्ट्रपति आसिफ़ अली ज़रदारी से इस्लामाबाद में मुलाक़ात के बाद राष्ट्रसंघ महा सचिव बान की मून ने तथ्यों की खोज करने वाले एक आयोग के गठन की घोषणा की थी.
पाकिस्तान की राजधानी के निकट एक चुनाव रैली को संबोधित करने के बाद किए गए एक बम हमले में सुश्री भुट्टो की मृत्यु हो गई थी.
|